Wednesday, June 24

रक्सौल आसपास

एसएसबी 47 वीं बटालियन द्वारा मनाया गया पुलिस स्मृति दिवस,शहीद पुलिस कर्मियों को दी गई श्रद्धांजलि!

एसएसबी 47 वीं बटालियन द्वारा मनाया गया पुलिस स्मृति दिवस,शहीद पुलिस कर्मियों को दी गई श्रद्धांजलि!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )। सशस्त्र सीमा बल 47 वीं वाहिनी (पंटोका) के प्रांगण में कमाण्डेन्ट प्रियवर्त शर्मा की मौजुदगी में पुलिस स्मृति दिवस मनाया गया।जिंसमे वाहिनी के कमांडेंट प्रियवर्त शर्मा ने शहीदों को नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की। मौके पर कमांडेंट श्री शर्मा ने कहा कि किसी भी देश के लिए पुलिस एक अहम ताकत है जो की देश मे हर जगह रक्षा करती है। हमारे पुलिस बल भारत के हर क्षेत्र के लोगो की दिन- रात एक करके रक्षा करती है। 61 वर्ष पहले 21 अक्टूबर 1959 में लद्दाख में की तीसरी बटालियन की एक कम्पनी को भारत–तिब्बत सीमा की सुरक्षा के लिए लद्दाख में ‘हाट-स्प्रिंग‘ में तैनात किया गया था। कम्पनी को टुकड़ियों में बांटकर चौकसी करने को कहा गया। जब बल के 21 जवानों का गश्ती दल ‘हाट-स्प्रिंग‘ में गश्त कर रहे थे तभी चीनी फौज के एक बहुत बड़े दस्ते ने इस गश्ती टुकड़ी पर घात ल...
आधुनिक बिहार के निर्माता थे प्रथम मुख्यमंत्री श्री कृष्ण बाबू : रामबाबू यादव

आधुनिक बिहार के निर्माता थे प्रथम मुख्यमंत्री श्री कृष्ण बाबू : रामबाबू यादव

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।शहर के लक्ष्मीपुर में कांग्रेस द्वारा बिहार के पूर्व मुख्य मंत्री श्री कृष्ण सिंह की 134 वी जयंती मनाई गई।इस मौके पर उनके तैल्य चित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित की गई। फुल माला चढ़ा कर नमन किया गया।मौके पर कांग्रेस के रक्सौल विधानसभा क्षेत्र के पूर्व प्रत्याशी राम बाबू यादव ने कहा कि आज ऐसा नेता मिलना मुश्किल है।जो कमजोर असहाय कमजोर गरीबों की आवाज उठाते थे। बिहार के प्रथम मुख्यमंत्री स्वतंत्र सेनानी श्री कृष्ण बाबू आज हम लोग के बीच में नहीं है ।लेकिन ,उनके आदर्श आज भी प्रेरणास्रोत है।वे आधुनिक बिहार के निर्माता थे।उनके द्वारा किये गए विकास को कभी नहीं भुला जा सकता है ।आज भी वह उतना ही लोकप्रिय हैं ।इस अवसर पर आदापुर के युवा कांग्रेस अध्यक्ष अवधेश यादव, राम राम भारती, मोहम्मद अकबर, मोहम्मद वकील आलम, चंदेश्वर पंडित, मनीष पांडे, अभिमन्यु यादव, चुनदेव महतो, रामाशीष शा...
सतीश रंजन ने रक्सौल नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी का पद भार संभाला!

