Monday, March 16

ब्रेकिंग न्यूज़

अहिंसा के अग्रदूत भगवान महावीर की जयंती आयोजित,वीरगंज के  वरिष्ठ पत्रकार चंद्र किशोर और बिहार विश्व विद्यालय सेवा आयोग के सदस्य प्रो.अनिल सिन्हा हुए सम्मानित!

अहिंसा के अग्रदूत भगवान महावीर की जयंती आयोजित,वीरगंज के वरिष्ठ पत्रकार चंद्र किशोर और बिहार विश्व विद्यालय सेवा आयोग के सदस्य प्रो.अनिल सिन्हा हुए सम्मानित!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास
नेपाल के मुख्य मंत्री सतीश कुमार सिंह,महावाणिज्यदूत डी एस मीना,पूर्व मंत्री ओम प्रकाश शर्मा व मेयर राजेश मान सिंह सहित कई प्रमुख अतिथियो ने कार्यक्रम में लिया भाग रक्सौल ।(Vor desk)।जैन श्वेताम्बर तेरापंथी सभा बिरगंज नेपाल द्वारा तेरा पंथ भवन वीरगंज के सभागार में हनुमानी देवी नथमल बैध सेवा समिति के तत्वधान में  अहिंसा के अग्रदूत भगवान महावीर का 2624 वॉ जन्म कल्याण दिवस मनाया गया। साथ ही श्री महाश्रमण जी के प्रथम अंतराष्ट्रीय प्रवेश वीरगंज नेपाल के 10 वर्ष पूर्णता के उपलक्ष में कई कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि मधेश प्रदेश के मुख्य  मंत्री सतीश कुमार सिंह व विशिष्ठ अतिथि वीरगंज महानगर पालिका के नगर प्रमुख (मेयर)राजेशमान सिंह ने कहा की   भगवान महावीर जी द्वारा प्रदत्त सिद्धान्त एवं शिक्षाओं को यदि ब्यक्ति अपने जीवन मे उतार लें तो स...
12 अप्रैल से 3 मई तक प्रभावित रहेगा ट्रेनों का परिचालन,सत्याग्रह एक्सप्रेस का परिचालन भी ठप्प!

12 अप्रैल से 3 मई तक प्रभावित रहेगा ट्रेनों का परिचालन,सत्याग्रह एक्सप्रेस का परिचालन भी ठप्प!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज रेलखंड पर 12 अप्रैल से 3 मई तक रेल परिचालन प्रभावित रहेगा। यह व्यवधान कुसुमी स्टेशन से गोरखपुर कैंट और गोरखपुर जंक्शन के बीच तीसरी लाइन के कार्य के कारण हो रहा है, जिसके अंतर्गत प्री-एनआई कार्य किया जाएगा। इस दौरान कई ट्रेनों को रद्द किया गया है और कुछ ट्रेनों के मार्ग में परिवर्तन किया गया है। ⸻ ✈️ रद्द होने वाली ट्रेनें 🚆 🔴 15211/15212 (जननायक एक्सप्रेस) – 16 अप्रैल से 4 मई तक🔴 15273 (सत्याग्रह एक्सप्रेस) – 12 अप्रैल से 3 मई तक🔴 15274 – 13 अप्रैल से 4 मई तक🔴 12537/12538 (मडुवाडीह एक्सप्रेस) – 14 अप्रैल से 30 अप्रैल तक🔴 15052 (पूर्वांचल एक्सप्रेस) – 17, 24 अप्रैल और 1 मई🔴 15051 (पूर्वांचल एक्सप्रेस) – 18, 24 अप्रैल और 2 मई🔴 15001 (देहरादून एक्सप्रेस) – 21, 28 अप्रैल, 3 मई🔴 15002 (पूर्वांचल एक्सप्रेस) – 19, 26 अप्रैल, 3 मई🔴 14010 (च...
पांच घंटे चली रक्सौल नगर परिषद की बोर्ड बैठक,ना बजट पास हुआ, न सफाई और विकास के मुद्दे पर बढ़ी बात!

