डीआरएम के आदेश पर रक्सौल स्थित रेलवे की जमीन को रेल प्रशासन ने कराया अतिक्रमण मुक्त, सटही दुकान फिर हुए काबिज!
रक्सौल।(vor deek)। समस्तीपुर रेल मंडल के डीआरएम विनय श्रीवास्तव के आदेश पर रक्सौल स्थित रेलवे की अतिक्रमित जमीन से प्रशासन के द्वारा शुक्रवार को अतिक्रमण हटवाया गया।
इस आदेश पर रेल प्रशासन एक्शन मोड में दिखी और अतिक्रमण हटाने के लिए व्यापक अभियान चलाया गया।
रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट रक्सौल के पोस्ट कमांडर ऋतु राज कश्यप, निरीक्षक कार्य (आइओडब्लू) विनीत कुमार सिंह के नेतृत्व में की गयी कार्रवाई में बाटा चौक से लेकर अहिरवा टोला होते हुए इस्लामपुर तक अतिक्रमण हटाया गया।पुराने बस स्टैड और बाटा चौक पर के पास भी अतिक्रमण हटा।
शुक्रवार की सुबह 9 बजे ही रेलवे के द्वारा जेसीबी की मदद से अतिक्रमण हटाया गया।
मेन रोड में सटही दूकानों के साथ-साथ अवैध तौर पर सड़क और रेलवे की जमीन को अतिक्रमित कर बनाये गये अस्थायी निर्माण को तोड़ा गया।जिससे हड़कंप रहा।हालाकि,कुछ सटही ...









