Monday, March 16

रक्सौल आसपास

संदीप सौरभ बने रक्सौल के बीडीओ,कुमार प्रशांत का बगहा तबादला!

संदीप सौरभ बने रक्सौल के बीडीओ,कुमार प्रशांत का बगहा तबादला!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।बिहार सरकार के ग्रामीण विकास विभाग ने बड़े पैमाने पर तबादला किया है।इसी क्रम में रक्सौल में पदस्थापित रहे बीडीओ कुमार प्रशांत का तबादला ग्रामीण विकास विभाग ने कर दिया है। उनका तबादला पश्चिमी चंपारण के बगहा-1 में किया गया है। जबकि रक्सौल में बीडीओ के रूप में पश्चिमी चंपारण के निवासी बीडीओ संदीप सौरभ का तबादला रक्सौल में किया गया है। इसके पूर्व वे उच्चकागाँव गोपालगंज में पदस्थापित थे। ...
प्राईवेट शिक्षक रोजी रोटी बन्द होने से परेशान,अब आंदोलन के मूड में!

प्राईवेट शिक्षक रोजी रोटी बन्द होने से परेशान,अब आंदोलन के मूड में!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।प्राइवेट शिक्षक अब आंदोलन के मूड में आ गए हैं।क्योंकि,सरकार शैक्षणिक माहौल बनाने के लिए कोई प्रयास नही कर रही।इससे भुखमरी की स्थिति बन गई है।इसी को ले कर शहर के नागा रोड स्थित संत पॉल मिशन स्कूल के प्रांगण में प्राईवेट ट्यूशन एसोशिएशन की एक बैठक भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के रक्सौल संयोजक प्रो. (डॉ.) शंकर ठाकुर की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में विगत बैठक के मुद्दों पर चर्चा की गई तथा विगत बैठक में लिए गये निर्णयों की पुष्टि की गई। जिसमें कहा गया कि प्राइवेट ट्यूशन चलाने वाले शिक्षकों की स्थिति बहुत दयनीय हो गयी है। शिक्षकों की स्थिति दिन-प्रतिदिन भयावह होती जा रही है। कुछ शिक्षक तो अब अपनी परिवार का खर्च भी चलाने में असमर्थ है। जबकि सरकार उदासीन रवैया है। बैठक में एलान किया गया कि धरना-प्रदर्शन के माध्यम से सरकार तक अपनी दयनीय स्थिति से अवगत कराएंगे।इसको ले क...
“श्रीविधि अपनाएंगे ,पैदावार दुगुना बढ़ाएंगे”के नारे के साथ कृषकों को श्री विधि व जैविक खेती का प्रशिक्षण!

“श्रीविधि अपनाएंगे ,पैदावार दुगुना बढ़ाएंगे”के नारे के साथ कृषकों को श्री विधि व जैविक खेती का प्रशिक्षण!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।भारत देश एक कृषि प्रधान देश है और हमारे देश के युवा कृषक खासकर कृषि के ऊपर ही निर्भर है । लेकिन आजकल हमारे देश मे खेतीबारी में ज्यादा मात्रा में रसायनिक खाद के इस्तेमाल के कारण हमारी खेती की उर्वराशक्ति का दिन प्रतिदिन ह्रास हो रहा है और इस वजह से हम प्रतिदिन तरह तरह के बीमारियों का शिकार होते जा रहे है। जिसका प्रमुख कारण रसायनिक खाद का इस्तेमाल और नए तकनीक से खेती करने की गुणवत्ता का अभाव होना है ।इस प्रकार रसायनिक खाद के चलते आने वाले समय मे कृषि से संबंधित समस्याओं को देखते हुए रक्सौल के कृषि बिभाग एवं आशीष परियोजना डंकन अस्पताल (रक्सौल )के द्वारा रक्सौल ब्लॉक के किसानों को नई विधि ( श्री विधि) से किसानों को खेती करने के लिए प्रेरित किया गया। उन्हे यह जानकारी और तकनीकी सिख दी गई कि श्रीविधि से खेती करने में लागत कम और उपज तीन गुना बढ़ोतरी होगा । इस तरह कि...
जन अधिकार युवा परिषद ने देश मे बढ़ते महंगाई के विरोध में आदापुर में निकाली साइकल रैली!