पांच घंटे चली रक्सौल नगर परिषद की बोर्ड बैठक,ना बजट पास हुआ, न सफाई और विकास के मुद्दे पर बढ़ी बात!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। रक्सौल नगर परिषद कार्यालय के सभा कक्ष में गुरुवार को बोर्ड की सामान्य बैठक हुई।कार्यपालक पदाधिकारी की उपस्थिति में हुई बैठक की अध्यक्षता सभापति धूरपती देवी ने की।बैठक में उप सभापति पुष्पा देवी सहित स्टैंडिंग कमेटी सदस्य भी उपस्थित रहे ।इसमें बजट पर चर्चा के साथ शहर के साफ सफाई ,सम्राट अशोक भवन के निर्माण की प्रगति पर चर्चा हुई।बैठक 11 बजे से शुरू हो कर 4बजे तक यानी करीब पांच घंटे चली,लेकिन,प्रगति शून्य रही।बजट की समीक्षा और चर्चा में कुछ पार्षदों ने सुविधा और वार्ड कोष की व्यवस्था की मांग की।जिसके बाद स्टैंडिंग कमेटी में इस पर चर्चा और सुधार के बाद बोर्ड की बैठक आयोजित करने की बात कही गई,ऐसे में बजट पारित नहीं हो सका।इससे पहले लंबे समय तक साफ सफाई के मुद्दे पर चर्चा चली।अधिकांश पार्षद क्षुब्ध दिखे और असंतोष व्यक्त करते हुए सुधार की मांग की।इसी तरह सम्राट अशोक भवन के...
याकूजा इलेक्ट्रिक व्हीकल शोरूम का हुआ उद्घाटन,मात्र 35999 के डाउन पेमेंट पर स्कूटी उपलब्ध!

याकूजा इलेक्ट्रिक व्हीकल शोरूम का हुआ उद्घाटन,मात्र 35999 के डाउन पेमेंट पर स्कूटी उपलब्ध!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk) रक्सौल के नौकाटोला में याकूजा के अधिकृत एजेंसी 'नेहाल इंटरप्राइजेज इलेक्ट्रिक व्हीकल शोरूम 'का उद्घाटन एमएलसी महेश्वर सिंह व ढाका के पूर्व विधायक फैसल रहमान ने संयुक्त रूप से फीता काट कर किया। शोरूम के संचालक सैफुल आजम ने कहा कि हमारे यहां से मात्र 35999 के डाउन पेमेंट पर स्कूटी उपलब्ध है। मौके पर प्रखंड प्रमुख श्याम पटेल,मदन प्रसाद,डा मुराद आलम,विमल सर्राफ,नेजामुद्दीन समानी,नुरुल्लाह खान,अब्दुल रउफ उर्फ रवि,सुनील कुशवाहा,,फखरुद्दीन आलम, सौरंजन यादव,दिनेश चंद्र सहित गणमान्य लोग उपस्थित थे। ...
भेलाही पुलिस की छापेमारी में मेडिकल स्टोर से नशीली दवाएं जब्त, दो गिरफ्तार

भेलाही पुलिस की छापेमारी में मेडिकल स्टोर से नशीली दवाएं जब्त, दो गिरफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।सीमावर्ती रक्सौल प्रखंड के विभिन्न बाजारों और ग्रामीण इलाकों में नशीली दवाओं कारोबार जारी है।इसी बीच गुप्त सूचना पर भेलाही पुलिस ने गुप्त सूचना पर भेलाही बाजार स्थित जय गुरुदेव मेडिकल स्टोर में छापेमारी कर भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवाएं बरामद की है। मौके से दो कारोबारी गिरफ्तार किए गए। इनमें भेलाही निवासी स्वर्गीय गौरीशंकर प्रसाद के पुत्र रजनीकांत कुमार और आदापुर के भेड़ियारी निवासी अवध किशोर के पुत्र आशीष कुमार शामिल हैं।इसकी पुष्टि करते हुए भेलाही थानाध्यक्ष मो. शाहरुख ने बताया कि दोनों के पास से ऑनरेक्स सिरप 49 बोतल, स्पाशमों टैबलेट 300 पीस, नाइट्रोक्रॉस टैबलेट 36 पीस और नटरासून टैबलेट के 10 पत्ते यानी 72 पीस बरामद हुए। पूछताछ में सामने आया कि उक्त नशीली दवाओं की सप्लाई चोरी छिपे नेपाल में की जानी थीं। पुलिस जांच में जुटी हुई है इस नशीली दवा के अवैध का...
रक्सौल में ‘न्यू यू ‘सौंदर्य प्रसाधन स्टोर का हुआ भव्य उद्घाटन!

