Wednesday, March 18

रक्सौल आसपास

फटी रह गई लोगों की आंखें जब किसान के पुराने घर से एक के बाद एक निकले दो दर्जन से ज्यादा “किंग कोबरा”!

फटी रह गई लोगों की आंखें जब किसान के पुराने घर से एक के बाद एक निकले दो दर्जन से ज्यादा “किंग कोबरा”!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )। बिहार के पूर्वी चंपारण जिले के एक किसान के घर में उस वक्त हड़कंप मच गया जब वहां दो दर्जन से ज्यादा किंग कोबरा और उसके अंडे निकले। आम तौर पर किसी के घर में अगर एक सांप निकल आए तो फिर दहशत में वह पूरी रात सो नहीं पाता, लेकिन पूर्वी चंपारण जिला के रक्सौल प्रखंड के भेलाही पंचायत स्थित मुशहरवा गावँ स्थित एक किसान के घर में करीब दो दर्जन किंग कोबरा सांप और उसके अंडे निकले। किसान के घर से किंग कोबरा और उसके अंडे निकलने से गांव में सनसनी फैल गई। वहीं किसान इस बात से हैरान है कि आखिर इतने सांप घर से कैसे निकल रहे हैं? हालांकि, सपेरों ने किसान के मकान से किंग कोबरा और अंडों को रेस्क्यू कर जंगल में सुरक्षित छोडने की कवायद में रहे। दरअसल, यह मामला ग्राम पंचायत राज भेलाही के ग्राम मुशहरवा के वार्ड 04 का है। इसी गांव में रहने वाले किसान शम्भू साह के घर में सोमव...
रक्सौल में कम्युनिटी में कोरोना संक्रमण:15 में 8 पॉजिटिव!

रक्सौल में कम्युनिटी में कोरोना संक्रमण:15 में 8 पॉजिटिव!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल में कोरोना संक्रमण अब समुदाय में फैल चुका है ।इसमें शक नही।रक्सौल में सोमवार को भी कुल 8 संक्रमित मिले हैं।संक्रमितों की सूची में बैंक व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी भी शामिल बताये जा रहे हैं इनकी जांच आज ही रक्सौल पीएचसी में हुई है। बताया गया है कि अनुमंडल में जांच शुरू करने के निर्देश के बाद रक्सौल पीएचसी में सोमवार को सेमपीलिंग की गई है।मोतिहारी से आई टीम ने उक्त सेमपीलिंग की है। बताते हैं कि कुल 39 लोगों की सेमपीलिंग हुई।जिसमें 15 जांच रैपिड एंटीजन किट द्वारा हुई।इसमें तुरन्त जांच रिपोर्ट आ जाती है।बताया गया है कि अन्य जांच ट्रू नेट से हुई थी।जिला में ट्रू नेट के कंफर्मेटरी किट उपलब्ध नही होने से ट्रू नेट से पॉजिटिव मरीज का कन्फर्मेशन नही हुआ है। जो सेमपीलिंग हुई वह बैंक ,इमिग्रेशन व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों व कर्मियों की हुई है।इसी 15 में आठ ...
रामगढ़वा प्रखंड के बेलहिया में दो पक्षो के बीच मारपीट,आधा दर्जन घायल,तनाव !

रामगढ़वा प्रखंड के बेलहिया में दो पक्षो के बीच मारपीट,आधा दर्जन घायल,तनाव !

