नगर परिषद की सशक्त स्थाई समिति की बैठक में 300से ज्यादा योजना का चयन,प्रधान सहायक चंदेश्वर बैठा को बनाने का प्रस्ताव!
रक्सौल।(vor desk)। नगर परिषद कार्यालय में सोमवार को नगर परिषद के सशक्त स्थायी समिति की बैठक आयोजित हुई,जो काफी हंगामेदार रही।बैठक की अध्यक्षता सभापति धुरपति देवी ने किया।बैठक की शुरुवात सभापति ने नगर क्षेत्र में होने वाले जल जमाव की समस्या और उसके निराकरण के पहलुओं पर चर्चा के साथ किया ।साथ ही पार्षदों से मिल जुल कर काम करने अपील की।
सभापति के अभिभाषण के उपरांत,समिति सदस्यों ने नगर के विकास से संबंधी योजनाओं के चयन और उसे धरातल पर उतारने के संदर्भ में चर्चा की।इस दौरान नगर परिषद क्षेत्र में चल रहे विकास योजनाओं की समीक्षा भी की गई और भेद भाव पर आपत्ति जताते हुए नगर के साफ-सफाई व्यवस्था को दुरुस्त करने पर जोर दिया गया।
इस क्रम में उप सभापति सह समिति की पदेन सदस्य पुष्पा देवी की अगुवाई में बहुमत से समिति सदस्यों ने पूर्व में सभापति के नेतृत्व में लाए गए योजनाओं की जगह नगर में विका...









