Sunday, June 14

रक्सौल आसपास

मिशन इंद्रधनुष के तहत तीन चरणों में होगा टीकाकरण, युविन पोर्टल के माध्यम से  टीकाकरण होगा अब डिजिटलाइजड मोड में!

मिशन इंद्रधनुष के तहत तीन चरणों में होगा टीकाकरण, युविन पोर्टल के माध्यम से टीकाकरण होगा अब डिजिटलाइजड मोड में!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
*टेलीमेडिसिन कार्यक्रम में लक्ष्य प्राप्ति में विफल एएनएम को लगी फटकार,सो काज जारी रक्सौल।(vor desk)। रक्सौल स्थित अनुमंडलीय अस्पताल में उपाधीक्षक सह प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी की अध्यक्षता में साप्ताहिक बैठक आयोजित की गई जिसमे सभी चिकित्सा पदाधिकारी, बीसीएम,बीएमसी बीएमण्डीई,, एफ पी सी, एच आई वी/एड्स सलाहकार,सीएचओ,जीएनएम,एएनएम,आशा फैसिलिटेटर आदि शरीक रहे।बैठक में सघन मिशन इंद्रधनुष (टिकाकरण) और युविन पोर्टल को ले कर प्रशिक्षण दिया गया।प्रशिक्षण में अस्पताल उपाधीक्षक डॉक्टर राजीव रंजन कुमार और मूल्यांकन एवं अनुश्रवण सहायक जय प्रकाश कुमार ने प्रशिक्षण में बताया कि सघन मिशन इंद्र धनुष कार्यक्रम में टीका से वंचित बच्चों और गर्भवती महिलाओ को टिका दिया जायेगा।यह टीका पीलिया,पोलियो,टेटनस,काली खांसी,खसरा,रूबैला आदि 13रोगों से बचाव के लिए होता है।जिसके लिए 7से 12अगस्त,11से16सितंबर और 9से14अ...
रक्सौल के डीसीएलआर, नगर परिषद के ईओ,बीडीओ,सीडीपीओ का हुआ तबादला

रक्सौल के डीसीएलआर, नगर परिषद के ईओ,बीडीओ,सीडीपीओ का हुआ तबादला

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk) । बिहार सरकार ने बड़े पैमाने पर कई महकमों में प्रशासनिक तबादला किया है।इसमें रक्सौल के डीसीएलआर राकेश रंजन का तबादला कर दिया गया है ।उनकी जगह संजय कुमार को रक्सौल का डिसीएलआर बनाया गया है।वहीं, रक्सौल के नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी मनीष कुमार का भी तबादला कर दिया गया है,हालाकि,उनकी जगह अभी किसी की पोस्टिंग नही हुई है।वहीं, रक्सौल के बीडीओ संदीप सौरभ का भी तबादला कर दिया गया है,उनकी जगह जय प्रकाश को रक्सौल का बीडीओ बनाया गया है।वहीं,आदापुर का बीडीओ निशांत कुमार और छौड़ादानों का बीडीओ मोहम्मद वासिक हुसैन को बनाया गया है।इधर, रक्सौल के सीडीपीओ रीमा कुमारी का भी तबादला कर दिया गया है। ...
5000से ज्यादा विदेशी मुद्रा के साथ नेपाल प्रवेश करने पर भरना होगा फॉर्म,वर्ना हो सकती है कानूनी कारवाई

5000से ज्यादा विदेशी मुद्रा के साथ नेपाल प्रवेश करने पर भरना होगा फॉर्म,वर्ना हो सकती है कानूनी कारवाई