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
फोटो गश्त करती पुलिस रक्सौल/रामगढ़वा ।(vor desk )।रक्सौल अनुमंडल के रामगढ़वा थाना क्षेत्र के रघुनाथ पुर पंचायत के बेलहिया गाँव मे सोमवार की सुबह पुरानी बातों को लेकर दो पक्षो में जमकर झड़प हुई व पथराव हुआ ।पथराव में दोनों पक्षो के आधा दर्जन लोग गम्भीर रूप से जख्मी हो गए ।घटना की सूचना मिलते ही रकसौल डीएसपी संजय कुमार झा के नेतृत्व में रामगढ़वा, रक्सौल, हरैया पुलिस सदल बल पहुंच कर गाँव मे कैम्प की है ।इस बाबत मिली जानकारी के अनुसार शनिवार की शाम बेलहिया गाँव के अफरोज आलम नशे में धुत हो कर महा दलित टोली में अवस्थित एक चाय दुकान पर पहुंच कर चाय की मांग की इसी दौरान कुछ लड़के भी नशे में धुत थे जिसके कारण उक्त दुकान पर ही अफरोज आलम व मुनिलाल राम के बीच मारपीट हो गयी जिसमे मुनिलाल राम के दोस्तो ने मिल कर अफरोज की पिटाई कर दी ।फिर उसके बाद अफरोज ने अपनी पिटाई की बात अपने परिजनों को बताई ,प...
टेम्पू व बाईक की भिड़ंत में हुई सड़क दुर्घटना में महिला समेत तीन घायल!

टेम्पू व बाईक की भिड़ंत में हुई सड़क दुर्घटना में महिला समेत तीन घायल!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।रविवार की देर शाम टेम्पू और बाइक के आमने सामने के टक्कर में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।घायल में एक महिला सहित दो पुरुष थे शामिल हैं। ।घायलों में एक कि पहचान सुजीत कुमार सिंह उम्र 25 शिवपुरी वार्ड नं.-19 ( रक्सौल )के निवासी के रूप में हुई।जबकि दो लोग एक टेम्पू चालक और दूसरा उसमे सवार महिला थी। जिसकी पहचान नही हो पाई।उक्त घटना में बाइक का न.-BR05AF 2705 तथा टेम्पू का न.-BR05PB 3164 था।जिसमे भिड़ंत हुई।उक्त घटना गम्हरिया और रघुनाथपुर के ठीक बीच मुर्गिदाना फैक्ट्री के समीप की है।स्थानीय लोगो के अनुसार बाइक रक्सौल से रामगढवा और टेम्पू रामगढवा से रक्सौल की तरफ आ रही थी।घायलों को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है।(रिपोर:शशि भूषण तिवारी ) ...
सरिसवा नदी में मानव व पशुओं के शव के सड़ांध  से रहना मुश्किल,आक्रोशित लोगों ने किया प्रर्दशन

सरिसवा नदी में मानव व पशुओं के शव के सड़ांध से रहना मुश्किल,आक्रोशित लोगों ने किया प्रर्दशन

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
। रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल नगर परिषद को छूते हुए गुजरने वाली सरिसवा नदी के तट पर लोगों का रहना मुश्किल हो चला है।मानव व पशुओं के सड़ान्ध से रहना मुश्किल है।जिसको ले कर स्थानीय युवाओं ने विरोध प्रदर्शन भी किया है। मामला शहर के वार्ड नंबर 24 के नागा रोड शिवपुरी मुहल्ला का है।जो सरिसवा नदी के तट पर बसा हुआ है। इस मुहल्ला के लोगों की सबसे बड़ी समस्या यह है कि अक्सर नेपाल के तरफ से मानव व जानवरों का शव बहकर आता है और नदी के किनारे झाड़ियों में फंस जाता है। वही पर सड़ गल जाने से नदी के किनारे रहने वाले मुहल्लावासियों का रहना दूभर हो जाता है। बरसात के दिनों मेंं जानवरों और मनुष्यों के शव का नदी के किनारे आकर रुकने सिलसिला अक्सर लगा रहता है। पिछले दिनों भी एक मानव शव बह कर आ गया था।जिसे बरामद किया गया। स्थानीय ग्रामीणों की माने तो यह सिलसिला वर्षो से जारी है। लेकिन इस समस्...
जिलाधिकारी के आदेश पर रक्सौल व आदापुर में आपूर्ति पदाधिकारी से छीना गया प्रभार !

जिलाधिकारी के आदेश पर रक्सौल व आदापुर में आपूर्ति पदाधिकारी से छीना गया प्रभार !

