Monday, June 22

रक्सौल आसपास

पटना से नेपाल पहुंची बाइक राइडर्स टीम ,भारत-नेपाल मैत्री रिश्ते की मजबूती व रोड सेफ्टी का दिया संदेश

पटना से नेपाल पहुंची बाइक राइडर्स टीम ,भारत-नेपाल मैत्री रिश्ते की मजबूती व रोड सेफ्टी का दिया संदेश

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।भारत/नेपाल के द्विपक्षीय रिश्ते,पर्यटन व सड़क सुरक्षा चेतना प्रवर्द्धन के उड़ेध्य से भारतीय बाइकर्स की एक टीम पटना से वीरगंज बॉर्डर पहुंची।जहां उसका स्वागत हुआ।बिहार से 25 सदस्यों वाले बाइक राईडर्स 25 बाइक से नेपाल के प्रदेश 3 अंतर्गत मकवानपुर के हेतौड़ा के लिए रवाना हुए हैं।जहां फोर नेपाल द्वारा नेपाल राइडर्स मिट आयोजित है।'ब्रोदर्स हुड राइडर्स एस्क्वायड 'की टीम राष्ट्रीय-अंतराष्ट्रीय बाइक राइडिंग पर जाती रहती है।लगातार चौथी बार यह बाइक राइडर्स टीम नेपाल गई है।बीआरएस के लीडर एमएम आजम ने बताया कि हम पिछले चार वर्ष से नेपाल के निमंत्रण पर यहां आते रहते हैं।जिसका उद्देश्य आपसी रिश्ते - मैत्री की मजबूती, पर्यटन प्रवर्द्धन के साथ आम लोगों को ट्रैफिक नियमो की जानकारी दे कर दुर्घटना से बचाव के लिए जगरुक्त करना है।हेतौड़ा में इसी उद्देश्य से नेपाल राइडर्स मिट आयोजित है।जिंसम...
युक्रेन से लौटे छात्र -छात्राओं से विधायक प्रमोद सिन्हा ने मुलाकात कर पूछा कुशल क्षेम,कहा-मोदी सरकार आपके साथ!

युक्रेन से लौटे छात्र -छात्राओं से विधायक प्रमोद सिन्हा ने मुलाकात कर पूछा कुशल क्षेम,कहा-मोदी सरकार आपके साथ!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।यूक्रेन से घर लौटने पर रक्सौल आनंदीगंज निवासी शिल्पा गुप्ता, सभ्यता नगर निवासी रंजन राज, आदापुर के श्याम पुर निवासी दिगम्बर कश्यप, सिरिसिया मॉल निवासी फ़ैयाजुल हक और मो० अरमान से क्षेत्रीय विधायक प्रमोद कुमार सिन्हा ने मुलाकात की और पुष्प गुच्छ दे कर स्वागत करते हुए उनकी हौसलाफजाई की।ये सभी मेडिकल के पढ़ाई के लिए यूक्रेन के विभिन्न शहरों में रहते थे। इन सभी छात्र-छात्राओं से मिलकर उनका कुशलक्षेम पूछते हुए विधायक श्री सिन्हा ने परिजनों को विश्वास दिलाया कि भारत व राज्य सरकार उनके साथ खड़ी है। उन्होंने कहा कि भारत एवं बिहार राज्य के संवेदनशील नेतृत्व एवं मजबूत इरादे की बदौलत यूक्रेन में फंसे छात्र-छात्राओं की वतन वापसी का मार्ग प्रशस्त हुआ है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूस के राष्ट्रपति से दूरभाष पर बात कर भारत की चिंताओं से अवगत कराया था। ...
रक्सौल के परमेंद्र कुमार बीपीएससी परीक्षा उतीर्ण कर बने सरकारी शिक्षक प्रशिक्षण कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर

रक्सौल के परमेंद्र कुमार बीपीएससी परीक्षा उतीर्ण कर बने सरकारी शिक्षक प्रशिक्षण कॉलेज के असिस्टेंट प्रोफेसर

रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )। शहर के कोईरिया टोला निवासी परमेंद्र कुमार बीपीएससी द्वारा आयोजित परीक्षा पास करके असिस्टेंट प्रोफेसर बने हैं। ये वर्तमान में उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लक्ष्मीपुर मरजदवा में प्लस टू शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं। इनके बड़े भाई पवन किशोर कुशवाहा भी कस्तूरबा बालिका उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रक्सौल में विज्ञान के शिक्षक के रूप में कार्यरत हैं। परमेंद्र कुमार ने मैट्रिक से स्नातक तक की पढ़ाई रक्सौल से की है। इन्होंने गोरखपुर विश्वविद्यालय से बीएड एवं डॉ. राम मनोहर लोहिया अवध विश्वविद्यालय फैजाबाद से एमएड तथा नालंदा खुला विश्वविद्यालय से इतिहास एवं हिंदी विषय में स्नातकोत्तर किया है। इन्होंने तीन विषयों शिक्षा, इतिहास व हिंदी से नेट परीक्षा भी उत्तीर्ण की हैं। बीपीएससी ने 2016 में विज्ञापन निकाला था, 2018 में लिखित परीक्षा हुई थी और 2021 के दिसंबर में साक्षात्कार हुआ। ...
एसएसबी ने रक्सौल के प्रेम नगर में देशी कट्टा व कारतूस के साथ नेपाली युवक को पकड़ा!

एसएसबी ने रक्सौल के प्रेम नगर में देशी कट्टा व कारतूस के साथ नेपाली युवक को पकड़ा!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।विशेष सूचना के आधार पर देशी कट्टा के साथ एक नेपाली युवक को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के मुताबिक, 47 वी वाहिनी एसएसबी 'सी' समवाय हवाई अड्डा के जवानों ने रक्सौल के प्रेमनगर मोहल्ले में विशेष नाका लगा कर सीमा स्तम्भ संख्या 390/27 से लगभग 25 मीटर भारतीय क्षेत्र में नेपाल से भारत की ओर आ रहे एक नेपाली व्यक्ति को एक देशी कट्टा और एक राउंड जीवित राउंड के साथ गिरफ्तार किया।पूछ ताछ में पकड़े गए युवक ने अपना नाम सुनील कुमार(21 वर्ष ),पिता-भिखारी शाह कलवार , निवासी बीरगंज कर छपकहिया वार्ड नं 1, भकुआ चौकी जिला-पर्सा(नेपाल) बताया है।पूछ ताछ में व्यक्ति नें स्वीकार किया कि वह इसकी डेलिवरी रक्सौल में करने वाला था।पकड़े गए व्यक्ति को अग्रिम कार्य वाही हेतु रक्सौल थाना को सौप दिया गया है।इस विशेष कार्यवाही को अंजाम देने वाले दल का नेतृत्व उपनिरीक्षक शुभम कुमार कर रहे थे। ...
रक्सौल के चंदुली गांव में भीषण डकैती,हथियारबंद डकैत वाहन पर लाद कर ले गए लाखो की सम्पत्ति

रक्सौल के चंदुली गांव में भीषण डकैती,हथियारबंद डकैत वाहन पर लाद कर ले गए लाखो की सम्पत्ति

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल में डकैती की घटना से सनसनी है।प्रखण्ड के सिसवा पंचायत के चंदुली गांव में हथियारबंद डकैतों ने भीषण डकैती के क्रम मर तकरीबन सात लाख की सम्पति लूट ले गए।यह भीषण डकैती संतोष कुमार तिवारी के मकान में रात्रि 1 घटी।करीब दो दर्जन हथियार बंद डकैत घर में घुसकर लूटपाट घटना को अंजाम दिया।बताते हैं कि डकैतों ने मोबाइल छीन लिए और लाए अपने से डकैती का सारा सामान वाहन पर लाद कर ले गए। डकैती के बाद घटनास्थल पर उमड़े ग्रामीण इस क्रम में गांव वालों को डरा धमका कर दो तीन नकाबपोश व्यक्तियों को कहा कि हल्ला किया तो जान से मार देंगें। गरीब आदमी हो क्यों फोकट में जान दोगे?पीड़ित संजय तिवारी व गुलशन कुमार ने बताया कि कुछ कपड़ा लता छोड़ कर डकैत घर का पूरा समान व जमीन के दस्तवेज तक ले गए । पुलिस को सूचना देने के बाद विलंब से पहुची पुलिस ने घटनास्थल पर पर पहुच कर छान बिन शुरू...
ट्रैक्टर से कुचल कर बाइक सवार की मौत,पुलिस ने शुरू की जांच पड़ताल

