अनुमंडल पदाधिकारी शिवाक्षी दीक्षित ने किया रामगढ़वा स्थित प्रखंड और अंचल कार्यालय का निरीक्षण,’एक पेड़ मां के नाम’ वृक्षारोपण अभियान में लिया हिस्सा
रामगढ़वा।(vor desk)।अनुमंडल पदाधिकारी शिवाक्षी दीक्षित ने शुक्रवार को रामगढ़वा के प्रखंड सह अंचल कार्यालय का निरीक्षण किया। अंचल कार्यालय में आवेदन निस्तारण की गति को बढ़ाने तथा कर्मचारियों को रोस्टर के अनुसार पंचायत में उपस्थित रहने के दिशा निर्देश दिए गए। इसके पश्चात अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा जीविका समूह की बैठक व "एक पेड़ मां के नाम" वृक्षारोपण अभियान में भी हिस्सा लिया ।
अनुमंडल पदाधिकारी ने प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र रामगढ़वा का औचक निरीक्षण किया जहां ऑन ड्यूटी चिकित्सक उपस्थित पाए गए एवं मरीजों से बात करने पर वे चिकित्सक के व्यवहार से संतुष्ट पाए गए । अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा यहां पर साफ सफाई से संबंधित आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।
अनुमंडल पदाधिकारी के द्वारा उत्क्रमित मध्य विद्यालय, मानना में बच्चों के साथ वार्तालाप की गई और उन्हें शिक्षा के महत्व को बताते...








