एसएसबी सीमावर्ती ग्रामीण क्षेत्र के लोगो के बीच सेवा,सुरक्षा व बंधुत्व की भाव कर रही जागृत -कार्यवाहक कमांडेंट अनेन्द्रमणि
-- एसएसबी द्वारा भेलाही में 30 दिवसीय इलेक्ट्रिशियन प्रशिक्षण शिविर का हुवा उद्घाटन
रक्सौल ।(vor desk)।एसएसबी 47 वाहनी के तत्वधान में भेलाही में सीविक एक्सन कार्यक्रम के तहत 30 दिवसीय निशुल्क इलेक्ट्रिशियन प्रशिक्षण शिविर का शूभरम्भ किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुवे एसएसबी 47 वाहनी के कार्यवाहक कमांडेंट अनेन्द्रमणि सिंह ने कहा कि एसएसबी सीमा सुरक्षा के साथ साथ सामाजिक दायित्वों का भी निर्वहन करती है। सीमावर्ती क्षेत्र के ग्रामीणों के बीच सेवा सुरक्षा व बंधुत्व का भाव भी जागृत करती है।
उन्होंने कहा की सीमावर्ती क्षेत्र के बेरोजगार युवक व युवतियो को आत्मनिर्भर बनाने के लिये एसएसबी द्वारा सिविक एक्शन कार्यक्रम के तहद निशुल्क इलेक्ट्रिशियन प्रशिक्षण,सिलाई प्रशिक्षण , ,बकरीपालन, ,ब्यूटीशियन प्रशिक्षण का कोर्स कराया जा रहा है।भेलाही पंचायत भवन पहुचने पर भेलाही पंचायत ...









