Monday, June 22

रक्सौल आसपास

पूर्वी चम्पारण एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर झूठे केश के बहाने व्यवसायी से 5 लाख की  मांग करने वाला बिचौलिया गिरफ्तार, मामले में रक्सौल इंस्पेक्टर हो चुके हैं निलंबित!

पूर्वी चम्पारण एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर झूठे केश के बहाने व्यवसायी से 5 लाख की मांग करने वाला बिचौलिया गिरफ्तार, मामले में रक्सौल इंस्पेक्टर हो चुके हैं निलंबित!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। रक्सौल के व्यवसायी टुन्ना प्रसाद को झूठे अपहरण केस में फंसाने और पुलिस अधिकारियों के नाम पर रुपए वसूलने का मामला तुल पकड़ गया है।एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर इस गंभीर प्रकृति के आरोप के मामले में एक आरोपी शिवपूजन शर्माको पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। इस पूरे प्रकरण में रक्सौल इंस्पेक्टर राजीव नंदन सिन्हा को दो दिन पहले निलंबित कर दिया गया था।इस मामले की उच्चस्तरीय जांच जारी है। व्यवसाई से पांच लाख रुपए की हुई थी मांग पूर्वी चंपारण के एसपी स्वर्ण प्रभात ने बताया कि पीड़ित व्यवसायी टुन्ना प्रसाद ने चंपारण रेंज के डीआईजी हरकिशोर राय को आवेदन देकर शिकायत की थी। जिसमें कहा गया कि उनके खिलाफ झूठा अपहरण केस दर्ज कर उनके दुकान से 1 लाख 80 हजार रुपए का सामान मंगवाया गया। साथ ही, केस से नाम हटवाने के एवज में पांच लाख रुपए की मांग की गई थी। डीआईजी हरकिशो...
डीआईजी के आदेश पर रक्सौल थानाध्यक्ष के पद पर इंस्पेक्टर विजय कुमार की हुई पोस्टिंग

डीआईजी के आदेश पर रक्सौल थानाध्यक्ष के पद पर इंस्पेक्टर विजय कुमार की हुई पोस्टिंग

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।पूर्वी चंपारण जिला के एसपी स्वर्ण प्रभात के द्वारा पुलिस उप-महानिरीक्षक चंपारण प्रक्षेत्र की अनुमति के बाद रक्सौल थाना के थानाध्यक्ष पद पर पुलिस इंस्पेक्टर विजय कुमार की पोस्टिंग की है। श्री विजय 1994 वर्ष के पदाधिकारी हैं,जो इससे पहले तीन साल तक एसटीएफ में अपना योगदान दे चुके हैं।इसके अलावे किशनगंज, पूर्णिया, गोपालगंज, नालंदा जिला के कई थानों में अपराध नियंत्रण और विधि व्यवस्था संधारण को लेकर सेवारत रह चुके है। शुक्रवार को इनके पोस्टिंग का आदेश जारी किया गया है।बता दे कि रक्सौल थाना के निवर्तमान थानाध्यक्ष राजीव नंदन सिन्हा पर व्यापारी से समान ले कर पैसा न देने,सेवा शर्तों और कर्तव्य में कोताही जैसे आरोप लगने के बाद डीआईजी के आदेश पर उनको निलंबित कर दिया गया था।वहीं आरोप साबित होने पर उनके खिलाफ विभागीय कार्रवाई की भी प्रक्रिया शुरू होनी है।इसकी जांच लगातार जारी है।...
सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2025 में रक्सौल के बच्चों का बेहतर प्रदर्शन, एसएभी के छात्र रमण ने  हासिल किया169अंक

सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2025 में रक्सौल के बच्चों का बेहतर प्रदर्शन, एसएभी के छात्र रमण ने हासिल किया169अंक

