भारत विकास परिषद की रक्सौल इकाई ने किया मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन,प्रतियोगिता में वन्दना रही प्रथम!
रक्सौल ।(vor desk)। भारत विकास परिषद की शाखा रक्सौल की ओर से रविवार को छवि ब्यूटी पार्लर एण्ड ट्रेनिंग सेंटर के सहयोग से श्रीसत्यनारायण मारवाड़ी पंचायती मंदिर परिसर में संस्कृति सप्ताह पर शहर के विभिन्न विधालयों की छात्राओं के बीच मेंहदी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । कार्यक्रम के प्रारंभ में परिषद के अध्यक्ष डॉ. राजेन्द्र प्रसाद सिंह , सचिव सह मीडिया प्रभारी रजनीश प्रियदर्शी ,महिला एवं बाल विकास संयोजिका श्रीमती बी. एस.दास , प्रांतीय महिला सहभागिता प्रमुख पुतुल रानी ,वीणा गोयल,सोनू काबरा ,कैलाश चन्द काबरा ,सीताराम गोयल एवं सुश्री ज्योत्सना आर्यद्वारा संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलन किया गया ।तत्पश्चात भारत माता एवं स्वामी विवेकानंद जी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि एवं वन्दे मातरम् का गायन हुआ । प्रतियोगिता में 40 छात्राओं ने भाग लिया । परिषद पके सचिव सह मीडिया प्रभारी रजनीश प्रियदर्शी एव...