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।नेपाल जाने वाले भारतीय नागरिकों के नेपाल प्रवेश के लिए नित नए नियमों से काफी परेशानी और जटिलता का सामना करना पड़ रहा है। नेपाल कस्टम ने एक आदेश जारी कर निर्देशित किया है कि किसी भी विदेशी नागरिक को नेपाल की सीमा में प्रवेश करते वक्त 5000रुपया या उससे  ज्यादा नकद या बियरर बिल ऑफ एक्सचेंज (चेक) है,तो उन्हें इसकी सूचना नेपाल कस्टम को देनी होगी।वीरगंज कस्टम हाउस में इसकी सूचना भी सार्वजनिक की गई है,जिसमे कहा गया है कि प्रत्येक विदेशी नागरिक को अनुसूची 17के तहत घोषणा पत्र भरना अनिवार्य है। यह नियम विदेशी मुद्रा डॉलर और यूरो समेत सभी विदेशी मुद्रा,चेक पर लागू है।इसकी पुष्टि वीरगंज कस्टम के सूचना अधिकारी रामचंद्र शर्मा ढकाल ने करते हुए बताया कि इस विभागीय नियम का अनुपालन जरूरी है।इसके लिए बने काउंटर पर फॉर्म भर कर जानकारी दिया जाना जरूरी है,साथ ही अपना पहचान ख...
भारत विकास परिषद की रक्सौल इकाई ने मनायी प्रथम राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. सूरज प्रकाश की 103वीं जयन्ती

भारत विकास परिषद की रक्सौल इकाई ने मनायी प्रथम राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. सूरज प्रकाश की 103वीं जयन्ती

रक्सौल आसपास, हाई-फाई
रक्सौल ।(vor desk)।भारत विकास परिषद रक्सौल द्वारा परिषद के प्रथम राष्ट्रीय महामंत्री डॉ. सूरज प्रकाश की 103वीं जयन्ती समारोहपूर्वक मनायी गयी ।शहर के पटेल पथ स्थित गणपति कॉम्प्लेक्स में आयोजित जयन्ती समारोह कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलित कर वन्दे मातरम् गायन के साथ भारत माता एवं डॉ. सूरज प्रकाश जी के तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर केक काटकर की गयी ।तत्पश्चात परिषद के अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र प्रसाद सिंह उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए डॉ. सूरज प्रकाश के कृतित्व एवं व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए इस बात को रेखांकित किया कि उनका समूचा जीवन मानवता को समर्पित था तभी तो जीवन के अंतिम पड़ाव तक उन्होंने परिषद के माध्यम से अपनी सेवा कार्य को किसी न किसी रूप से जारी रखा जो हम सबों के लिए प्रेरणादायी है ।परिषद के उपाध्यक्ष विजय कुमार साह ने इस बात को रेखांकित किया कि हम सभ...
आईआईटी, नीट,आईएमयू सेट में में सफल युवकों और उनके अभिभावकों को एसएवी स्कूल द्वारा किया गया सम्मानित!

आईआईटी, नीट,आईएमयू सेट में में सफल युवकों और उनके अभिभावकों को एसएवी स्कूल द्वारा किया गया सम्मानित!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।रक्सौल के सबसे ज्यादा अंकों के साथ IIT , NEET, IMU-CET परीक्षा उत्तीर्ण करने वाले 3 छात्रों को तथा इनके माता-पिता को एस ए वी स्कूल में सम्मानित किया गया है । अपनी सफलता का परचम लहराने वाले तीनों छात्र एस ए वी स्कूल के ही छात्र रहे हैं। इस अवसर पर सफल छात्रों ने बच्चों को संबोधित किया/ शिवम ने कहा कि बच्चों को NEET क्लियर करने के लिए ज्यादा एक्यूरेट होना पड़ेगा ,वहीं, सनी कुमार के अनुसार आईआईटी जैसी परीक्षा को पास करने के लिए सभी को लॉजिकल तरीके से पढ़ाई करने की आवश्यकता है। तथा प्रदीप के अनुसार कंसिस्टेंसी किसी भी परीक्षा को पास करने की कुंजी है।इस अवसर पर उपस्थित तीनों बच्चों के परिजन ने विद्यालय परिवार का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि विद्यालय के शिक्षकों का बच्चों की सफलता में बहुत बड़ा योगदान है। बच्चों के सम्मान समारोह में विद्यालय के प्राचार्य साइम...
रक्सौल:रेलवे गेट मैन संजय कुमार प्रसाद की अचेतावस्था में मौत

