केंद्र सरकार ने दी नरकटियागंज -रक्सौल -दरभंगा रेललाइन दोहरीकरण को मंजूरी,सांसद डा संजय ने जताया आभार,कहा- सीमावर्ती नॉर्थ ईस्ट में बड़े ट्रांसपोर्ट कॉरिडोर का सपना होगा साकार!
रक्सौल।(vor desk)।केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार ने बिहार को ओडिशा, पश्चिम बंगाल और पूर्वोत्तर राज्यों से जोड़ने वाली एक बड़ी रेल परियोजना को मंजूरी दी है। इसके तहत नरकटियागंज-रक्सौल -सीतामढ़ी और सीतामढ़ी मुजफ्फरपुर रेलवे लाइन का दोहरी करण किया जाएगा। यह उत्तर बिहार का ड्रीम प्रोजेक्ट है।इसके निर्माण से उत्तर बिहार और राज्य के अन्य जिलों के लिए सबसे बड़ा ट्रांसपोर्ट कॉरिडोर उपलब्ध हो सकेगा।इस बड़ी परियोजना से जनकपुरी, लुंबिनी, अयोध्या जैसे धार्मिक स्थलों की कनेक्टिविटी भी आसान होगी। इससे बिहार समेत पूर्वोत्तर राज्यों में निवेश को बढ़ावा मिलेगा। रेल के साथ बंदरगाहों की भी कनेक्टिविटी उपलब्ध हो सकेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में गुरुवार को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया।
रक्सौल सहित विभिन्न स्टेशन पर आयोजित बैठक को विडियो कांफ्रेसिंग से अपने संब...









