विश्व मधुमेह दिवस पर भारत विकास परिषद ने आयोजित किया नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर ,135 लोगों की हुई जांच
रक्सौल ।(vor desk)। विश्व मधुमेह दिवस पर भारत विकास परिषद शाखा रक्सौल के तत्वावधान में शहर के कौड़िहार चौक पर सौरभ होमियो फार्मेसी एवं आयुष जाँच घर के सहयोग से नि:शुल्क स्वास्थ्य शिविर सहजागरूकता कार्यक्रम का आयोजित किया गया ।कार्यक्रम का शुभारम्भ दीप प्रज्वलित कर भारत माता एवं युग प्रवर्तक स्वामी विवेकानंद जी के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर वन्देमातरम गायन से हुआ । इस मौके पर उपस्थित परिषद के अध्यक्ष डॉ.राजेन्द्र प्रसाद सिंह ने कहा कि आजविश्व मधुमेह दिवस पर हम स्वयं जागरूक हों तथा अन्य लोगों को भी इसके गंभीर परिणामों के प्रति जागरूक करें। एक रिपोर्ट के मुताबिक हर 11 व्यक्ति में से एक व्यक्ति मधुमेह से पीड़ित है।आज कल के भाग-दौड़ भरी जिन्दगी में कार्य का तनाव , शारीरिक श्रम व संतुलित आहार की कमी के कारण अब तेजी से यह बीमारी पाँव पसार रही है । देश के आला मधुमेह विशेषज्ञ डॉक्टरों क...









