Wednesday, September 9

रक्सौल आसपास

रक्सौल को बौद्ध सर्किट से जोड़ा जाए,गौतम बुद्ध के नाम पर हो अंतराष्ट्रीय द्वार:मुनेश राम

रक्सौल को बौद्ध सर्किट से जोड़ा जाए,गौतम बुद्ध के नाम पर हो अंतराष्ट्रीय द्वार:मुनेश राम

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।अंतरराष्ट्रीय शहर रक्सौल को बौद्ध सर्किट से जोड़ने की जरूरत है।इससे अंतरराष्ट्रीय फलक पर शहर को प्रतिस्थापित करने में मदद मिलेगी, क्योंकि विश्व प्रसिद्ध केशरिया बौद्ध स्तूप को लौरिया नंदन गढ़ के साथ ही बोधगया से कुशीनगर तक को जोड़ने की कवायद जारी है।इसे अगर तथागत गौतम बुद्ध की जन्मस्थली कपिलवस्तु(लुम्बिनी) से जोड़ दिया जाय तो इसके मुख्य ओपन द्वार रक्सौल ही होगा।उक्त मामले को लेकर अम्बेडकर ज्ञान मंच के संस्थापक मुनेश राम ने पीएम नरेंद्र मोदी,रेलमंत्री सहित अन्य विभागीय अधिकारियों को एक ट्विटर अभियान के तहत ट्वीट करते हुए कहा है कि रक्सौल को अंतरराष्ट्रीय शहर के रूप में पहचान मिले,इसके लिए रेल प्रशासन को पहल की जरूरत है।स्थानीय रेल प्रशासन को चाहिए कि पड़ोसी देश नेपाल के लिए आनेवाले देशी-विदेशी पर्यटकों को लुभाने के लिए आवश्यक पहल करें तथा पर्यटकीय शहर के रूप में रक्स...
एसपी नवीनचंद्र झा ने की डब्बल मर्डर कांड व फर्जी एसपी प्रकरण की जांच,एएसआई संजय सिंह लाइन हाजिर!

एसपी नवीनचंद्र झा ने की डब्बल मर्डर कांड व फर्जी एसपी प्रकरण की जांच,एएसआई संजय सिंह लाइन हाजिर!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल के 'डब्बल मर्डर कांड' व 'फर्जी एसपी प्रकरण' के मामले को ले कर पूर्वी चंपारण के एसपी नवीन चन्द्र झा गुरुवार को जांच के लिए पहुंचे और सम्बंधित कांडों का पर्यवेक्षण किया।उन्होंने हत्या स्थल का निरीक्षण किया। घटना स्थल के मुआयने के बाद उन्होंने पलनवा व रक्सौल थाना पहुंच कर पुलिस अधिकारियों के साथ बैठक की। जिसमे आवश्यक ब्यौरा जुटाया और टास्क के साथ आवश्यक निर्देश दिए। घटना की जांच के लिए गठित एसआईटी की मोनिटरिंग कर रहे एसपी नवीन चन्द्र झा ने आरोपों में घिरे रक्सौल के एएसआई संजय कुमार सिंह के बारे के भी कई बिंदुओं पर पूछ ताछ कर आवश्यक जानकारी जुटाई।इसके बाद रक्सौल थाना में ही विभागीय जांच के दौरान उन्होंने ड्यूटी से हटाते हुए उन्हें लाइन हाजिर कर मोतिहारी पुलिस लाइन भेज दिया।हालांकि,एएसआई संजय सिंह रक्सौल थाना में एसपी के समक्ष उपस्थित नही दिखे।बताया गय...
रक्सौल के मेन रोड से हटाया गया अतिक्रमण, थाना के आगे भी लगी थी अवैध दुकान!

