स्वागत समारोह का आयोजन कर कांग्रेस नेता रामबाबू यादव ने किया नव निर्वाचित जन प्रतिनिधियों का अभिनन्दन!
रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल प्रखंड में त्रिस्तरीय पंचायत राज के नव निर्वाचित जनप्रतिनिधियों का स्वागत समारोह लक्ष्मीपुर में महागठबंधन के नेता रामबाबू यादव द्वारा आयोजित किया गया। जिसमें जिला पार्षद मोहम्मद नबी हसन, जिला परिषद पति मंजू शाह, जिला परिषद पति कमरुद्दीन अंसारी, मुखिया राम नारायण राय, राजू महतो ,मुखिया पति अलखदेव यादव ,मुखिया मोहम्मद कबीर आलम, मुखिया पति नायाब आलम, मुखिया उमेश चौरसिया, पंचायत समिति सदस्य सोनू आलम ,मोहम्मद कैश , साधु राम,मोहम्मद अरमान ,सरपंच लक्ष्मण चौरसिया एवं दर्जन भर जीते हुए जनप्रतिनिधि और गणमान्य लोग उपस्थित थे। इस दौरान सभी का अभिनन्दन किया गया और शुभकामनाएं दी गई।
स्वागत समारोह में प्रखण्ड प्रमुख के दावेदारी व आगामी रणनीति पर चर्चा हुई।साथ ही मजबूत,प्रभावशाली व रक्सौल के विकास को समर्पित नेतृत्व का संकल्प लिया गया।
...









