Thursday, September 10

रक्सौल आसपास

हाजीपुर -सुगौली रेल खण्ड को ले कर भू -अर्जन पर बैठक, डीएम ने कहा-भू अर्जन निष्पादन शीघ्र पूर्ण करें!

हाजीपुर -सुगौली रेल खण्ड को ले कर भू -अर्जन पर बैठक, डीएम ने कहा-भू अर्जन निष्पादन शीघ्र पूर्ण करें!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
मोतिहारी ।( vor desk )। पूर्वी चंपारण के जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक की अध्यक्षता में हाजीपुर- सुगौली रेलवे लाइन परियोजना के अंतर्गत भू अर्जन कार्य प्रगति से संबंधित पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक आयोजित की गई ।बैठक को संबोधित करते हुए जिलाधिकारी  ने संबंधित पदाधिकारी को निर्देश देते हुए कहा कि हाजीपुर सुगौली रेल लाइन परियोजना अंतर्गत भू अर्जन कार्य का निष्पादन शीघ्र पूर्ण करना सुनिश्चित करें ।जिला भू अर्जन पदाधिकारी के द्वारा सभी सदस्यों को वर्तमान भू अर्जन कार्य की प्रगति से अवगत कराया गया ।उन्होंने बताया कि हाजीपुर सुगौली रेलवे लाइन परियोजना अंतर्गत भू अर्जन का कार्य दो चरणों में किया जा रहा है।प्रथम चरण में 28 मौजा में से दखल कब्जा सभी मौजा का दे दिया गया है । जिसमें से 14 मौजा का भुगतान कर दिया गया है । कुछ मौजा में मुआवजा का भुगतान लंबित है ।जिलाधिकारी ने संबंधित...
कोविड वैक्सिनेशन सक्सेस स्टोरी:ग्लोबल वेबमिनार में मोतिहारी  डीएम हुए शरीक!

कोविड वैक्सिनेशन सक्सेस स्टोरी:ग्लोबल वेबमिनार में मोतिहारी डीएम हुए शरीक!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
मोतिहारी।(vor desk )। डब्लू एच ओ द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ब्राइट स्पाॅटस इन कोविड-19 मैनेजमेंट इन इंडिया "वैक्सीनेशन सक्सेस स्टोरी " ग्लोबल बेमिनार कार्यक्रम का आयोजन किया गया । ऑर्गेनाइजर के रूप में एक्सेंपलर्स इन ग्लोबल हेल्थ एवं इंडिया कोविड-एस ओ एस हैं । अंतरराष्ट्रीय ग्लोबल बेमीनार कार्यक्रम में 3 आईएएस पदाधिकारियों को आमंत्रित किया गया था ।जिसमें से बापू की धरती पूर्वी चंपारण ,मोतिहारी से जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक भी आमंत्रित थे । कार्यक्रम का आयोजन डॉक्टर सौम्या स्वामीनाथन, चीफ साइंटिस्ट डब्ल्यूएचओ एवं सीके मिश्रा, फॉर्मर सेक्रेट्री मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर के तत्वाधान में आयोजित किया गया । पूरे दुनिया में वैक्सीनेशन में अव्वल कार्य करने वाले मोतिहारी जिला के जिलाधि...
रक्सौल के सहदेवा गावँ में पटाखा से लगी आग,घर समेत तीन मवेशी जले!

