बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन का कार्यक्रम आयोजित, महेश अग्रवाल हुए ‘कर्मवीर सम्मान’ से सम्मानित
रक्सौल।(vor desk)।शहर के बैंक रोड स्थित श्रीसत्यनारायण मारवाड़ी पंचायती मंदिर के सभागार में बिहार प्रादेशिक मारवाड़ी सम्मेलन की एक बैठक संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता रक्सौल इकाई के अध्यक्ष महेश अग्रवाल ने की। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल प्रांतीय अध्यक्ष महेश कुमार जालान एवं प्रांतीय मंत्री श्रवण सर्राफ का स्वागत सम्मेलन के वरीय सदस्य गोविंद मस्करा एवं मेघराज अग्रवाल ने पुष्पमाला पहना कर किया। बैठक का शुभारम्भ सम्मेलन के रक्सौल इकाई के अध्यक्ष महेश अग्रवाल ने अपने अध्यक्षीय उदबोधन में इस बात को रेखांकित किया कि मारवाड़ी समाज का इतिहास व परम्परा बेहद ही समृद्धशाली एवं प्रभावशाली रहा है। हमारे पूर्वजों ने 150 व 200 वर्षों पूर्व देश के विभिन्न हिस्सों में जाकर बसे तथा अपनी कर्मठता, ईमानदारी एवं लगन के दम पर राष्ट्र निर्माण, समाज निर्माण में अतुलनीय योगदान दिया। श्री अग्रवाल ने ...