सतीश रंजन ने रक्सौल नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी का पद भार संभाला!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल नगर परिषद में कार्यपालक पदाधिकारी के पद पर उठा पटक बरकरार है।बुच्चड खाना के लिए जमीन खरीद में हुए घोटाला के आरोप में गौतम आनन्द पर निलंबन की कार्रवाई के बाद नगर परिषद के कार्यपालक पदधिकारी के पद पर डीसीएलआर राम दुलार राम को प्रतिनियुक्त किया गया था।श्री राम की सक्रियता चर्चे में थी।इसी बीच,जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक ने नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी के पद पर सतीश रंजन को प्रतिनियुक्त कर दिया। जिसके बाद श्री सतीश रंजन ने बुधवार की देर शाम नगर परिषद कार्यालय में पद भार ग्रहण कर लिया है।उन्होंने कहा कि नगर परिषद के उत्तरोत्तर विकास व साफ सफाई व पारदर्शी रूप से कार्य सम्पादन उनकी पहली प्राथमिकता होगी। इस बीच ,तत्कालीन प्रभारी नप के कार्यपालक पदाधिकारी रामदुलार राम को बिदाई दी गई। बता दे कि सतीश रंजन अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी हैं।जिन्हें य...
एसएसबी 47 वीं बटालियन द्वारा 20 दिवसीय ब्यूटी पार्लर ट्रेनिंग का हुआ समापन्न

एसएसबी 47 वीं बटालियन द्वारा 20 दिवसीय ब्यूटी पार्लर ट्रेनिंग का हुआ समापन्न

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल। (vor desk)। एसएसबी की 47 वीं बटालियन( रामगढ़वा कैम्प पंटोका, रक्सौल) द्वारा मानव संसाधन विकास द्वारा आयोजित कार्यक्रम 2021-22 के तहत सीमावर्ती इलाको से बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ व भारत के अमृत महोत्सव के अंतर्गत 10 महिला/युवतियों का चयन कर 20 सितम्बर को 20 दिवसीय ब्यूटी पार्लर ट्रेनिंग का शुभारम्भ वाहिनी मुख्यालय पंटोका में किया गया था। प्रशिक्षण का संचालन रमा फाउंडेशन, दुमालिया वार्ड नंबर- 09 बगहा, ब्रांच रक्सौल पूर्वी चम्पारण, बिहार द्वारा कराया गया है । जिसके बाद 20 अक्टूबर को कार्यक्रम का समापन्न कमाण्डेन्ट प्रियवर्त शर्मा द्वारा किया गया। इस दौरान कमांडेंट द्वारा सभी प्रशिक्षुओ को प्रशिक्षण प्रमाण पत्र व मेकअप किट दिया गया और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस दौरान श्री शर्मा ने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य सीमावर्ती क्षेत्र के बेरोजगार महिला/युवतियों को व्यावसाय...
11 वीं पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व मुखिया स्वर्गीय शिवनाथ राय

11 वीं पुण्यतिथि पर याद किए गए पूर्व मुखिया स्वर्गीय शिवनाथ राय

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल। (vor desk)। पूर्व मुखिया स्वर्गीय शिवनाथ राय की 11 वीं पुण्य तिथि लक्ष्मीपुर स्थित आवास पर उनके पुत्र एवं परिवारजनों के साथ माल्यार्पण कर मनाई गई। इस अवसर पर स्वर्गीय राय के पुत्र रक्सौल विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी सह कांग्रेस नेता रामबाबू यादव ने उनके कार्यों को याद करते हुए कहा स्वर्गीय पिता जी पंचायत को भ्रष्टाचार मुक्त पँचायत तथा लोगों के दिलों में एक अमिट छाप छोड़ी। आज भी लोग उनके कार्यों को याद किया करते हैं। ज्ञातव्य हो कि स्वर्गीय राय 25 सालों तक धनगढ़वा कौड़िहार पंचायत का प्रतिनिधित्व किए और अपने कार्यों से पंचायत वासियों के दिलों में राज किया। इस प्रकार उनके कई ऐसे कार्यों ने समाज को नई दिशा देने में अहम भूमिका निभाई।बताया गया कि इस अवसर पर ब्राह्मण भोज का भी आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोग उपस्थित रहे। इस अवसर पर स्वर्गीय राय के बड़े पुत्र आसमान...
नेपाल से लौटने वाले प्रवासी भारतीय नागरिको के लिए कोविड टिकाकरण शिविर का शुभारंभ!