रक्सौल:रेलवे गेट मैन संजय कुमार प्रसाद की अचेतावस्था में मौत

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)। रक्सौल रामगढवा रेल खंड अंतर्गत रेलवे गुमटी संख्या 16सी पर तैनात गेट मैन की अचानक हुई मौत से सनसनी है।मिली जानकारी के मुताबिक,प्रखण्ड क्षेत्र के कनना डूमरीया स्थित रेलवे गेट नंबर 16सी पर कार्यरत गेट मैन संजय कुमार प्रसाद की मौत हो गई है। इसकी जानकारी प्रात:6:बजे तब हुई जब रेलवे ट्रेक यानी रक्सौल से रामगढवा की ओर ट्रैक को जांचने के लिए टीम पहुंची ,तो गेट पर बना रूम बंद पाया गया। उसके बाद दो तीन बार संजय संजय कर के पुकारा गया, बावजूद गेट नहीं खुला। तब काॅल लगाया गया, उसके बाद भी फुल रिंग होने के बाद काॅल रिसीव नहीं हुआ हालांकि रिंगटोन की आवाज सुनाई दे रहा था। इसके बाद रूम की खीड़की से देखा गया, जिसके बाद संजय सोय हुए अवस्था में दिखाई दे रहे थे। तब रूम खोल‌ करीब गया तभी पाया कि उनकी मौत हो चूकी है। उसके बाद आरपीएफ व जीआरपी को सूचना दिया तभी जीआरपी द्वारा स्थानीय...
रक्सौल के युवक की आदापुर में हुई हत्या,हत्या कांड की पुलिस ने शुरू की जांच!

रक्सौल के युवक की आदापुर में हुई हत्या,हत्या कांड की पुलिस ने शुरू की जांच!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल/आदापुर ।(vor desk)।आदापुर प्रखंड के हरपुर थाना क्षेत्र के कचुरबारी तडवा टोला सरेह से बरामद लावारिश शव की शिनाख्त कर ली गई है।उक्त शव की पहचान रक्सौल के कोईरिया टोला वार्ड संख्या –25 निवासी हरेंद्र महतो के पच्चीस वर्षीय पुत्र प्रमोद महतो के रूप में की गई है।परिजनों का कहना है मृत युवक यह कह कर घर से बाहर निकला था कि थोड़ी देर में वापस आयेंगे।इसके बाद उसका शव बरामद हुआ। उसकी हत्या कैसे हुई परिजन भी पशोपेश में है।बता दें कि रविवार को अज्ञात हत्यारे ने उक्त युवक की चाकू मार हत्या कर फरार हो गए थे,जिसका शव बरामद किया गया।खबर सुन परिजन पहुंचे और मृत युवक की पहचान की।इस घटना से परिजनों में कोहराम मच गया है।इस आशय की पुष्टि करते हुए थानाध्यक्ष राजीव कुमार ने बताया कि मृत युवक की पहचान कर ली गई है।परिजनों से मिले इनपुट के आधार पर पुलिस तहकीकात जारी है। सूत्रों का कहना है कि उक्त य...
इमरजेंसी के 48 साल पूरे होने पर बीजेपी ने मनाया ‘काला दिवस’, रक्सौल में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन में भाजपा नेताओं ने कांग्रेस को कोसा!

इमरजेंसी के 48 साल पूरे होने पर बीजेपी ने मनाया ‘काला दिवस’, रक्सौल में आयोजित प्रबुद्ध सम्मेलन में भाजपा नेताओं ने कांग्रेस को कोसा!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।इमरजेंसी के 48 साल पूरे होने पर भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) आज 'काला दिवस' मना रही है।इस मौके पर बीजेपी ने रक्सौल में प्रबुद्ध सम्मेलन सह लाभार्थी सम्मेलन आयोजित किया।जहां उपस्थित वक्ताओं ने 25 जून 1975 की घटना को याद दिलाते हुए काला दिन के रूप में याद किया। मौके पर भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष सह पूर्व राज्य सभा सांसद गोपाल नारायण सिंह ने कहा कि भाजपा के सभी कार्यकर्ता और देशवासी आज काला दिवस मना रहे हैं।उन्होंने कहा कि आज के ही दिन (25 जून 1975 ) में इंदिरा गांधी सरकार ने देश में आपातकाल लगाकर देश के लोकतंत्र को कुचलने का काम किया था। नेताओं को जेल में डाल दिया गया। संवैधानिक शक्तियों को ही समाप्त कर दिया गया था। यह आपातकाल 25 जून 1975 से 21 मार्च 1977 तक 21 महीने की अवधि तक भारत में लगा था। श्री सिंह ने कहा स्वतंत्र भारत के इतिहास में यह सबसे विवादास्पद काल...
अंबेडकर ज्ञान मंच की टीम ने रामगढ़वा मौजे में बेघर हुए दलितों के पोछे आंसू,सरकार से पांच पांच डिसमिल भूमि देने की मांग