रक्सौल के मेन रोड से हटाया गया अतिक्रमण, थाना के आगे भी लगी थी अवैध दुकान!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
थाना के आगे से अतिक्रमण हटाते डीसीएलआर व अन्य रक्सौल।(vor desk )। सीमावर्ती शहर रक्सौल के मुख्य पथ से अतिक्रमण हटाने का अभियान बुधवार से शुरू किया गया।बाटा चौक से लक्ष्मीपुर तक सड़क का निर्माण डिवाइडर व फुटपाथ के साथ प्रस्तावित है।लेकिन,मेन रोड में दोनो ओर मकान तथा फुटपाथी दुकानों व ठेलों के कारण अतिक्रमण के कारण सड़क संकीर्ण हो गई है और सड़क निर्माण में दिक्कतें आ रही है। इस व्यवधान को देखते हुए अतिक्रमण हटाओ अभियान के प्रथम चरण का श्री गणेश बुधवार को शुरू हुआ।इसके बाद मकान या चबूतरा -सीढ़ी बना कर किये गए अतिक्रमण को भी हटाया जाएगा। इस अभियान के दौरान डीसीएलआर सह नगर परिषद के कार्य पालक पदाधिकारी राम दुलार राम अधिकारियों की टीम के साथ खुद से भी अतिक्रमण हटाते दिखे।यहां तक कि रक्सौल थाना के दीवार से आगे लगे अवैध अतिक्रमण व फोल्डिंग दुकानों को हटाया। रक्...
इण्डो नेपाल सड़क निर्माण के लिए अधिग्रहित भूमि के मुआवजा भुगतान के लिए शिविर आयोजित

इण्डो नेपाल सड़क निर्माण के लिए अधिग्रहित भूमि के मुआवजा भुगतान के लिए शिविर आयोजित

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।इण्डो- नेपाल सड़क निर्माण के लिए अधिग्रहित भूमि के मुआवजा भुगतान के लिए शिविर आयोजित किया गया।जिंसमे भूस्वामियों को प्रक्रिया के तहत भुगतान किया गया। शिविर में भू-अर्जन पदाधिकारी विजय कुमार ने जांच व आवश्यक प्रक्रिया पूर्ण करने के बाद करीब आधा दर्जन भू स्वामियों को रकम भुगतान किया। गौरतलब है कि नेपाल सीमा से लगे सीमाई इलाके में वाल्मीकि नगर से किशनगंज तक सीमा पर सड़क बन रही है।जिसे इण्डो नेपाल सड़क का नाम दिया गया है।इस सड़क निर्माण के लिए अधिग्रहित भूमि के राशि का भुगतान रक्सौल प्रखंड के कई पंचायत के भूस्वामियों किया जाना है। जिसको लेकर भूअर्जन पदाधिकारी ने भूमि के कागजातों की जांच ऊक्त शिविर में की। जिन जिन भूस्वामियों के भूमि का अधिग्रहण किया गया है और सभी दस्तवेज व अन्य आवश्यक प्रपत्र मांगी गई ।शिविर में नोनियाडीह,कौवाधांगड़,सिसवा समेत रक्सौल के अन्य ग्राम...
सीमा क्षेत्र के सुरक्षा अधिकारियों की पंचायत चुनाव व क्रॉस बॉर्डर क्राइम कंट्रोल के मुद्दे पर बैठक!

सीमा क्षेत्र के सुरक्षा अधिकारियों की पंचायत चुनाव व क्रॉस बॉर्डर क्राइम कंट्रोल के मुद्दे पर बैठक!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।भारत -नेपाल संबंध की बेहतरी व जनस्तर सम्बन्धो की मजबूती के साथ सुरक्षा मसले पर आपसी समन्वय के दृष्टिकोण से बॉर्डर मीटिंग आयोजित हुई।एसएसबी 47 वीं बटालियन पंटोका कैम्प के परिसर ऊक्त बैठक आयोजित हुई। बैठक में दोनो देश के सीमा क्षेत्र के अधिकारियों के बीच आगामी पंचायत चुनाव 2021 को भयमुक्त माहौल में सम्पन्न करने व शांति सुरक्षा कायम रखने के मसले पर चर्चा हुई।साथ ही क्रॉस बॉर्डर क्राइम को नियंत्रित करने , राष्ट्र विरोधी गतिविधियों समेत जाली नोट,हथियार, शराब ,नशीली दवा तस्करी पर अंकुश लगाने के लिए संयुक्त अभियान चलाने व आपसी सहयोग का निर्णय हुआ।सीमा व नोमेन्स लैंड पर अवैध अतिक्रमण हटाने समेत विभिन्न मुद्दों पर सहमति बनी।बैठक में नेपाल आर्म्ड फोर्स के अधिकारियों ने प्रतिबंधित नशीली दवा की तस्करी के विरुद्ध सख्ती पर बल दिया।तो,स्थानीय एसएसबी व पुलिस ने जाली नोट व अवैध रुप...
रक्सौल बार एसोशिएशन का चुनाव सम्पन्न,शशिकांत बने अध्यक्ष तो अशोक बने सचिव