जन अधिकार युवा परिषद ने देश मे बढ़ते महंगाई के विरोध में आदापुर में निकाली साइकल रैली!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )। जन अधिकार युवा परिषद के प्रखंड अध्यक्ष भुलेंद्र कुमार यादव के नेतृत्व में सोमवार को साइकिल रैली निकाली गई।आदापुर स्थित ब्लॉक रोड से निकल कर उक्त रैली टेंपो स्टैंड तक पहुंच कर नुक्कड़ सभा में बदल गई। बताया गया कि लगातार बढ रहें पेट्रोलियम पदार्थ व घरेलू समानो की मंहगाई के विरोध में उक्त रैली आयोजित हुई।इस मे डीजल और पेट्रोल के बढ़ोतरी किये गए मूल्यों को वापस लेने की मांग की गई।रैली में केंद्र सरकार और राज्य सरकार के विरोध में जम कर नारेबाजी हुई। मौके पर जितेंद्र कुमार, मनीष कुमार, आमिर खान, अभिषेक कुमार, मनजीत आदित्य ,विनोद कुमार ,विनोद पटेल,समेत दर्जनों कार्यकर्ता उपस्थित थे। ...
बिहार में महागठबंधन मजबूत विकल्प,तेजस्वी यादव के नेतृत्व में बनेगी अगली सरकार:डॉ0 नदीम

बिहार में महागठबंधन मजबूत विकल्प,तेजस्वी यादव के नेतृत्व में बनेगी अगली सरकार:डॉ0 नदीम

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल(vor desk)।राष्ट्रीय जनता दल के चिकित्सा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ0 नदीम अहमद ने कहा है कि विधानसभा सभा चुनाव 2020 एनडीए सरकार पर भारी पड़ेगा।नीतीश सरकार का सूपड़ा साफ हो जाएगा।उन्होंने कहा कि बिहार में महागठबंधन मजबूत विकल्प है।तेजस्वी यादव के नेतृत्व में सरकार बनना तय है। उक्त बातें उन्होंने आवास पर राष्ट्रीय जनता दल के नव मनोनीत जिला स्तरीय अध्यक्ष व प्रखंड स्तरीय कार्यकर्ताओं को अभिनंदन कार्यक्रम के आयोजन के मौके पर कही।उन्होंने नवनियुक्त कार्यकर्ताओं के बीच दल के नीति सिद्धांतों पर विस्तार पूर्वक चर्चा करते हुए डॉक्टर नदीम ने यह कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ता एकजुट होकर दल के प्रत्याशी को जिताने का काम करें। क्योंकि वर्तमान सरकार में नेताओं अधिकारियों की गठजोड़ से लोकतांत्रिक व्यवस्था खतरे में पड़ा गया है। गरीबों मजदूरों के आवाज व समस्या को कोई सुनने वाला...
भाजपा महादलित प्रकोष्ठ आईटी सेल के प्रदेश संयोजक बने सामंत जोशी,भाजयुमो के जिला प्रभारी बने ई0 प्रवीर रंजन!

भाजपा महादलित प्रकोष्ठ आईटी सेल के प्रदेश संयोजक बने सामंत जोशी,भाजयुमो के जिला प्रभारी बने ई0 प्रवीर रंजन!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।भारतीय जनता पार्टी महादलित प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सुनील राम ने प्रदेश कमेटी का विस्तार किया है।जिसमें उन्होंने रक्सौल के नकरदेई निवासी भाजयुमो के पूर्व जिला मंत्री सामंत कुमार जोशी को बिहार प्रदेश का आईटी सेल का संयोजक मनोनीत किया है।वहीँ, भारतीय जनता युवा मोर्चा बिहार प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह ने भारतीय जनता युवा मोर्चा के जिला महामंत्री इंजीनियर प्रवीर रंजन को पूर्वी चंपारण जिला का जिला प्रभारी नियुक्त किया है।दोनों ने कहा कि पार्टी ने उन पर भरोसा करके उक्त जिम्मेवारी दी है। जिसके लिए वह सदा भारतीय जनता पार्टी के आभारी रहेंगे एवं पार्टी द्वारा निर्देशित हर कार्य को सच्ची श्रद्धा एवं निष्ठा से करेंगे । इधर,इनके मनोयन पर विधायक डॉ अजय कुमार सिंह, भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री इंजीनियर जितेंद्र कुमार, भाजपा के शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोज...
राजकुमार गुप्ता बने व्यापार प्रकोष्ठ के सोशल मीडिया सेल के प्रदेश प्रभारी,मिल रही बधाई!

राजकुमार गुप्ता बने व्यापार प्रकोष्ठ के सोशल मीडिया सेल के प्रदेश प्रभारी,मिल रही बधाई!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk) ।इंडो नेपाल चेम्बर ऑफ कॉमर्स के संस्थापक व भाजपा के सांगठनिक जिला इकाई रक्सौल के पूर्व जिला उपाध्यक्ष राजकुमार गुप्ता को बीजेपी व्यापार प्रकोष्ठ के सोशल मीडिया सेल का प्रदेश प्रभारी बनाया गया।इससे यहाँ के व्यापारियों व कार्यकर्ताओं में हर्ष है। बताया गया है कि इस बार चुनाव व व्यापार दोनों सोशल मीडिया पर निर्भर है।लॉक डाउन के बाद अब भाजपा वर्चुअल रैली के जरिये बिहार विधान सभा चुनाव की तैयारी में है।इसी लिहाज से भाजपा सोशल मीडिया सेल को मजबूत कर रही है। बताया गया है कि बीजेपी के प्रदेश अध्यक्ष सह क्षेत्रिय सांसद डॉ0 संजय जायसवाल के सहमति से व्यापार प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक सह एमएलसी बब्लू गुप्ता ने उन्हें उक्त पद पर मनोनीत किया है। मनोयन के बाद विधायक डॉ. अजय कुमार सिंह, जिला अध्यक्ष वरुण सिंह व नगर अध्यक्ष कन्हैया सर्राफ़ ,एमएलसी प्रतिनिधि कृष्ण कुमार...
भाजपा के सांगठनिक जिला रक्सौल के प्रवक्ता बने राज किशोर राय,सह प्रवक्ता बने कृष्ण कुमार गुप्ता!