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। सैनिक स्कूल में नामांकन को लेकर देश स्तर पर नेशनल टेस्टिंग एजेंसी के द्वारा आयोजित सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा 2025 में रक्सौल के बच्चों का बेहतर प्रदर्शन रहा है। इस क्रम में रक्सौल नगर के तुमडिया टोला वार्ड 2 निवासी सोनू कुमार दास और अनीता देवी के पुत्र रमण कुमार ने 169अंक प्राप्त कर सफलता का परचम लहराया है। रमण रक्सौल एसएवी के छात्र हैं,जिनकी सफलता पर विद्यालय के निर्देशक अरविंद सिंह,प्राचार्य साइमन रेक्स सहित शिक्षकों और शुभचिंतकों ने बधाई देते हुए कहा है कि हमें विश्वास है कि सैनिक स्कूल से पढ़ाई कर रमण देश सेवा में अपना योगदान देगा। वहीं,शहर के आश्रम रोड निवासी स्व. जनकलाल चौधरी के पौत्र, श्यामबाबू चौधरी एवं रेखा देवी का सुपुत्र हर्षित कुमार ने सैनिक स्कूल परीक्षा सत्र 2025-26 में 167 प्राप्तांक लाकर अपने शहर का नाम रौशन किया ।उसने अपनी सफलता का श्रेय अपन...
मशाल- 2 खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय मध्य विद्यालय पनटोका का जलवा!

मशाल- 2 खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय मध्य विद्यालय पनटोका का जलवा!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।प्रखण्ड के सभी विद्यालयों में आयोजित मशाल- 2 खेलकूद प्रतियोगिता में ग्रामीण प्रतिभाओं का जबरदस्त जलवा देखा जा रहा है। अंडर -14 के बच्चों की ऊँची छलांग और एथलेटिक्स, कबड्डी, छह सौ मीटर के दौड़ ,बॉल थ्रो आदि खेलों में छात्र- छात्राओं की जबरदस्त प्रतिभा उभरी है। यूँ तो खेलकूद पूरे प्रखण्ड के सभी संकुलों में आयोजित है। प्रथम तीन छात्र- छात्राओं को बीआरसी स्तरीय प्रतियोगिता के लिए विभिन्न खेलों में चुना जा रहा है। इसी कड़ी में हरैया उमावि स्थित संकुल में राजकीय मध्य विद्यालय पनटोका का जलवा देखा जा रहा है।संकुल स्तरीय आयोजन में लंबी कूद, छह सौ मीटर के रेस, बॉल थ्रो, कबड्डी में प्रथम स्थान रामवि पनटोका के छात्र- छात्राओं ने परचम लहराया है। लम्बी कूद में सर्वाधिक 13.6 फीट का स्कोर पनटोका के छात्र राज पटेल के नाम रहा, जबकि छह सौ मीटर के दौड़ में विवेक कुमार पासवान, खुशी कुमार...
रक्सौल बुनियाद केंद्र पर 26दिव्यांग जनों के बीच मोटराइज्ड ट्राई साइकिल वितरित!

रक्सौल बुनियाद केंद्र पर 26दिव्यांग जनों के बीच मोटराइज्ड ट्राई साइकिल वितरित!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(Vor desk)।रक्सौल  स्थित बुनियाद केंद्र में गुरुवार को 26लाभुकों के बीच मोटराइज्ड ट्राई साइकिल वितरित किया गया।सामाजिक सुरक्षा कोषांग,पूर्वी चंपारण द्वारा मुख्यमंत्री सामर्थ्य  योजना अंतर्गत दिव्यांग व्यक्तियों को सशक्त बनाने हेतु रोजगार और शिक्षा ग्रहण के उद्देश्य से उक्त मोटराइज्ड ट्राई साइकिल वितरित किया गया।एक कार्यक्रम के बीच प्रभारी प्रखंड विकास पदाधिकारी रणधीर कुमार ने युवाओं और बुजुर्ग लाभुकों के बीच मोटराइज्ड ट्राई साइकिल वितरित किया।  बुनियाद केंद्र के प्रबंधक जिष्णु नाथ तिवारी ने बताया कि विभाग वैसे  दिव्यांगजन जो अपने जीवकोपार्जन हेतु रोजगार करना  चाहते हैं और वैसे दिव्यांग युवा जो उच्चतर शिक्षा ग्रहण करना चाहते हैं, उनको मोटराइज्ड ट्राई साइकिल प्रदान की जाती है।इसके लिए 18वर्ष की आयु के साथ 60प्रतिशत से ज्यादा का दिव्यागता प्रमाण पत्र जरूरी ह...
प्रो० (डा०) अनिल कुमार सिन्हा पुनः तीन वर्षों के लिए बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग के सदस्य पुनर्नियुक्त,मिल रही बधाई!