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने एक पत्र जारी करते हुए कहा है कि रक्सौल अनुमंडल के अंतर्गत आदापुर एंव रक्सौल प्रखंड में कार्यकारी व्यवस्था के तहत प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी का प्रभार क्रमशः आदापुर बीडीओ एवं अवर निर्वाचन पदाधिकारी, रक्सौल को दिया गया है।लेकिन,कार्य मे असन्तोषजनक पाए जाने के बाद उन्हें इस प्रभार से तत्काल प्रभाव से हटा दिया गया है। इस संबंध में अनुमंडल पदाधिकारी आरती का कहना है कि जन वितरण प्रणाली में विक्रेताओं के विरुद्ध लक्षित उपभोक्ताओं के स्तर से प्राप्त होने वाली शिकायतों की जाँच और उसके निराकरण की दिशा में कार्यकारी प्रखण्ड आपूर्ति पदाधिकारी आदापुर एवं रक्सौल के द्वारा केवल खानापूर्ति एवं अवांक्षित पत्राचार किया जा रहा है, जबकि उन्हें उपभोक्ताओं के हितों की रक्षा के लिए परिवाद/विवाद की प्रकृति के अनुरूप उसका निराकरण...
अनूठी पहल:रक्सौल में खुला ऑक्सीजन बैंक,कोरोना संक्रमितों समेत जरूरतमंद मरीजो को मिलेगी मदद!

अनूठी पहल:रक्सौल में खुला ऑक्सीजन बैंक,कोरोना संक्रमितों समेत जरूरतमंद मरीजो को मिलेगी मदद!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन ने की है ऑक्सीजन बैंक की पहल रक्सौल।(vor desk )।कोरोना संक्रमितों समेत अन्य जरूरतमंद मरीजो के लिए सीमावर्ती रक्सौल शहर में ऑक्सीजन बैंक की अनूठी पहल की गई है। कोरोना के बढ़ते संक्रमण को देखते हुए उक्त पहल बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन के रक्सौल इकाई के द्वारा की गई है। सरकार के स्वास्थ्य विभाग की विफ़लता के बीच समाजिक कार्यकर्ताओं व संगठन की इस पहल की सर्वत्र सराहना हो रही है। मानव सेवा के उद्देश्य से इस ऑक्सीजन बैंक का रविवार को एक सादे समारोह में शुभारंभ किया गया। शहर के आर्य समाज रोड स्थित नरेश मित्तल के आवासीय परिसर में इसका उद्घाटन रक्सौल पीएचसी के प्रभारी व चिकित्सक डॉ0 एस के सिंह ने किया।इस मौके पर उन्होंने कहा कि मानव सेवा सबसे बड़ा धर्म है।कोरोना काल मे संक्रमितों के सहायतार्थ की गई यह पहल मिल का पत्थर साबित होगी।उन्हो...
जद यू के केंद्रीय महासचिव आरसीपी सिंह के साथ बिहार सरकार के मंत्रियों ने गिनाई राज्य की उपलब्धि,कहा-2020 सरकार सीएम नीतीश के नेतृत्व में!

जद यू के केंद्रीय महासचिव आरसीपी सिंह के साथ बिहार सरकार के मंत्रियों ने गिनाई राज्य की उपलब्धि,कहा-2020 सरकार सीएम नीतीश के नेतृत्व में!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।जनता दल यू ने आगामी विधान सभा चुनाव के मद्देनजर कार्यकर्ताओं को मजबूती से चुनावी अभियान में जुटने के लिए प्रेरित करने में जुटी है। इसी कड़ी में रविवार की सुबह 10:00 बजे रक्सौल विधान सभा क्षेत्र का वर्चुअल सम्मेलन का आयोजन किया गया। जिसका संचालन मीडिया सेल के प्रदेश संयोजक डॉ. अमरदीप कुमार ने किया। इस सम्मेलन में मुख्यवक्ता के रूप में राज्य सभा सदस्य सह राष्ट्रीय महासचिव (संगठन) माननीय आर.सी.पी. सिंह, सूचना एवं प्रसारण मंत्री नीरज कुमार, परिवहन मंत्री संतोष निराला, युवा प्रदेश अध्यक्ष सह विधायक अभय कुशवाहा व सांसद चन्द्रशेखर प्रसाद चंद्रवंशी थे। वर्चुअल सम्मेलन को संबोधन करते हुए राज्य सभा सदस्य सह राष्ट्रीय महासचिव श्री सिंह ने कहा कि सभी जिला के पदाधिकारी, प्रखंड अध्यक्ष,नगर अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष एवं बूथ सचिव सभी प्रकोष्ठों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता अपने अपने घर ...
पेड़ लगेगा तभी वातावरण शुद्ध होगा,जीवन बचेगा:अरविंद सिंह