भाजपा के सांगठनिक जिला रक्सौल के प्रवक्ता बने राज किशोर राय,सह प्रवक्ता बने कृष्ण कुमार गुप्ता!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )। भारतीय जनता पार्टी के जिला प्रवक्ता गुड्डू सिंह को प्रदेश कार्य समिति सदस्य के रूप में नई जिम्मेदारी सौंपी गई हैं। वही अब जिला प्रवक्ता के पद पर राज किशोर राय उर्फ भगत जी को मनोनीत किया गया और सह जिला प्रवक्ता के पद पर कृष्ण कुमार गुप्ता को मनोनीत किया गया है।इस मनोनयन मौके पर सांसद डॉ संजय जयसवाल , विधायक डॉ अजय सिंह, विधायक रामचन्द्र सहनी ,एमलसी बबलू गुप्ता , रक्सौल जिलाध्यक्ष बरुन सिंह ,पूर्व जिलाध्यक्ष प्रमोद शंकर सिंह ,पूर्व मंत्री विजय गुप्ता,, प्रोo अनिल सिन्हा, प्रदीप सर्राफ, गणेश यादव ,अशोक पाण्डेय, गुड्डू सिह, ईo जितेंद्र कुमार ,प्रोo मनीष दुबे ,हरिमोहन भगत ,ज्योतिना चौधरी ,लालबाबू सिह ,शम्भू प्रसाद ,सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने प्रसन्ता व्यक्त करते हुए हार्दिक बधाई दी है। ...
भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ की रक्सौल जिला कमिटी करेगी शिक्षा के बेहतरी की पहल:शंकर ठाकुर

भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ की रक्सौल जिला कमिटी करेगी शिक्षा के बेहतरी की पहल:शंकर ठाकुर

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।भारतीय जनता पार्टी के सांगठनिक जिला इकाई रक्सौल के शिक्षक प्रकोष्ठ के जिला संयोजक प्रोफेसर डॉक्टर शंकर ठाकुर ने जिला कमिटी के गठन की घोषणा की है। डॉ ठाकुर ने कहा कि यह नई कमेटी आने वाले दिनों में शिक्षा के क्षेत्र में राष्ट्रवादी परिवर्तन एवं शिक्षा के नवीन प्रयोग के दिशा में महत्वपूर्ण एवं सकारात्मक भूमिका निभाएगी। साथ ही साथ कमेटी में शामिल सभी शिक्षाविद राष्ट्र को स्वावलंबी एवं स्वाभिमानी बनाने के लिए अपने समाज के साथ सहयोगी की भूमिका का निर्वाह करेंगे तथा समाज को सफल बनाने में सहयोग करेंगे।एक बैठक के क्रम में डॉ ठाकुर ने रविवार को जिला कमेटी की घोषणा की है।जिसमे जिला संयोजक प्रोफेसर डॉ शंकर ठाकुर,जिला सह संयोजक अवधेश कुमार दुबे, मुन्ना गुप्ता, छोटन कुमार, राजू कुमार गुप्ता ,मीडिया प्रभारी पवन कुमार, सोशल मीडिया प्रभारी अजीज अहमद ,कार्यालय मंत्री ऋषी चौरसिया...
जूम एप्स पर ज्यादा से ज्यादा भाजपा कार्यकर्ताओं को जोड़ें:कन्हैया सर्राफ

जूम एप्स पर ज्यादा से ज्यादा भाजपा कार्यकर्ताओं को जोड़ें:कन्हैया सर्राफ

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल स्थित भाजपा कार्यालय में नगर अध्यक्ष कन्हैया सर्राफ के नेतृत्व में बैठक आयोजित की गई । जिसमे आईटी सेल नगर संयोजक मंकेशवर कुमार शर्मा,सह संयोजक प्रेम गुप्ता के द्वारा कार्यकर्ताओं को जूम एप्प के बारे में जानकारी दी गई।कहा गया कि कार्यकर्ता जूम एप्स पर ज्यादा से ज्यादा कार्यकर्ताओं को जोड़े। इस बैठक में प्रवीण सिंह,रवि गुप्ता, सुरेन्द्र दास , कुन्दन सिंह, दीपक पाण्डेय, सुशील कुमार, सतेन्द्र शर्मा, जितेन्द्र शर्मा, कमलेश कुमार, हृदय नारायण साह,आदि शामिल हुए। ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!