Saturday, November 7

रक्सौल आसपास

अश्लील गाना बजाने पर वाहनों का परमिट रद्द करने का निर्णय स्वागत योग्य ,इससे लगेगी उच्छृंखलता पर लगाम !

अश्लील गाना बजाने पर वाहनों का परमिट रद्द करने का निर्णय स्वागत योग्य ,इससे लगेगी उच्छृंखलता पर लगाम !

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
● अपनी संस्कृति को बचाने के लिए उच्छृंखलता पर लगाम लगाना जरूरी●अश्लील गानों की वजह से भोजपुरी भाषा भाषी क्षेत्रों की छवि पूरे देश में हो रही खराब● गाड़ियों में अश्लील गाना बजाने पर रोक राज्य सरकार का स्वागत योग्य निर्णय● इस अभियान को सफल बनाने में हर किसी का साथ जरूरी रक्सौल।( vor desk )।बिहार में ट्रक, बस, ऑटो में अश्लील गाना बजाने पर कार्रवाई किये जाने और गाड़ी का परमिट रद्द किये जाने का बिहार सरकार का निर्णय अत्यंत स्वागत योग्य निर्णय है। इससे निश्चित रूप से इस उच्छृंखलता पर लगाम लगेगी। लेकिन इस आदेश का अनुपालन केवल पुलिस और प्रशासन की जवाबदेही नहीं है। केवल गाड़ियों में ही नहीं, सार्वजनिक स्थलों पर भी ऐसे फूहड़ गीत बजाने वालों और इन गानों पर झूमने नाचने गाने वालों का बहिष्कार करके हम सब भी सरकार के इस निर्णय को सफल बनाने में कारगर भूमिका निभा सकते हैं। हमारे देश के व्रत त्...
रामगढ़वा में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ एक महिला हिरासत में,पुलिस ने शुरू किया जांच पड़ताल!

रामगढ़वा में भारी मात्रा में अंग्रेजी शराब के साथ एक महिला हिरासत में,पुलिस ने शुरू किया जांच पड़ताल!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास
रक्सौल।( vor desk)।होली के अवसर पर एक ओर प्रशासन शराब तस्करी व कारोबार पर नकेल में जुटा है।वहीं,दुसरीं ओर धंधेबाज बाज नही आ रहे।इसी क्रम में रक्सौल प्रशासन द्वारा शराब के धंधे पर अंकुश लगाने के लिए चलाए गए एक अभियान के तहत डीएसपी सागर कुमार झा के नेतृत्व में रामगढ़वा थाना क्षेत्र से बड़े पैमाने पर शराब बरामद किया गया है। गुप्त सूचना के आधार पर रामगढ़वा के नवकठवा से उक्त शराब की बरामदगी रविवार को हुई है। शराब के अवैध भण्डारण व अवैध कारोबार के आरोप में एक महिला को भी गिरफ्तार किया गया है। इस बाबत डीएसपी सागर कुमार झा ने बताया कि रामगढ़वा के नवकठवा निवासी अनिता देवी के घर से छापेमारी कर 156.735 लीटर शराब बरामद किया गया है। इसके साथ ही मकान मालकिन अनिता देवी को भी हिरासत में ले कर जांच व आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी गई है। इस छापेमारी ...
स्वच्छ रक्सौल संस्था के सदस्यों ने नशा मुक्त होली पर्व मनाने का लिया संकल्प!

स्वच्छ रक्सौल संस्था के सदस्यों ने नशा मुक्त होली पर्व मनाने का लिया संकल्प!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )। स्वच्छ रक्सौल के कार्यकारणी सदस्यों ने होली के पूर्व शुभकामनाओं का आदान-प्रदान किया।हास्य,व्यंग और काव्य के बीच रक्सौल नगरवासियों को रंगोत्सव की शुभकामनाएं देते हुए संस्था के अध्यक्ष रणजीत सिंह ने अपील किया कि पर्व को शान्ति-सौहार्द के बीच सावधानी से मनाएं। मौके संस्था सचिव डॉ0 मुराद आलम समेत राजेश केशरीवाल ने अपने कविता और चुटकुला के माध्यम से सभी हँसने गुन गुनगुनाने को मजबूर कर दिया। कार्यक्रम में अरविंद जायसवाल, ओमप्रकाश ठाकुर, मनोज चौरसिया, आलोक श्रीवास्तव, अमलेश श्रीवास्तव, अमित अग्रवाल, अनिल साह, राज कुमार, राजन प्रसाद आदि उपस्थित रहे । साथ ही होली नशा मुक्त बनाने का संकल्प लिया गया। ...
विधायक प्रमोद सिन्हा ने किया इंटर साइंस में सूबे में टॉप करने वाली रक्सौल की बेटी कल्पना को सम्मानित!