प्रो० (डा०) अनिल कुमार सिन्हा पुनः तीन वर्षों के लिए बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग के सदस्य पुनर्नियुक्त,मिल रही बधाई!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।प्रो० (डा०) अनिल कुमार सिन्हा पुनः तीन वर्षों के लिए बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग के सदस्य पुनर्नियुक्त किए गए हैं । राज्य सरकार के पत्रांक 15/ए 2-03/2022-2238 दिनांक 22.5.2025 के द्वारा अधिसूचित किया गया है । कुल छ सदस्यों में दो सदस्यों को तीन वर्षों और तीन सदस्यों को छ माह के लिए नियुक्त किया गया है ।यह प्रो० सिन्हा की पुनर्नियुक्ति उनके कार्यकुशलता का परिणाम है ।इस उपलब्धि पर पूरे चंपारण और उत्तर बिहार में हर्ष व्याप्त हो गया है।प्रो० सिन्हा उत्तर बिहार के एक मात्र सदस्य है ।जिस विश्व पूरा सीमांचल गौरवान्वित महसूस कर रहा है ।उनके पुनर्नियुक्ति पर रक्सौल सहित सूबे से गण मान्य,शुभ चिंतकों और सहयोगियों के द्वारा उन्हें लगातार बधाई मिल रही हैं। ...
नव पदस्थापित एसडीओ मनीष कुमार ने किया पद भार ग्रहण,आईएस शिवाक्षी दीक्षित को दी गई विदाई, कहा-‘रक्सौल हमेशा याद रहेगा’!

नव पदस्थापित एसडीओ मनीष कुमार ने किया पद भार ग्रहण,आईएस शिवाक्षी दीक्षित को दी गई विदाई, कहा-‘रक्सौल हमेशा याद रहेगा’!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।गुरुवार को रक्सौल स्थित अनुमंडल कार्यालय के सभागार में एक कार्यक्रम के बीच भारतीय प्रशासनिक सेवा की अधिकारी शिवाक्षी दीक्षित को विदाई दी गयी।बतौर अनुमंडल पदाधिकारी अपना कार्यकाल सफलता के साथ पूरा करने के बाद सरकार ने उनका तबादला नगर आयुक्त मुंगेर के पद पर कर दिया हैइस दौरान नव पदस्थापित अनुमंडल पदाधिकारी मनीष कुमार भी मौजूद रहे।रक्सौल में अपने कार्यकाल को याद करते हुए सुश्री दीक्षित ने रक्सौल का कार्यकाल हमेशा याद रहेगा।यहां मेरी फस्ट पोस्टिंग थी,जहां काम करके बहुत कुछ सीखने को मिला।यहां के लोग अच्छे हैं और कॉपरेटिव भी हैं।रक्सौल में कार्यालय के पदाधिकारी, कर्मी और यहां की आम जनता से काफी स्नेह और सहयोग मिला है। वहीं नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी डॉ. मनीष कुमार के साथ-साथ अन्य पदाधिकारियों के द्वारा सुश्री दीक्षित को प्रतिक चिन्ह देकर सम्मान किया गया। मौके अनुमंडल...
प्रसिद्ध कथावाचक अनिरुद्धाचार्य जी महाराज (वृंदावन वाले)आज रक्सौल में,एक दिवसीय भक्ति सत्संग एवं प्रवचन कार्यक्रम में करेंगे शिरकत!

