एक ओर युवाओं में वैक्सिन के लिए मारा- मारी, दुसरी ओर रोज बर्बाद हो रहा वैक्सीन डोज!
रक्सौल।(vor desk)।एक ओर 18 से अधिक उम्र वालों के लिए कोविन वैक्सीन के लिए मारा मारी चल रही है।वहीं,दूसरी ओर 45 से अधिक उम्र वालो में काफी प्रयास के बावजूद जागरूकता की कमी से लक्ष्य पूर्ण करने में दिक्कतें आ रही है।इस कारण प्रति दिन कम से कम दो- तीन डोज वैक्सीन नष्ट हो जा रही है।
मिली जानकारी के मुताबिक,रक्सौल में केसीटीसी कॉलेज केंद्र के अलावे ग्रामीण व शहरी इलाकों के आंगनबाड़ी केंद्रों व टिका एक्सप्रेस द्वारा 45 से अधिक उम्र वालों को टिका लगाया जा रहा है।प्रति दिन चार से पांच सत्र स्थल पर टिकाकरण हो रहा है।इस क्रम में जागरूकता के अभाव में सत्र स्थल पर अपेक्षित संख्या नही पहुंच पा रही।बताते हैं कि नियम है कि एक वायल 10 लोगों के उपस्थित होने पर ही खोला जाना है, ताकि,डोज नष्ट नही हो सके।लेकिन, कई मामलों में कम लाभुकों के पहुचने पर भी वायल को खोलना पड़ रहा है,क्योंकि,इकट्ठे लोगो...