विधायक प्रमोद सिन्हा ने किया इंटर साइंस में सूबे में टॉप करने वाली रक्सौल की बेटी कल्पना को सम्मानित!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।बिहार इंटरमीडिएट साइंस की परीक्षा में बिहार में टॉप आ कर रक्सौल का नाम रौशन करने वाली कल्पना कुमारी को बीजेपी विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने सम्मानित किया । इस दौरान उन्होंने कल्पना को बुके व 5100 रुपया नगद प्रदान किया।साथ ही पिता को शॉल व बुुुके दे कर सम्मान किया । बिहार इंटरमीडिएट परीक्षा रिजल्ट आने के बाद ऑटो चालक की पुत्री कल्पना के घर पहुंच कर बधाई देने वालो की कमी नही है।बेटी द्वारा अपनी मेहनत लगन से अपने माता पिता जो सम्मान दिलाया उससे माता पिता सहित परिजन काफी खुश है। इसी क्रम में विधानसभा क्षेत्र के बीजेपी विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा अपने सहयोगियों के साथ कल्पना कुमारी के घर बधाई देने के लिए पहुचे। विधायक ने दोनों बच्चियों यानी कल्पना और उसकी बड़ी बहन अर्चना ,दोनो को 5100-5100 रुपया नगद राशि व बुके प्रदान कर हौसला फजाई की। यहां बता दे...
राजद की बिहार बन्दी:रक्सौल में काठमांडू-दिल्ली राजमार्ग अवरुद्ध कर हुआ विरोध-प्रदर्शन!

राजद की बिहार बन्दी:रक्सौल में काठमांडू-दिल्ली राजमार्ग अवरुद्ध कर हुआ विरोध-प्रदर्शन!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।सीमावर्ती रक्सौल अनुमंडल में राजद ने बिहार बन्द पर विरोध-प्रदर्शन -पुतला दहन का कार्यक्रम आयोजित किया।काठमांडू-दिल्ली राजमार्ग पर टायर फूंके व घण्टों सड़क अवरुध्द रखा। नेता प्रतिपक्ष सह पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव के बिहार बंद के आह्वान पर प्रखण्ड अध्यक्ष अनिल यादव के अध्यक्षता में कोइरिया टोला नहर पुल पर सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया गया जिसमे प्रदेश व्यवसायिक प्रकोष्ठ के महासचिव मदन प्रसाद गुप्ता ने कहा की मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इशारे पर बेरोजगार युवाओं पर लाठी चार्ज करना व ईट पत्थर का पथराव करना उनका मानसिक दिवालियापन दर्शाता है । वही पूर्व प्रत्याशी रामबाबू यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इशारे पर विधान सभा में विपक्षी विधायको के साथ मार पीट किया गया । भारत के इतिहास में यह काला दिन था जो निंदनीय है। मैं इसकी कड़ी निन्दा करता हू...
रामगढ़वा प्रखंड प्रमुख शिव कुमारी देवी के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव से सियासत गर्म!

रामगढ़वा प्रखंड प्रमुख शिव कुमारी देवी के विरुद्ध अविश्वास प्रस्ताव से सियासत गर्म!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
23 पंसस है प्रखंड मेंरामगढ़वा ।( vor desk )। पटना हाई कोर्ट के फैसले के बाद बहाल रामगढ़वा प्रखंड प्रमुख शिव कुमारी देवी के खिलाफ पंचायत समिति सदस्यों ने शुक्रवार को रामगढ़वा बीडीओ के पास एक अविश्वास प्रस्ताव को लेकर आवेदन दिया है ।जिसके बाद प्रखंड की राजनीति एक बार फिर गरमा गई है । पंसस मोहम्मद इरफान,शुशील मिश्र,गीता देवी,धनिलाल साह, रीता देवी,अंजय कुमार आदि ने हस्ताक्षरयुक्त दिए । अविश्वास प्रस्ताव पत्र में बताया है कि वर्तमान प्रखंड प्रमुख के पद पर रहते हुए बीते दो माह से कोई बैठक नही कराया गया है जिसके कारण प्रखंड में विकास कार्य नही हो पाया है । साथ ही पारदर्शिता के आभाव के साथ ही कुव्यवस्था की स्थिति है।वहीं,प्रमुख पद पर होते हुए भी वर्तमान प्रमुख की उपस्थिति मात्र दस दिन ही प्रखंड कार्यालय में उपस्थित हुई है । यही नही पद की गरिमा भी प्रभावित ...
रक्सौल: ऑटो चालक की बेटी कल्पना बनी इंटर साइंस की बिहार टॉपर,अब ऑफिसर बनने की है तमन्ना!