रक्सौल में ‘न्यू यू ‘सौंदर्य प्रसाधन स्टोर का हुआ भव्य उद्घाटन!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल बॉर्डर। ( vor desk)। सीमावर्ती शहर रक्सौल में गुरुवार को बैंक रोड स्थित केनरा बैंक के सामने देश का सुप्रसिद्ध डाबर इंटरप्राइज की संबंधित कंपनी न्यूयू के नये स्टोर का भव्य उद्घाटन पंडित श्रवण शर्मा के संयोजन में वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ दीप प्रज्वलित कर स्टोर के संचालक कमल कुमार सर्राफ की भतीजी आकांक्षा सर्राफ व शिव कुमार केशान की भतीजी नीलम हिसारिया ने फीता काटकर किया। न्यूयू ने उच्च गुणवत्ता वाले सौंदर्य प्रसाधनों, त्वचा की देखभाल के उत्पादों, बालों की देखभाल के लिए उत्पादों एवं शानदार परफ्यूम की विस्तृत श्रृंखला ने सौंदर्य प्रेमी ग्राहकों को खूब आकर्षित किया है।दुकान प्रॉपराटर कमल कुमार सर्राफ व शिव कुमार केशान ने संयुक्त रूप से बताया कि पटना में न्यूयू में दो स्टोर के बाद सीमाई शहर रक्सौल में यह तीसरा स्टोर है। मौका पर न्यूयू के रीजनल हेड दीपक गुप्ता ने स्टोर के ...
संविधान सुरक्षा सम्मेलन पटना के श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में  न्याय योद्धा राहुल गांधी का रक्सौल के युवा नेता अखिलेश दयाल किया अभिवादन!

संविधान सुरक्षा सम्मेलन पटना के श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में न्याय योद्धा राहुल गांधी का रक्सौल के युवा नेता अखिलेश दयाल किया अभिवादन!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
पटना/रक्सौल।(Vor desk)।बिहार की राजधानी पटना के श्री कृष्ण मेमोरियल हॉल में संविधान सुरक्षा सम्मेलन के बैनर तले अतिपिछड़ा,पिछड़ा एवं दलित महासम्मेलन में बिहार प्रदेश युवा कांग्रेस के पूर्व महासचिव सह नगर प्रतिनिधि एमएलसी क्षेत्र संख्या 12 के प्रोफेसर अखिलेश दयाल ने न्याय योद्धा जननायक राहुल गांधी को चांदी का मुकुट अंगवस्त्र ओढ़ाकर गर्मजोशी के साथ अभिवादन किया।पूर्व महासचिव ने कहा कि लगभग 21 वर्षों से कांग्रेस की विचारधारा से जुड़े रहने का वास्तविक प्रतिफल मुझे मिला है न्याय योद्धा राहुल गांधी ने स्पष्ट अपने सम्बोधन में कहा कि हमारी पार्टी से गलतियां पूर्व में हुई है हमने पिछड़े, अतिपिछड़े और दलितों के साथ अनदेखी किया है लेकिन इस बार के विधानसभा चुनाव में हम ऐसा नाइंसाफी नहीं होने देंगे क्योंकि संविधान की सुरक्षा इनको हक और अधिकार की लड़ाई में सहभागिता देकर ही जीती जा सकती है।पूर्व मह...
केसीटीसी कॉलेज में समारोहपूर्वक मनायी गई महापंडित राहुल सांकृत्यायन की जयंती!

