आदापुर में बाल विवाह पर प्रशासन ने लगाई रोक,प्रयास संस्था के पहल पर नाबालिक की शादी रुकी
घर घर शिक्षा का दीप जलाए बाल विवाह को बन्द कराए
रक्सौल ।(Vor desk)।रक्सौल अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत आदापुर प्रखंड के समुदाय में बाल विवाह होने की सूचना के बाद प्रयास जुवेनाइल एड सेन्टर पूर्वी चम्पारण की पहल रंग लाई और विवाह रुक गया।जानकारी के मुताबिक,सूचना के बाद प्रयास की जिला परियोजना समन्वयक आरती कुमारी द्वारा लिखित आवेदन अनुमंडल पदाधिकारी सह बाल विवाह निषेध पदाधिकारी शिवाक्षी दिक्षित , प्रखंड विकास पदाधिकारी सह बाल विवाह निषेध अधिकारी विकास कुमार , प्रखंड बाल विकास परियोजना पदाधिकारी कुमारी राखी, जिला बाल कल्याण समिति पूर्वी चम्पारण, जिला बाल संरक्षण इकाई पूर्वी चम्पारण, जिला प्रोग्राम पदाधिकारी (ICDS) पूर्वी चम्पारण एवं आदापुर थाना सब इंस्पेक्टर नूतन कुमारी, व हरपुर थानाध्यक्ष किशन कुमार पासवान को दिया गया। सूचना मिलते ही अनुमंडल पदाधिकारी शिवाक्षी दिक्षित द्वारा संबंधित पदाधि...









