शराब पीते नकरदेई थाना के दारोगा का विडियो वायरल, एसपी स्वर्ण प्रभात ने किया निलंबित, रक्सौल डीएसपी को मिला जांच का जिम्मा!
मोतिहारी/रक्सौल।(vor desk)।बिहार में शराब बंदी है।सरकार इसे सफल बनाने में जुटी रहती है।बिहार पुलिस पर शराब बंदी को सफल बनाने का दारोमदार भी है।लेकिन,बिहार पुलिस के एक अधिकारी की शराब सेवन की वायरल होती तस्वीर कई सवाल खड़े कर रही है।शराब बंदी के हकीकत की पोल भी खोलती दिख रही है।मामला सामने आने पर पुलिस महकमे ने अधिकारी को निलंबित कर दिया है।विडियो वायरल होने के बाद इस प्रकरण पर चर्चा थम नहीं रही है।इस बीच सूचना है की उक्त आरोपी पुलिस अधिकारी को रक्सौल थाना में हिरासत में रखा गया है।डीएसपी के नेतृत्व में करीब चार घंटे तक लंबी पुछ ताछ की गई है और मामले में अग्रतर करवाई जारी है।
बता दे कि पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल अनुमंडल अंतर्गत नकरदेई थाना में पदस्थापित दारोगा का शराब पार्टी करते हुए वीडियो वायरल हुआ है। मामले में एसपी स्वर्ण प्रभात ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दारोगा को निलंबित कर...