नेपाल से लौटने वाले प्रवासी भारतीय नागरिको के लिए कोविड टिकाकरण शिविर का शुभारंभ!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।नेपाल से पर्व त्योहार के समय स्वदेश आने वाले प्रवासी भारतीयों को रक्सौल में प्रवेश करते ही कोविड टिका लगाया जाएगा। कार्तिक स्नान तक इस शिविर में सुबह 6 बजे से रात्रि के 9 बजे तक टिकाकरण होगा । इसके लिए रक्सौल-वीरगंज को जोड़ने वाले मुख्य पथ पर एसएसबी चेक पोस्ट के सामने कोविड टिकाकरण शिविर आयोजित की  गई है।जिसका उद्घाटन बुधवार को रक्सौल एसडीओ आरती ने फीता काट कर किया।उन्होंने कहा कि राज्य सरकार के निर्देश पर यह टिकाकरण शिविर आयोजित किया गया है,ताकि,नेपाल से आने वाले प्रवासी भारतीयों को यहां कोविड टिका लगाया जा सके।उन्होंने कहा कि  संक्रमण से बचाव के लिए टिका लेना जरूरी है।तभी देश सुरक्षित हो सकेगा। इस शिविर में नेपाल से आने वाले करीब डेढ़ सौ लोगों को कोविड  टिका लगाया गया है।कोविड टिकाकरण टीम में शामिल एएनएम मोना कुमारी...
डीएम के आदेश के 7वें दिन रक्सौल में लागू हुआ वन वे ट्रॉफिक सिस्टम,विधायक के निर्देश पर ठेकेदार भारी!

डीएम के आदेश के 7वें दिन रक्सौल में लागू हुआ वन वे ट्रॉफिक सिस्टम,विधायक के निर्देश पर ठेकेदार भारी!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।पूर्वी चंपारण के डीएम शीर्षत कपिल अशोक के निर्देश के अनुपालन में एक सप्ताह लग गए।पिछले 12 अक्टूबर को जारी निर्देश के पूरे एक सप्ताह बाद 19 अक्टूबर को रक्सौल के मुख्य पथ पर वन वे ट्राफिक सिस्टम लागू किया गया।दशहरा मेला में शहर में ट्राफिक सिस्टम पूरी तरह फेल रहा।हालांकि,वन वे सिस्टम को लागू करने में प्रशासन के पसीने छूट रहे हैं।देखना है कि वन वे सिस्टम 3 दिसम्बर तक लागू रहता है,या पहले ही यह फेल हो जाता है। वैसे,मंगलवार को डीसीएलआर राम दुलार राम, व नगर परिषद के नव पदस्थापित कार्यपालक पदाधिकारी सह लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी सतीश रंजन,सीओ विजय कुमार,डीएसपी चन्द्र प्रकाश, इंस्पेक्टर शशि भूषण ठाकुर आदि के देख रेख में वन वे सिस्टम को लागू किया गया है।इसके लिए उन्होंने सड़क पर घण्टों कैम्प किया ।बाटा चौक व कोइरी टोला में बैरियर लगा कर पुलिस बल ने निगरानी शुर...
नकरदेई पंचायत के बूथ संख्या 7 पर जाने वाला मार्ग टूटान व जल जमाव से प्रभावित,हो सकती है परेशानी

नकरदेई पंचायत के बूथ संख्या 7 पर जाने वाला मार्ग टूटान व जल जमाव से प्रभावित,हो सकती है परेशानी

