वीरगंज के नारायणी हॉस्पिटल में होगा कैंसर रोग का उपचार,नेपाल के स्वास्थ्य मंत्री प्रदीप पौडेल ने किया अंकोलोजी वार्ड का उद्घाटन
रक्सौल।(vor desk)।सीमा से लगे नेपाल के परसा जिला के वीरगंज स्थित नारायणी हॉस्पिटल में कैंसर रोग की उपचार सेवा शुरू की गई है।मधेश प्रदेश में किसी सरकारी अस्पताल में पहली बार यह यह सेवा शुरू हुई है,जो नेपाल के प्रसिद्ध भक्तपुर कैंसर हॉस्पिटल के प्राविधिक सहयोग से संचालन में आया।नेपाल के स्वास्थ्य तथा जनसंख्या मंत्री प्रदीप पौडेल ने बीते मंगलवार को अस्पताल में कैंसर उपचार सेवा और उपचार के लिए बने अंकोलोजी वार्ड का उद्घाटन किया।इस मौके उन्होंने कहा कि वीरगंज समेत आस पास के इलाको के लोगों को कैंसर रोग के इलाज के लिए काठमांडू,चितवन अथवा भारत जा कर भटकना नहीं होगा।यह कैंसर वार्ड 6बेड का होगा।जरूरत हुई तो आगे इसका और विस्तार होगा।आने वाले दिनों में स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा नारायणी हॉस्पिटल में अंग प्रत्यारोपण,हार्ट सर्जरी शुरू करने की योजना है।कहा की इस क्रम में आयोजित समारोह में ...