पेड़ लगेगा तभी वातावरण शुद्ध होगा,जीवन बचेगा:अरविंद सिंह

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी प्रचार प्रसार अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष पुशेष आर्य , अभियान के राष्ट्रीय सचिव और बिहार प्रदेश के प्रभारी सुप्रीम कोर्ट के अधिवक्ता विनोद झा, अभियान के बिहार प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष कैप्टन जयशंकर जहां के निर्देशानुसार आह्वान पर पूरे बिहार प्रदेश में पर्यावरण महाकुंभ के अवसर पर पेड़ लगाने का कार्य किया गया।रक्सौल के औद्योगिक नगरी शीतलपुर में इस अभियान की कमान संभाले हुए थे अभियान के प्रदेश उपाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह। इस कार्यक्रम में कई फलदार और आयुर्वेदिक पौधे लगाए गए।पौधे लगाने के क्रम में प्रदेश के उपाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने कहा आज पर्यावरण काफी असंतुलित हो गया था लेकिन लॉकडाउन के वजह से पर्यावरण काफी हद तक कंट्रोल में आ गया है लेकिन अगर भविष्य को सुरक्षित करना होगा तो हमें पेड़ निश्चित रूप से लगाना ही होगा। अन्यथा गंभीर सज...
कोरोना जांच के लिए सेमपीलिंग लेने आये मेडिकल टीम ने स्कूल में ही जला डाला पीपीई किट,अधजले पीपीई किट से रक्सौल स्थित कण्टोमेन्ट जोन में भय व रोष!

कोरोना जांच के लिए सेमपीलिंग लेने आये मेडिकल टीम ने स्कूल में ही जला डाला पीपीई किट,अधजले पीपीई किट से रक्सौल स्थित कण्टोमेन्ट जोन में भय व रोष!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
स्कूल में ही जला दिया पीपीई किट,छोड़ गए अवशेष! रक्सौल।(vor desk )।रकसौल में जुलाई में अब तक 123 कोरोना संक्रमित मिल चुके हैं।दो संक्रमित महिलाओं की मौत हो चुकी है।भयावाह होती स्थिति को देखते हुए डीएम कपिल शीर्षत अशोक सख्त हैं।रक्सौल में कम्प्लीट लॉक डाउन के निर्देश जारी किए गए हैं। शीघ्र ही नगर परिषद को सील करने की कार्रवाई के संकेत मिल रहे हैं। इस बीच ,स्वास्थ्य विभाग के सिफारिश पर रक्सौल में जहां पांच से बढ़ा कर 15 कण्टोमेन्ट जोन बनाये गए हैं।वहीं,कण्टोमेन्ट जोन को ले कर प्रशासनिक अकर्मण्यता साफ दिख रही है।जिसको ले कर गहरी नाराजगी है।वही,वार्ड 12 में अधजले पीपीई किट मिलने से वार्ड में भय व रोष है। बताते हैं कि डीएम के निर्देश पर शुक्रवार को पहुंचे कोविड 19 के नोडल पदाधिकारी डॉ रणजीत राय ,डीपीएम अमित अचल, डब्लू एचओ के एसएमओ डॉ सुभान अली की टीम ने जहां लॉक डाउन व कण्टोमेन्ट जोन...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!