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
आदापुर।(vor desk )।सड़क कीचड़मय होने से नकरदेई पंचायत के बूथ संख्या सात पर आवागमन में परेशानी हो सकती है।यह बूथ नवसृजित विद्यालय नकरदेई में स्थित है। नकरदेई गांव के मुख्य पथ से पश्चिम जानेवाली सड़क बाढ़ से दो जगह टूट गयी है।उक्त सड़क में ही दो जगह क्रमशः तीस व चालीस फिट टूटी हुई है।टूटे सड़कों पर कीचड़ के साथ ही दो-तीन फीट जलजमाव भी है।इस स्थिति में पांचवें चरण के होनेवाले चुनाव में मतदाताओं को बूथ तक पहुंचने के लिए भारी मशक्कत करनी पड़ सकते है।बूथ पर मतदानकर्मियों व निरीक्षण करनेवाले मतदान पदाधिकारियों को भी काफी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।यह बूथ बंगरी नदी के से पूर्व स्थित है।इस वर्ष आई बाढ़ से उक्त पथ क्षतिग्रस्त हो गया है। स्थानीय ग्रामीण बताते है कि निवर्तमान मुखिया अनिल कुमार गिरी के गांव में यह बूथ स्थित है।जो इस वर्ष आई प्रलयंकारी बाढ़ में क्षतिग्र...
रक्सौल के सिसवा गांव में करंट लगने से एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

रक्सौल के सिसवा गांव में करंट लगने से एक की मौत, दूसरा गंभीर घायल

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल(vor desk)।रक्सौल प्रखंड के सिसवा पंचायत के बाजार टोला गाँव में सोमवार को करीब साढ़े ग्यारह बजे एक मुर्गी फार्म स्थित नंगे बिजली तार से करंट लगने के कारण पन्नालाल राय की मौत घटनास्थल पर हो गयी। जबकि दुसरा अशोक राय गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की सूचना मिलते पूरे गांव में अफरातफरी मच गयी ।ग्रामीण शव देखने उमड़ पड़े। ग्रामीणों के सहयोग से तत्काल बिजली आपूर्ति कटवा कर घायल को ईलाज के लिए रक्सौल ले जाया गया जहाँ उसकी स्थिति चन्तिाजनक बनी हुयी है।घटना की पुष्टि रक्सौल थानाध्यक्ष सह पुलिस इंस्पेक्टर शशिभूषण ठाकुर ने की। उन्होंने बताया कि सूचना पर तत्काल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची व शव को पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया गया।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार यह घटना उस वक्त घटी जब वे दोनों मुर्गी फार्म के बगल के अपने खेत से लौट रहे थे। मुर्गी फार्म के पिछे सियार से सुरक्षा के ल...
मेला देखने गए पिता व पुत्रो को असमाजिक तत्वो ने पीटा

मेला देखने गए पिता व पुत्रो को असमाजिक तत्वो ने पीटा

रक्सौल आसपास, सीमांचल
मामला रामगढ़वा रामजानकी मठ के समीप कीरामगढ़वा ।( vor desk )।रामगढ़वा में दुर्गा पूजा के अवसर पर चल रहे मेंला में रविवार की रात्रि मेला देखने गए दो लड़कों के साथ मेला समिति के सदस्यों ने मारपीट की।पुत्रों की पिटाई की खबर पर बचाने गए उनके पिता मिथिलेश पासवान को भी इनलोगों ने जमकर पीटा।इससे उनका सर फट गया है।घायल मिथिलेश पासवान को इनके परिजनों ने इलाज के लिए रामगढ़वा पीएचसी ले गए जहाँ उनका इलाज किया गया।इस संबंध में मिथिलेश पासवान ने मंगलवार को बताया उनके दो पुत्र आर्यन कुमार15 वर्ष व आदित्य कुमार 13 वर्ष खाना खाकर मेला घूमने रामजानकी मठ के समीप गए थे।वहां किसी बात को लेकर मेला समिति व इनके पुत्रों में विवाद हो गया।जिसके बाद मेला समिति के सदस्यों ने उनके साथ मारपीट की।इसकी सूचना पर वे अपने पुत्रों को बचाने गए।वहां पंहुचते ही इनलोगों उनकी भी पिटाई कर दी। इस घटना में उनका सर फट गया।इन्होंने अव...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!