रक्सौल बार एसोशिएशन का चुनाव सम्पन्न,शशिकांत बने अध्यक्ष तो अशोक बने सचिव

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ( vor desk)। रक्सौल बार एसोसिएशन का चुनाव बुधवार को हुआ।जिसका चुनाव परिणाम घोषित कर दिया गया है।इसकी जानकारी अधिवक्ता संघ के मुख्य चुनाव अधिकारी सुभाष चन्द्र सिंह ने दी।चुनाव परिणाम में अध्यक्ष पद के लिए शशिकांत तिवारी निर्वाचित घोषित किए गए है। श्री तिवारी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी वीरेन्द्र प्रसाद को 11 मतों से हराया है। वहीं सचिव पद के लिए अशोक कुमार झा निर्वाचित घोषित किए गए है। श्री झा ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी अयोध्या प्रसाद को 1 मत से हराया है। जबकि उपाध्यक्ष पद के लिए प्रमोद कुमार तिवारी निर्वाचित घोषित किए गए है। श्री तिवारी ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी सुबोध कुमार पांडेय को 4 मत से हराया है। सहायक सचिव पद के लिए परमात्मा पांडेय निर्वाचित घोषित किए गए है। श्री पांडेय ने अपने निकटतम प्रतिद्वंदी रामकरण राय को 9 मतों से हराया है। संयुक्त सचिव पद के लिए म0 कलीमुल्लाह निर्व...
परसौना तपसी गांव में एक साथ निकली दो -दो अर्थी,अंतिम यात्रा में उमड़े लोग,रो पड़ा आसमान!

परसौना तपसी गांव में एक साथ निकली दो -दो अर्थी,अंतिम यात्रा में उमड़े लोग,रो पड़ा आसमान!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल प्रखण्ड के परसौना तपसी में बुधवार को कारुणिक दृश्य रहा।हर किसी की आंखे नम रही।जब स्वर्ण व्यवसायी कपिलदेव सर्राफ व उनके रिश्ते के पौत्र चंदन की दो दो अर्थी एक साथ उठी,तो,सभी फफक पड़े।आसमान भी रो पड़ा।बूंदा बांदी के बीच अंतिम शव यात्रा में ग्रामीणों की बड़ी संख्या तो थी हीं, साथ ही रक्सौल समेत दूर दराज एरिया से ऐसे लोग भी बड़ी सँख्या में पहुंचे,जो समाज सेवी की छवि रखने वाले स्व0 सर्राफ के व्यक्तित्व के कायल थे।स्व0 सर्राफ की अर्थी को उनके पुत्र विजय सर्राफ व संजय सर्राफ ने जब कंधा दिया,तो,अंतिम यात्रा के वक्त परिजन दहाड़ मार कर रो पड़े।सोमवार की देर सन्ध्या अपराधियों की गोली से छलनी हुए कपिल देव सर्राफ व उनके पौत्र चन्दन की मौत हो गई थी।वर्ष 2006 में मृतक के बड़े पुत्र अजय सर्राफ की हत्या उनके व्यवसायिक प्रतिष्ठान श्री ज्वेलर्स में ही कर दी गई थी।इस बार स्व सर्राफ के ...
हिंदी को शीर्ष पर प्रतिष्ठित करें ,इस पर गर्व करना सीखें और नई पीढ़ी को भी गर्व करना सिखाएं : डॉ. शलभ

हिंदी को शीर्ष पर प्रतिष्ठित करें ,इस पर गर्व करना सीखें और नई पीढ़ी को भी गर्व करना सिखाएं : डॉ. शलभ

