रक्सौल में एक ही दिन मिले 26 कोरोना संक्रमित,डंकन हॉस्पिटल बना डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर!
रक्सौल।(vor desk)।सीमावर्ती रक्सौल में कोरोना संक्रमण में लगातार बढ़ोतरी चिंता का विषय बन गई है।यहां शनिवार को कुल 26 संक्रमित्त मिले हैं।जिसमे 8 रक्सौल पीएचसी व 18 डंकन हॉस्पिटल में हुए जांच में मिले।इस तरह कुल एक्टिव केश की संख्या 62 पहुंच गई है। जिसको देखते हुए स्वास्थ्य विभाग एलर्ट मोड़ पर आ गया है।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा कोरोना संक्रमण के हालात से निपटने की आवश्यक तैयारी शुरू कर दी है।रक्सौल में कोविड केयर सेंटर को फिर से चालू करने की तैयारी शुरू है।
फिलहाल जिला प्रशासन की पहल पर शहर के डंकन हॉस्पिटल में 10 बेड के डेडिकेटेड कोविड हेल्थ सेंटर को चालू किया गया है।इसकी जानकारी देते हुए अनुमंडलीय अस्पताल के उपाधीक्षक सह पीएचसी के प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ एसके सिंह ने बताया कि रक्सौल स्थित डंकन हॉस्पिटल में 50 बेड व शहर के लक्ष्मीपुर स्थित एसआरपी मेमोरियल हॉस्पिटल में...