रक्सौल: ऑटो चालक की बेटी कल्पना बनी इंटर साइंस की बिहार टॉपर,अब ऑफिसर बनने की है तमन्ना!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।इस एक बार फिर बिहार में इंटरमीडियट परीक्षा के रिजल्ट में लड़कियों ने बाजी मारी है।इसमे रक्सौल की बेटी ने भी इंटर साइंस में सूबे में चौथा स्थान ला कर रक्सौल समेत पूरे पूर्वी चंपारण का मान बढ़ाया है। मजे की बात यह है कि जिस कल्पना कुमारी ने यह मुकाम हासिल किया है,उसके पिता रक्सौल में ऑटो चलाते हैं।और मुश्किल में भी अपने बच्चों को पढ़ाने का हौसला नही छोड़ा है। यही कारण है कि मेधावी कल्पना ने अपनी कड़ी मेहनत से अपने माता पिता का नाम पूरे सूबे में रौशन किया है। कल्पना स्थानीय राजाराम साह महाविद्यालय की छात्रा है।जिसने महानगरों का मुंह नही देखा है।अब वह सिविल सर्विस कम्पीटिशन की तैयारी कर ऑफिसर बनाना चाहती है। परीक्षा परिणाम आने के साथ ही उसको बधाई देने का सिलसिला शुरू हो गया। घर पर परिजन,इष्ट मित्र पहुंच गए।तो,गर्व से भर उठे ऑटो चालक पि...
एनएसयूआई के रक्सौल स्थित केसीटीसी कॉलेज इकाई के अध्यक्ष बने राहुल कुमार पांडे!

एनएसयूआई के रक्सौल स्थित केसीटीसी कॉलेज इकाई के अध्यक्ष बने राहुल कुमार पांडे!

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।एनएसयूआई के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीरज कुंदन के निर्देश पर प्रदेश अध्यक्ष चुन्नू सिंह एवं बिहार एनएसयूआई महासचिव सह बिहार विश्वविद्यालय प्रभारी प्रशांत पाठक के द्वारा रक्सौल स्थित केसीटीसी कॉलेज इकाई का अध्यक्ष राहुल कुमार पांडे को मनोनीत किया है। मनोयन के बाद राहुल ने कहा है कि कॉलेज के विद्यार्थियों के हक हित मे आवाज बुलंद करते रहेंगे ।साथ ही पठन पाठन को दुरुस्त करने के लिए अभियान चला कर दवाब बनाने का काम किया जाएगा,ताकि,शैक्षणिक माहौल बेहतर हो। ...
आइओडब्लू तपस राय का हुआ तबादला,भारत विकास परिषद की रक्सौल इकाई ने दी भावभीनी विदाई !

आइओडब्लू तपस राय का हुआ तबादला,भारत विकास परिषद की रक्सौल इकाई ने दी भावभीनी विदाई !

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल रेलवे स्टेशन परिसर स्थित रेलवे पार्क में भारत विकास परिषद की शाखा रक्सौल ने एक विदाई समारोह का आयोजन किया । जिसमें आइओ डब्लू तपस राय को तबादला होने पर परिषद द्वारा भावभीनी विदाई दी गयी ।इस मौके पर उन्हें तिलक लगा पुष्प गुच्छ देकर एवं दोशाला ओढ़ाकर सम्मानित किया गया । परिषद के अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र प्रसाद सिंह ने इस बात को रेखांकित किया कि परिषद द्वारा दो वर्ष पूर्व रेलवे पार्क को गोद लेकर उसको हरा-भरा रखने तथा सौंदर्यीकरण के कार्य में आइओ डब्लू तपस राय जी की महत्वपूर्ण भूमिका रही है तथा जिनके सतत् सहयोग एवं मार्गदर्शन से परिषद पार्क की सूरत बदलने में कामयाब हो पायी। डॉ. सिंह ने यह भी कहा कि परिषद की अनुशंसा पर हाल में हीं पार्क में उदघाटित फव्वारा को लगवाने में तथा अभी परिषद द्वारा बन रहे सेल्फी प्वाइंट को कार्यरूप देने में तपस राय जी की भूमिका ...
अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित,कोविड को ले कर होली मिलन समारोह नही मनाने के निर्देश

अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक आयोजित,कोविड को ले कर होली मिलन समारोह नही मनाने के निर्देश

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।रक्सौल स्थित अनुमंडल कार्यालय के सभागार में अनुमंडल स्तरीय शांति समिति की बैठक गुरुवार को आयोजित हुई।जिसकी अध्यक्षता अनुमंडल पदाधिकारी सुश्री आरती ने की। बैठक में डीएसपी सागर कुमार झा, भूमि सुधार उप समाहर्ता रामदुलार राम, प्रखंड विकास पदाधिकारी संदीप सौरभ, अंचलाधिकारी विजय कुमार,अवर निर्वाची पदाधिकारी सन्तोष कुमार सिंह समेत अनुमंडल क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति शामिल हुए। उक्त बैठक की शुरुवात अनुमंडल पदाधिकारी सुश्री आरती ने गृह विभाग के द्वारा कोविड-19 सबंधित जारी दिशा निर्देश से अवगत कराने के साथ किया। इस क्रम में बताया गया कि कोविड संक्रमण के नए वेब को देखते हुए होली मिलन समारोह या अन्य कोई बैठक,सार्वजनिक कार्यक्रम,सभा या अन्य समारोह आयोजित नही करना है। साथ ही डीजे एवं लाउडस्पीकर का प्रयोग होली एवं शब-ए-बारात में नहीं क...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!