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk) हिंदी केवल हमारी मातृभाषा नहीं हमारी पहचान भी है। इस पर गर्व करना सीखें और नई पीढ़ी को भी गर्व करना सिखाएं। भारत विभिन्न भाषाओं का देश है और हर भाषा का अपना महत्व है, परन्तु जब देश की बात होती है तो देश में सर्वाधिक बोली जाने वाली हिंदी ही एकमात्र ऐसी भाषा है, जिसमें पूरे देश को एक सूत्र में बांधने की क्षमता है और 'हिंदी दिवस' हिंदी के इसी उत्कर्ष और गौरव का उत्सव है। आइए इस 'हिंदी दिवस' पर हिंदी के संरक्षण और संवर्धन के लिए कुछ नई पहल करें। इस जन जन की भाषा को राष्ट्रभाषा का गौरव दिलाने में अपना योगदान करें।आज के दिन हिंदी की वर्तमान दशा और दिशा पर चिंतन किया जाना भी जरूरी है। कुछ नए कदम उठाये जाने की भी जरूरत है। हमें अच्छे साहित्य को पढ़ने पढ़ाने की फिर से शुरुआत करनी होगी। जो पत्र पत्रिकाएं बंद हैं या बंद होने के कगार पर हैं उनके नियमित प्रकाशन के लिए अनुकूल वात...
आगामी 17 सितंबर को टीकाकरण मेगा अभियान की सफलता को लेकर एसडीएम ने की बैठक

आगामी 17 सितंबर को टीकाकरण मेगा अभियान की सफलता को लेकर एसडीएम ने की बैठक

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )। आगामी 17 सितंबर को आयोजित होने वाले टीकाकरण मेगा कैम्प अभियान की सफलता को लेकर एसडीएम सुश्री आरती के नेतृत्व में अधिकारियों के साथ समीक्षात्मक बैठक आयोजित हुई। बैठक में निर्णय हुआ कि टीका केन्द्रों पर पहूंचने के लिए वाहन और खाने पीने की व्यवस्था के साथ 40 सत्र पर पांच कर्मी उपस्थित रहेंगे। सभी टीका केन्द्रों पर समय से स्वास्थ्यकर्मियो और पुरी टीम को पहूंचने का निर्देश दिया गया। साथ ही ज्यादा भीड़भाड़ वाले केन्द्रों पर सुरक्षाबलों को तैनात करने सहित विभिन्न पहलुओं पर चर्चा हुई। टीकाकरण मे शिक्षक,जीवीका,सेविका भी रहेगे शामिल। बैठक में रामगढ़वा के चिकित्सा प्रभारी डा प्रहस्त कुमार,सीओ बिजय, कुमार,कार्यपालक पदाधिकारी संतोष कुमार सिंह,सीडीपीओ रीमा कुमारी,बीईओ नागेश्वर प्रसाद, सहित अनेक अधिकारी गण उपस्थित थे। ...
स्वर्ण व्यवसायी दोहरे हत्या कांड से व्यवसायियों में आक्रोश, विरोध-प्रदर्शन जारी!

स्वर्ण व्यवसायी दोहरे हत्या कांड से व्यवसायियों में आक्रोश, विरोध-प्रदर्शन जारी!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
-गावँ में शव पहुंचते ही मचा कोहराम, परिजन आहत -विधायक व पूर्व मंत्री समेत राजनीतिज्ञों ने दी परिजनों को सांत्वना -पुलिस ने दर्ज किया मामला, एसआईटी टीम की छापेमारी जारी रक्सौल।(vor desk )।पूर्व जिला पार्षद पुतुल देवी के श्वसुर व पटेल पथ स्थित श्री ज्वेलर्स के प्रोपराइटर कपिल देव सर्राफ व उनके रिश्ते के पौत्र चंदन की अपराधियों द्वारा सोमवार की देर शाम गोली मारने के बाद हुई मौत की घटना के विरोध में राजद के जिला प्रवक्ता रवि मस्करा के नेतृत्व में आहूत रक्सौल बन्द के क्रम में धरना व विरोध प्रदर्शन किया गया। शहर के मुख्य पथ स्थित पोस्टऑफिस चौक पर सरकार व प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की गई।शहर में घटना से आक्रोश है। चेम्बर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष अरुण गुप्ता ने भी घटना की निंदा करते हुए प्रशासन को ज्ञापन सौंप कर हत्यारो के खिलाफ करवाई की मांग की है।इस बीच सर्राफा...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!