अच्छी पहल: भारत विकास परिषद ने रक्सौल रेलवे कैम्पस में बोतल पाम के 15 एवं कचनार के 10 पौधे लगाए!
रक्सौल।( vor desk )।भारत विकास परिषद शाखा रक्सौल के तत्वावधान में रक्सौल रेलवे स्टेशन के बाह्य द्वार के समीप बोतल पाम के पंद्रह पौधे तथा कचनार के दस पौधे लगाये गये हैैं। वृक्षारोपण का कार्यक्रम में परिषद के अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र प्रसाद सिंह के साथ परिषद के सदस्यगण तथा स्टेशन अधीक्षक अनिल कुमार सिंह एवं आरपीएफ के संतोष कुमार मिश्र ने संयुक्त रूप से शामिल रहे। मौके पर परिषद के अध्यक्ष डॉ. सिंह ने इस बात को रेखांकित किया कि भारत विकास परिषद रक्सौल अपने स्थापना काल से ही पर्यावरण संरक्षण के लिए संकल्पबद्ध है तथा उस दिशा में लगातार कई कार्य कर रही है । रेलवे पार्क को हरा-भरा रखने तथा सौंदर्यीकरण का जिम्मा रेल प्रशासन द्वारा परिषद को मिलने पर पहले ही दिन से परिषद पर्यावरण संरक्षण के लिए संकल्पबद्ध सदस्यों के सहयोग से कार्य कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि रेलवे स्टेशन के प्रवेश द्वार के ...









