रक्सौल के व्यापारी अनिल खेतान का शव वीरगंज के माइदीया पोखरा से बरामद,हत्या की आशंका!
रक्सौल।(vor desk)। रक्सौल के एक व्यवसायी अनिल खेतान(35) का शव वीरगंज के एक पोखरा से बरामद हुआ है,जिसके बाद सनसनी है।वहीं,परिजनों का रो रो कर हाल बेहाल है।अनिल के हत्या की आशंका जताई जा रही है।बताया गया है कि वीरगंज स्थित वार्ड 16 नगवा के माइदीया पोखरा से गुरुवार की सुबह पुलिस टीम ने शव बरामद किया है।आशंका है कि हत्या कर शव को पोखरा में फेंक दिया गया ।
सूत्रों ने बताया कि पोखरा में शव को देखे जाने के बाद ग्रामीणों ने वीरगंज पुलिस को सूचना दी।इसके बाद शव को बरामद कर पोस्टमार्टम के लिए वीरगंज स्थित नारायणी हॉस्पिटल में भेज दिया है।
बता दे कि अनिल खेतान का ओल्ड आइओसी गेट रोड स्थित अग्रवाल कांप्लेक्स में राधिका स्टोर नामक प्राचुन दुकान संचालित है।अनिल खेतान उसके संचालक थे।
सूत्रों ने बताया कि पिछले 25 नवंबर2022 को अपराधियो के समूह ने दुकान के पास ही घर जाते...