अंबेडकर ज्ञान मंच की टीम ने रामगढ़वा मौजे में बेघर हुए दलितों के पोछे आंसू,सरकार से पांच पांच डिसमिल भूमि देने की मांग

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(vor desk)।अनुमंडल के रामगढ़वा प्रखंड के रामगढ़वा मौजे गांव के गरीबों की झोपड़ियों पर चले सरकारी बुलडोजर ने पांच दलितों को बेघर कर दिया है।प्रचंड गर्मी और मानसून के बारिश के भय तले पीड़ित खुले आसमान के नीचे गुजर बसर करने को अभिशप्त है।यह कार्रवाई एक स्थानीय व्यक्ति के आवेदन के आधार पर न्यायिक निर्देश के आलोक में स्थानीय अंचल प्रशासन द्वारा किया गया है।इस घटना में बेघर हुए पीड़ितों की वस्तुस्थिति से शनिवार की शाम अम्बेडकर ज्ञान मंच की सात सदस्यीय टीम रूबरू हुई।इस टीम का नेतृत्व करते हुए मंच के केंद्रीय अध्यक्ष रविंद्र कुमार ने पीड़ित लोगों से मिलकर उनकी समस्याओं को सुना तथा प्रशासनिक कार्रवाई को गरीबों के मौलिक अधिकार के खिलाफ साजिश करार दिया।टीम के सदस्यों ने पीड़ित से मिल उनकी समस्याओं से अवगत हुए।टीम को प्रथमदृष्टया यह मामला गांव के कुछ दबंगों द्वारा स्थानीय दलितों को बेघर कर...
रक्सौल में करेंसी एक्सचेंज काउंटर हेतु बैंक शाखा या किसी एजेंसी को अधिकृत किये जाने की मांग

रक्सौल में करेंसी एक्सचेंज काउंटर हेतु बैंक शाखा या किसी एजेंसी को अधिकृत किये जाने की मांग

रक्सौल आसपास, सीमांचल
● पीएमओ ने रिज़र्व बैंक ऑफ इंडिया के हवाले से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से मांगा जवाब रक्सौल।(vor desk)। रक्सौल में करेंसी एक्सचेंज काउंटर हेतु बैंक शाखा या किसी एजेंसी को अधिकृत किया जाने को लेकर शिक्षाविद डॉ. स्वयंभू शलभ द्वारा पीएमओ को भेजे गए प्रतिवेदन के संदर्भ में पीएमओ द्वारा आरबीआई के हवाले से स्टेट बैंक ऑफ इंडिया से जवाब मांगा गया है। इस बाबत स्टेट बैंक ऑफ इंडिया, मुंबई के जेनेरल मैनेजर ने बताया है कि हमारी रक्सौल शाखा विदेशी मुद्रा में लेनदेन नहीं करती है चूंकि शाखा के पास इस प्रकार की व्यवसायिक सुविधा नहीं है और न ही सक्षम प्राधिकारी द्वारा इस तरह की स्वीकृति है। डॉ. शलभ ने पीएमओ को भेजे अपने प्रतिवेदन में बताया है कि भारत नेपाल सीमा पर अवस्थित रक्सौल का अंतरराष्ट्रीय महत्व है। देश विदेश के हजारों पर्यटक इस सीमा से प्रत्येक सप्ताह गुजरते हैं। यहाँ देश का दूसरा सबसे बड़ा ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!