रक्सौल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज ने सुरक्षा व्यवस्था चाक चौबंद करने हेतु दिया ज्ञापन
फाइल फ़ोटो:चेम्बर के अधिकारी एसडीओ से मिलते
रक्सौल ।( vor desk )।रक्सौल चैंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज के अध्यक्ष अरूण कुमार गुप्ता, महासचिव आलोक कुमार श्रीवास्तव एवं सचिव राज कुमार गुप्ता ने संयुक्त रुप से व्यवसायियों के हितार्थ एवं सुरक्षा की दृष्टिकोण से अलग अलग ज्ञापन अनुमंडल पदाधिकारी सुश्री आरती तथा पुलिस उपाधीक्षक चन्द्र प्रकाश को देते हुए सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद करने की मांग किया।इस क्रम में रक्सौल के स्वर्ण व्यवसायी सह समाजसेवी कपिलदेव प्रसाद सर्राफ एवं उनके पौत्र की हत्याकांड पर अध्यक्ष अरूण कुमार गुप्ता ने मार्मिक संवेदना व्यक्त करते हुए कहा कि दुस्साहसी हत्यारों की अविलंब गिरफ्तारी हो, ताकि दहशतज़दा व्यवसायियों को सुरक्षा का अहसास हो सके।साथ ही आगामी त्योंहारों तथा पंचायत चुनावों के मद्देनजर रखते हुए जगह जगह चौक चौराहों पर सीसीटीवी कैमरे तथा सुरक्षाकर्मियों की ...