ट्रैक्टर से कुचल कर बाइक सवार की मौत,पुलिस ने शुरू की जांच पड़ताल

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल-आदापुर नहर सड़क खण्ड के खेखरिया स्थित सरस्वती शिशु मंदिर के पास एक ट्रेक्टर द्वारा बाइक चालक को ठोकर मारने की घटना में एक युवक गम्भीर जख्मी हो गया।जिसे इलाज के लिए डंकन हॉस्पिटल ले जाया गया,जहां उसे मृत घोषित कर दिया गया।युवक की पहचान आदापुर प्रखण्ड के कटगेनवा चौक निवासी नवल ठाकुर (40 वर्ष ) पिता:स्व दरोगा ठाकुर के रूप में की गई है। मिली जानकारी के मुताबिक,मिट्टी लदे ट्रेक्टर से ठोकर लगने से ऊक्त घटना हुई।प्रत्यक्षदर्शियों का दावा है कि ट्रैक्टर मृतक के शरीर पर जा चढ़ा।इस मामले में आक्रोशित लोगों ने चालक को पकड़ कर पुलिस को सौप दिया।पुलिस शव को पोस्टमार्टम में भेज कर मामले की जांच -पड़ताल व आवश्यक कारवाई शुरू कर दी है। ...
यूक्रेन से नेपाल के रास्ते स्वदेश पहुंचे रूपेश,कहा-परमाणु हमले की आशंका से डरे हुए हैं भारतीय छात्र!

यूक्रेन से नेपाल के रास्ते स्वदेश पहुंचे रूपेश,कहा-परमाणु हमले की आशंका से डरे हुए हैं भारतीय छात्र!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
काठमांडु में कोरेन्टीन रहने के बाद पूर्वी चंपारण के रूपेश पहुंचे रक्सौल इमिग्रेशन,सुनाया दर्दभारतीय छात्र की गोली मार कर हत्या से गमजदा रूपेश ने मित्रों के वतन वापसी के लिए अविलंब पहल की मांग की रक्सौल (vor desk)। युद्ध ग्रस्त देश यूक्रेन से दहशत के माहौल में छात्रों का जत्था नेपाल के रास्ते से भारतीय सीमा क्षेत्र में प्रवेश कर रहे हैं। उनके चेहरे पर युद्ध ग्रस्त देश यूक्रेन के भयावह हालात के दृश्य साफ देखे जा सकते हैं ।एक ऐसा ही छात्र नेपाल के काठमांडू से रक्सौल इमीग्रेशन ऑफिस पहुंचा ।उसने युद्ध के बनते हालात के तुरंत बाद यूक्रेन से अपने निजी खर्च पर जैसे तैसे नेपाल के काठमांडू पहुंचा। वहां फ्लाइट से उतरते ही उसे क्वॉरेंटाइन कर दिया गया। क्वॉरेंटाइन से निकलने के बाद वह मंगलवार को रक्सौल इमीग्रेशन ऑफिस पहुंचा।जहां उसने इन्ट्री कराई है और अपने देश मे प्रवेश करते हुए अपने घर का ...
रक्सौल के वार्ड नं 25 स्थित मोक्षधाम की दशा को सुधारने की पहल शुरू

