कचरा प्रबंधन के लिए प्रस्तावित भूमि का विधायक प्रमोद सिन्हा ने किया निरीक्षण!
रक्सौल।( vor desk )।क्षेत्रीय विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने ग्रामीण क्षेत्रों में ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबन्धन(कचरा प्रबंधन) हेतु लक्ष्मीपुर-लक्ष्मनवा पंचायत अंतगर्त सेमरी में चिन्हित जमीन का निरीक्षण किया।इस मौके पर रक्सौल विडियो संदीप सौरभ, सीओ विजय कुमार और मुखिया पति अलखदेव राय साथ रहे।मौके पर विधायक श्री सिन्हा ने कहा कि पंचायत में कचरा उठाव और प्रबंधन को लेकर चिह्नित जमीन पर प्लांट लगाया जाएगा। जहां पर पंचायत के सभी वार्डो से कचरा को एकत्र कर उक्त चिन्हित जगह पर रखा जाएगा। इस दौरान रामविनय सिंह,इन्द्रशन पटेल, उमेश सिंह,राज किशोर ठाकुर समेत ग्रामीण उपस्थित रहे।
...