रक्सौल के सहदेवा गावँ में पटाखा से लगी आग,घर समेत तीन मवेशी जले!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।पटाखा से हुई आग लगी ने घर की खुशियां छीन ली और लाखों की क्षति के बाद परीजन सदमे में हैं।बताया गया है कि प्रखंड के नोनेयाडीह पंचायत अन्तर्गत सहदेवा गांव में अनिल यादव के बथान में गुरुवार की रात हुई आगलगी में एक घर समेत तीन मवेशी जल गए। पीड़ित ने बताया कि गाँव में बच्चों के पटाखा बजाने से देर शाम बथान में आग पकड़ लिया। जिसे ग्रामीण सहयोग से तत्काल बुझा दिया गया था। परन्तु जब खाना खाकर सभी लोग सोने चले गये। तो अचानक बुझा आग सुलग गया । जब तक आग बुझाने लोग पहुंचते कि घर पूरी तरह जल गया।अगलगी में एक मवेशी की मौत हो गयी। जबकि तीन मवेशी बुरी तरह जल कर घायल हो गये। घटना की पुष्टि वार्ड सदस्य विजय यादव व पंचायत समिति सदस्य संजय सिंह ने की उन्होंने बताया कि अचानक लगी आग की भयावहता इतनी थी कि गांव में अफरातफरी मच गयी। परन्तु ग्रामीणों के अथक प्रयास ...
तमिलनाडु से कमा कर लौटे मजदूर की चाकू से गोद कर हत्या!

तमिलनाडु से कमा कर लौटे मजदूर की चाकू से गोद कर हत्या!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
*घटना भैंसड़ा पावर हाउस आसपास की है ।*पुलिस कर रही है मामले की जांच पड़ताल*शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हेतु मोतिहारी भेजा गयारामगढ़वा।( vor desk )। रामगढ़वा थाना क्षेत्र के बेला भैंसड़ा चौक के समीप अपराधियो ने चाकू से गोद कर तमिलनाडु से कमा कर लौट रहे एक मजदूर की हत्या कर दी ।घटना घटना गुरुवार की देर रात्रि करीब 12 बजे बाद की है। वही घटना की सूचना किसी यात्री बस चालक द्वारा शुक्रवार की सुबह रामगढ़वा थाना में दी गयी ,जहां पुलिस ने सूचना मिलते ही भैंसड़ा पावर हाउस चौक के पास एनएच 28 पर पहुंच कर शव को कब्जे में लिया ।पुलिस खून से लथपथ शव को थाने पर ले आयी तथा मृतक के पॉकेट की जांच की गई तो मृतक के पॉकेट से आधार कार्ड निकला जिसके बाद उसकी पहचान दिनेश राम पिता झूलन राम ग्राम बेलईठ थानासुगौली के रूप में पहचान की गई है । घटना की पुष्टि करते हुए प्रभारी थानाध्यक्ष नारायण मंडल न...
दीपावली व छठ पर्व को शांति एवं सद्भाव के बीच मनाएं:एसडीओ आरती

दीपावली व छठ पर्व को शांति एवं सद्भाव के बीच मनाएं:एसडीओ आरती

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
*पर्व को शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराने को ले कर अनुमण्डल स्तरीय शांति समिति की बैठक रक्सौल ( vor desk)। दीपावली एवं लोकआस्था का महापर्व छठ को आपसी सद्भाव व भाईचारे के साथ मनाना है। इसमें कोताही बरतने व नियमो को तोड़ने वालों पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी। ऊक्त बातें एसडीओ आरती ने शुक्रवार को अनुमंडल कार्यालय स्थित सभागार में दीपावली व छठ पर्व को शांतिपूर्ण संपन्न कराने को लेकर आयोजित अनुमंडलस्तरीय शांति समिति की बैठक में कहीं। दीपावली पर्व के मौके पर अग्निशमन केन्द्र को विशेष रूप चौकस रहने का निर्देश दिया गया। ताकि अगर कहीं अगलगी की घटना होती है तो जल्द वहां पहुंचकर आग पर काबू पाया जा सके। लोक आस्था के महापर्व छठ को देखते हुए शहर में अभी से छठ घाटों की साफ- सफाई करने एवं संपर्क पथों को दुरुस्त करने का निर्देश नप के ईओ को दिया गया। वहीं ग्रामीण क्षेत...
महा टीकाकरण अभियान में 615 अप्रवासी भारतीयों का हुआ कोविड टीकाकरण:डॉ एस. सी शर्मा