रक्सौल के वार्ड नं 25 स्थित मोक्षधाम की दशा को सुधारने की पहल शुरू

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।बंगरी नदी किनारे वार्ड नंबर 25 स्थित मोक्षधाम की दशा को सुधार करने की दिशा में बुधवार को एक महत्वपूर्ण पहल की गई। नगर परिषद प्रभारी कार्यपालक पदाधिकारी संतोष कुमार सिंह द्वारा स्थलगत निरीक्षण के साथ इसके निर्माण के विभिन्न पहलुओं पर संज्ञान लिया गया। साथ ही इस स्थल को विकसित करने, यहां तक आने जाने के रास्ते को सुगम बनाये जाने और इस अधूरे पड़े स्ट्रक्चर को गुणवत्ता के साथ पूरा किये जाने को लेकर भी एक योजना तैयार की गई। इस मौके पर ब्रांड एम्बेसडर डॉ. स्वयंभू शलभ के साथ गणेश अग्रवाल, रणजीत सिंह, हृदेश चौरसिया, वार्ड पार्षद प्रतिनिधि संजय कुमार, नप इंजीनियर अजय कुमार, सिटी मैनेजर लालदेव प्रसाद, राज कुमार, मनीर आलम आदि मौजूद थे। विदित है स्व. गोपीराम धानोठिया ने 2006 में इस मोक्षधाम का निर्माण करवाया था। कुछ वर्ष पूर्व नगर परिषद द्वारा भी इसके रेनोवेश...
रक्सौल समेत सीमाई इलाके में धूम धाम से मना महाशिव रात्रि पर्व, कोरोना काल के बाद शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़

रक्सौल समेत सीमाई इलाके में धूम धाम से मना महाशिव रात्रि पर्व, कोरोना काल के बाद शिवालयों में श्रद्धालुओं की भीड़

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( Vor desk )।रक्सौल समेत सीमाई क्षेत्र में महाशिवरात्रि का पर्व धूमधाम के साथ मनाया गया. अहले सुबह से ही शहर के विभिन्न मठ-मंदिरो में भक्तों की भीड़ देखी गयी. खासकर महिलाएं और युवतियां मंदिरों में पूजा- अर्चना करती देखी गयी. रंग-बिरंगे परिधान में सजधज कर मंदिर पहुंची महिलाओं ने भगवान शिव से अपने लिए अखंड सौभाग्य मांगा तो कुंवारी कन्याओं ने सुयोग्य वर की कामना की. https://youtu.be/Wmf3RlUgiRw यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करे और देखें वीडियो मंदिरों से लेकर घरों तक हवन पूजन, अष्टयाम,लखराव, का दौर चलता रहा.इस अवसर पर नरकटिया स्थित बैकुंठ नाथ धाम में भव्य मेला का आयोजन हुआ,श्रद्धालुओ ने हर हर महादेव की गूंज के बीच जम कर जलाभिषेक किया. शहर के राम जानकी मंदिर,एम्बेसी हनुमान मंदिर, कोइरिया टोला स्थित त्रिलोकी नाथ मंदिर, स्टेशन परिसर स्...
यूक्रेन से आए रक्सौल के छात्र शुभम के घर मे होली सा माहौल,फिर भी दूर नही हो रही उदासी!

यूक्रेन से आए रक्सौल के छात्र शुभम के घर मे होली सा माहौल,फिर भी दूर नही हो रही उदासी!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk )।बिहार नेपाल सीमा के रक्सौल वार्ड 1 के शुभम के सुरक्षित घर लौट आने के बाद होली सा माहौल है। पिता मनीष त्रिपाठी /व माता निवेदिता त्रिपाठी खुश हैं।उनके प्रथम पुत्र शुभम कुमार यूक्रेन में सेकेंड ईयर में मेंडिकल की पढ़ाई करते हैं।वे अगस्त 2021 में पिछली बार यूक्रेन गए थे।उन्हें नही पता था कि यूक्रेन युद्ध मे छिड़ जाएगा। https://youtu.be/QVoxFl0jTYQ देखिए वीडियो/ यूट्यूब चैनल सब्सक्राइब करें भारत सरकार के एलर्ट के बाद फ्लाइट का टिकट बुक कर लिए और यूएई होते शुभम समय पर घर आ गए। अभी भी इनके दर्जनों साथी यूक्रेन की राजधानी किव समेत रोमानियां, पोलैंड,हंगरी आदि विभिन्न बॉर्डर पर फंसे हुए हैं।जिसको लेकर शुभम के घर में खुशी के साथ उदासी का आलम स्पष्ट दिखता है।शुभम लगातार दोस्तो के लिए चिंतित है।परिजन भी बेटे के दुख से चिंतित है। भारत सरकार से अन्य छात्रों के व...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!