आकाशीय बिजली का कहर:आदापुर समेत जिले के चार प्रखंडो में चार लोगों की मौत!
मोतिहारी/रक्सौल।( vor desk )।तड़का गिरने से जिले में चार लोगों की मौत हो गई।इसमे आदापुर के कटकेनवा में भी एक कृषक की मौत हो गई।जिससे मातम का आलम रहा।
बता दे कि मौसम विभाग ने भारी बारिश और वज्रपात को लेकर पहले ही अलर्ट जारी किया था।लेकिन, जिले के पताही, बंजरिया, बनकटवा और आदापुर प्रखंड में आकाशीय बिजली(तड़का ) का कहर देखने को मिला है।इसकी चपेट में आने से मौत की दुःखद घटना हो गई।
जानकारी के अनुसार रक्सौल के आदापुर प्रखण्ड के ग्राम पंचायत राज दुबहां अंतर्गत कटकेनवा गावँ में जहाँ तड़का के चपेट में आने से सुबह साढ़े सात बजे मनोज यादव(40 वर्ष ) की मौत हो गई।वहीँ,बंजरिया प्रखंड के अजगरवा गांव में धान का बिचड़ा उखाड़ रहे सुरेश सहनी आकाशीय बिजली के चपेट में आ गए और घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई।जबकि उनके साथ घटनास्थल पर मौजूद चार लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए।इसी तरह पताही प्रखंड के परसौनी कप...









