महुआवा में CSP संचालक से 2.78 लाख की लूट, दो राहगीरों को मारी गोली,पुलिस ऐक्शन के बाद लूट की रकम और हथियार बरामद,कई गिरफ्तार
छोड़ादानो।(Vor desk)।महुआवा थाना क्षेत्र में शुक्रवार की शाम बेखौफ़ अपराधियों ने एक बड़ी वारदात को अंजाम दिया, जिसने इलाक़े की सुरक्षा-व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। महुआवा चौक पर स्थित सेंट्रल बैंक के सीएसपी (CSP) केंद्र के संचालक विजय कुमार से तीन हथियारबंद, नक़ाबपोश अपराधियों ने 2 लाख 78 हज़ार 452 रुपये नक़द और चेक लूट लिए।घटना शाम क़रीब 5 बजे हुई, जब कटनेगवा निवासी विजय कुमार अपने भाई राजन कुमार के साथ सीएसपी केंद्र बंद कर बाइक से घर जा रहे थे। बाइक पर बैठते ही केंद्र के सामने पहले से मौजूद अपराधियों ने उन्हें घेर लिया और विजय कुमार की कनपटी पर पिस्तौल सटाकर लूट को अंजाम दिया।लूटपाट के बाद अपराधी तेज़ी से बाइक पर सवार होकर पश्चिम दिशा में सैनिक रोड की ओर भाग निकले। भागने के दौरान, चंद्र मण गांव के सामने, उन्होंने सड़क पर मौजूद दो लोगों को गोली मारकर घायल कर दिया। घायलों में ...