प्रसिद्ध कथावाचक अनिरुद्धाचार्य जी महाराज (वृंदावन वाले)आज रक्सौल में,एक दिवसीय भक्ति सत्संग एवं प्रवचन कार्यक्रम में करेंगे शिरकत!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। प्रसिद्ध कथावाचक एवं वृन्दावन स्थित गौरी गोपाल आश्रम के संस्थापक अनिरुद्धाचार्य जी महाराज आज रक्सौल आयेंगे। रक्सौल के लक्ष्मीपुर स्थित वाई एस रिसॉर्ट में आज गुरुवार यानी 22मई को शाम पांच बजे से एक दिवसीय भक्ति सत्संग एवं प्रवचन कार्यक्रम निर्धारित है।यह प्रवचन कार्यक्रम भारत विकास परिषद की रक्सौल शाखा के संस्कार प्रकल्प के तहत यहां आयोजित की गई है।इसकी जानकारी देते हुए संस्था के अध्यक्ष महेश अग्रवाल एवं सचिव डॉ राजेंद्र प्रसाद सिंह ने संयुक्त रूप से बताया कि प्रवचन की सारी तैयारी पूरी कर ली गई है।उन्होंने बताया कि प्रकांड वैदिक विद्वान अनिरुद्धाचार्य जी की कथाएं सिर्फ धार्मिक नहीं, बल्कि गूढ़ अध्यात्म, भक्ति और नीति ज्ञान से भरपूर होती हैं। उनकी शैली सरल, प्रभावशाली और युवाओं के बीच भी लोकप्रिय है। ...
रक्सौल अनुमंडल अस्पताल में आपदा से निपटने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण,प्राथमिक उपचार और सीपीआर तकनीक की दी गई जानकारी

रक्सौल अनुमंडल अस्पताल में आपदा से निपटने के लिए स्वास्थ्य कर्मियों को दिया गया प्रशिक्षण,प्राथमिक उपचार और सीपीआर तकनीक की दी गई जानकारी

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। रक्सौल स्थित अनुमंडल अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड कर्मियों ,जीएनएम ,सहित अन्य स्वास्थ्य कर्मियों को आपदा से निपटने का प्रशिक्षण दिया गया।आपदा के समय आपातकालीन प्रतिक्रिया तकनीक के तहत रोगी का प्रारंभिक मूल्यांकन,सांस सुनिश्चित करना,रक्तस्राव रोकना, हड्डी टूटने की देख भाल करना,सीपीआर (कार्डियोपलमोनरी रिससिटेशन),गले में कुछ अटकने की स्थिति का प्रबंधन जैसे विषयों पर विशेष प्रशिक्षण दिया गया।साथ ही ट्रायल के तहत आपदा के समय रोगों को नियंत्रण अभ्यास भी कराया गया। अस्पताल परिसर में आयोजित कार्यशाला में भारत सरकार के आपदा प्रबंधन विभाग से संबद्ध इनामुएल हॉस्पिटल एसोशिएशन के डिजास्टर मैनेजमेंट एंड मिटिगेशन यूनिट (डीएमएमयू ,न्यू दिल्ली) के प्रशिक्षकों की टीम ने विशेष प्रशिक्षण दिया।अनुमंडल अस्पताल उपाधीक्षक डा राजीव रंजन कुमार और डंकन हॉस्पिटल के लाइजनिंग ऑफिसर ...
माहेर ममता की टीम ने रक्सौल  में भटक रही।दो बेसहारा महिलाओं को किया रेस्क्यू

माहेर ममता की टीम ने रक्सौल में भटक रही।दो बेसहारा महिलाओं को किया रेस्क्यू

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।असहाय और मानसिक रूप से बीमार महिलाओं के उत्थान के लिए काम करने वाली माहेर ममता निवास संस्था की टीम ने रक्सौल के अलग अलग स्थानों से दो महिलाओं को रेस्क्यू किया गया है।इस बारे में माहेर ममता निवास रक्सौल के प्रबंधक विरेन्द्र कुमार ने बताया कि ग्रामीणों के द्वारा दी गयी सूचना के आधार पर हरैया थाना क्षेत्र के आइसीपी बाइपास रोड में ओवरब्रिज के नीचे तथा रक्सौल थाना क्षेत्र में सरिसवा नदी के किनारे से दो महिलाओं को रेस्क्यू किया गया है।इसमें एक महिला अपना नाम पता बताने में असमर्थ है । जबकि दूसरी महिला ने अपना घर पताही बताया गया है।दोनों महिलाओं को रेस्क्यू किये जाने के बाद प्राथमिक उपचार कराते हुए माहेर ममता निवास में आवासित किया गया है। इस रेस्क्यू अभियान में माहेर ममता निवास के छोटेलाल भगत, सुप्रिया बोदरा व उनकी टीम शामिल थी।इस संबंध में रक्सौल व हरैया थाना को ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!