महा टीकाकरण अभियान में 615 अप्रवासी भारतीयों का हुआ कोविड टीकाकरण:डॉ एस. सी शर्मा

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।त्योहार पर नेपाल से लौटने वाले अप्रवासी भारतीयों के कोविड टिकाकरण के लिए आयोजित विशेष शिविर में अब तक 1643 लोगों का टीकाकरण किया गया है। छठ पर्व व पंचायत चुनाव के मद्देनजर घर लौटने वाले प्रवासियों को शत -प्रतिशत टीकाकरण के लिए 7 नवम्बर को महा टीकाकरण अभियान चलाया जाएगा।ऊक्त जानकारी पूर्वी चंपारण के जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ शरत चन्द्र शर्मा ने गुरुवार को रक्सौल -वीरगंज सड़क स्थित मैत्रिपुल के पास आयोजित विशेष शिविर का नीरिक्षण करते हुए कही। उन्होंने बताया कि यह शिविर 20 अक्टूबर से शुरू हुए इस शिविर में कुल 1643 लोगों का टीकाकरण किया गया है।इस दौरान 445 लोगों को फर्स्ट डोज व 1198 लोगों को सेकंड डोज दिया गया है।उन्होंने बताया कि इसमें नेपाल से लौटने वाले कुल 615 अप्रवासी भारतीय नागरिको को घर लौटने के क्रम में टिका दिया गया।उन्हो...
रक्सौल पुलिस ने 3 वर्षीय  आकाश को किया परिजनों के सुपुर्द ,माता-पिता के छलके आंसू!

रक्सौल पुलिस ने 3 वर्षीय आकाश को किया परिजनों के सुपुर्द ,माता-पिता के छलके आंसू!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।शहर के नागा रोड चौक से मिला तीन वर्षीय बालक अपने बिछुड़े परिजनों से मिल कर काफी खुश दिखा।वहीं,बच्चे को पा कर उसके माता-पिता के आंखों से खुशी के आंसू छलक पड़े।उन्होंने रक्सौल पुलिस व vor team को दिल से धन्यवाद दिया। दरअसल,यह बालक परिजनों से भटक गया और रोते हुए मिला।रक्सौल थाना में उसे सुरक्षित रखा गया।फिर voiceofraxaul.com में खबर प्रकाशित होने के बाद परिजनों को इसकी जानकारी हुई।जब परिजन थाना पहुंचे,तो पुलिस ने ऊक्त बालक को आवश्यक प्रक्रिया के बाद उसके परिजनों के हवाले कर दिया। पुलिस सूत्रों के मुताबिक,आदापुर थाना क्षेत्र के चैनपुर गांव निवासी मोहन यादव का तीन वर्षीय पुत्र आदर्श कुमार दोपहर के बाद गायब हो गया।परिजन काफी परेशान हो गए।उसकी माता पविता देवी का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।इसी बीच रक्सौल के नागा रोड में एक बच्चे को रोता-बिलखता देख तीस...
एसडीओ आरती व डीएसपी चन्द्र प्रकाश ने किया रक्सौल के छठ घाटों का नीरिक्षण,दिये आवश्यक निर्देश!

एसडीओ आरती व डीएसपी चन्द्र प्रकाश ने किया रक्सौल के छठ घाटों का नीरिक्षण,दिये आवश्यक निर्देश!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।लोक आस्था के महा पर्व छठ पूजा की तैयारी के मद्देनजर रक्सौल की एसडीओ सुश्री आरती व डीएसपी चन्द्र प्रकाश ने गुरुवार को शहर के विभिन्न छठ घाटों का निरीक्षण किया और सम्बंधित अधिकारियों को साफ-सफाई,घाटों पर सुविधा व पूजा व्यवस्था ,सुरक्षा,कोविड टिकाकरण आदि को ले कर निर्देशित किया। इस दौरान शहर के प्राचीन व ऐतिहासिक आश्रम रोड स्थित छठ घाट पर अविलंब साफ सफाई के लिए निर्देश दिया।साथ ही रेल पुल पर ट्रेन परिचालन को ले कर विशेष सतर्कता की जरूरत पर बल देते हुए आरपीएफ व जीआरपी को सुरक्षा प्रबंध हेतु निर्देशित किया। सरिसवा नदी के प्रदूषित व दुर्गंध युक्त जल को देख कर व्रतियों को अर्ध्य देने के लिए साफ जल प्रवाहित करने हेतु भारतीय दूतावास के माध्यम से नेपाली प्रशासन को पत्र लिखने की बात कही। वहीं,उन्होंने साफ कहा कि कोविड प्रोटोकॉल...
नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का राजद ने किया अभिनन्दन

नवनिर्वाचित जनप्रतिनिधियों का राजद ने किया अभिनन्दन

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk) राष्ट्रीय जनता दल के स्थानीय प्रखण्ड कार्यालय मे नव नवनिर्वाचित जिला परिषद क्षेत्र संख्या 12 के जिला परिषद सदस्य पति सह राजद किसान प्रकोष्ठ जिला अध्यक्ष रमेश सिंह व नव निर्वाचित नकरदेई पंचायत के मुखिया राम एकबाल राय को फूल माला पहना कर व मिठाई खिलाकर अभिनन्दन किया गया। मौके पर राजद नेता रमेश सिंह ने कहा कि जनता के द्वारा किया गया भरोसा को मै किसी कीमत पर टूटने नही दूंगा। अंचल व प्रखण्ड कार्यालय मे हो रहे लूट पर लगाम लगाने की मुहिम जारी रहेगी। बिना किसी बिचौलिए के मदद से ही कोई काम होगा। वही मुखिया राम एकबाल राय ने कहा कि जिस तरह जनता हम पर भरोसा किया है, मै उनके भरोसे को टूटने नही दूंगा। पंचायत में विकास का एक नया अध्याय लिखूंगा। वही ,युवा राजद के प्रखण्ड अध्यक्ष सैफुल आज़म ने कहा कि इनके जीत से राजद कार्यकर्ताओं मे एक नया ऊर्जा मिल...
विधायक प्रमोद सिन्हा ने किया 9 से 9 कोविड टीकाकरण केंद्र का उद्घाटन

विधायक प्रमोद सिन्हा ने किया 9 से 9 कोविड टीकाकरण केंद्र का उद्घाटन

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल/आदापुर।(vor desk) आदापुर प्रखंड के श्यामपुर राजकीय प्राथमिक विद्यालय में 9 से 9 कोविड टीकाकरण केंद्र का उद्घाटन क्षेत्रीय विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने किया। उन्होंने इस दौरान आह्वान किया कि खुद के और परिवार की कोविड संक्रमण से सुरक्षा के लिए टिका अवश्य लगवाएं। बताया कि यह टीकाकरण केंद्र प्रतिदिन पूर्वाह्न 9:00 बजे से रात्रि 9:00 बजे तक चलेगा तथा इस टीकाकरण केंद्र जिसने ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कराया है या जिसने रेजिस्ट्रेशन नहीं कराया है। चाहे 18 वर्ष से ऊपर वाले हो चाहे 45 वर्ष से ऊपर वाले कोई भी इच्छुक व्यक्ति इस विशेष टीकाकरण केंद्र पर जाकर टीका लगवा सकता है। इस दौरान भाजयुमो के प्रदेश महामंत्री ई. जितेंद्र कुमार, प्रदेश कार्य समिति लालबाबू सिंह, प्रखण्ड अध्यक्ष सुभाष सिंह, भाजपा मुखिया प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक अजय पटेल, नितेश पटेल, धीरेंद्र निराला, मुखिया पति...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!