केसीटीसी कॉलेज में समारोहपूर्वक मनायी गई महापंडित राहुल सांकृत्यायन की जयंती!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार का हुआ आयोजन डॉ. स्वयंभू शलभ की यात्रा साहित्य की किताब ’संस्कृति के सोपान’ का किया गया लोकार्पण आज दिनांक 9 अप्रैल 2025 को के०सी०टी०सी० कॉलेज रक्सौल के सभागार में महापंडित राहुल सांकृत्यायन की जयंती के अवसर पर ‘एकदिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार एवं कवि संगोष्ठी’ का आयोजन किया गया जिसका विषय ’वर्तमान परिपेक्ष्य में महापंडित राहुल सांकृत्यायन की प्रासंगिकता’ से संबंधित था। इस कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो० (डॉ०) सन्त साह ने की। कार्यक्रम के संयोजक डॉ० जीछु पासवान एवं मंच संचालक श्री कृष्ण कुमार सिंह थे। कार्यक्रम का उद्घाटन प्रो० रविंद्र कुमार रवि (पूर्व कुलपति बीआरए बिहार विश्वविद्यालय), प्रो० (डॉ०) अनिल कुमार सिन्हा (सदस्य बिहार राज्य विश्वविद्यालय सेवा आयोग), मुख्य वक्ता प्रो० सतीश कुमार राय, संकायाध्यक्ष मानविकी, प्रो. राजी...
रक्सौल सहित जिले में प्रस्तावित 8 आरओबी निर्माण को ले जिलाधिकारी ने की  रेलवे एवं पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक, निर्माण कार्य प्रारंभ कराने का दिया निर्देश!

रक्सौल सहित जिले में प्रस्तावित 8 आरओबी निर्माण को ले जिलाधिकारी ने की रेलवे एवं पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक, निर्माण कार्य प्रारंभ कराने का दिया निर्देश!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(Vor desk)। पूर्वी चम्पारण जिलाधिकारी सौरव जोरवाल के द्वारा बुधवार को अपने कार्यालय कक्ष में रेलवे एवं पथ निर्माण विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक कर पूर्वी चंपारण जिला में बनने वाले आठ आरओबी के निर्माण कार्य को प्रारंभ कराने का निर्देश दिया गया। जिलाधिकारी ने कहा कि विभागीय स्तर पर कहीं भी कोई समस्या हो तो उसे बता दिया जाए ताकि उसका शीघ्र निराकरण कराया जा सके।पूर्वी चंपारण जिले में आठ आरोबी का निर्माण किया जाना है जिसकी स्वीकृति रेलवे के द्वारा दे दी गई है। जिन पथों पर आरोबी का निर्माण होना है उसमें छपरा-बहास- विशुनपुरवा पथ जिसमें दो आरोबी का निर्माण होना है। यह पथ NH 527D के आइओसीएल डिपो चौक से निकलकर सुगौली दीवान चौक पर मिलती है। तीसरा आरोबी सुगौली-पीपरपाती पथ में बनेगा, यह पथ सुगौली चीनी मिल से निकलकर छपरा-बहास-विसुनपुरवा पथ में मिलती है।चौथा आरोबी रामगढ़वा बाईपास पथ पर बन...
रक्सौल पुलिस ने भारी मात्रा में नशीली दवा के साथ कारोबारी युवक को दबोचा,नेपाल तक करता था नशीली दवा की सप्लाई!

रक्सौल पुलिस ने भारी मात्रा में नशीली दवा के साथ कारोबारी युवक को दबोचा,नेपाल तक करता था नशीली दवा की सप्लाई!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल। (Vor desk)। पूर्वी चंपारण एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर रक्सौल में नशा कारोबार के खिलाफ अभियान लगातार जारी है।इस अभियान के क्रम में मंगलवार को एक कारोबारी को नशीली दवा के साथ गिरफ्तार किया है।रक्सौल थानाध्यक्ष सह पुलिस निरीक्षक राजीव नंदन सिन्हा ने शहर के लक्ष्मीपुर में छापेमारी कर रक्सौल मौजे वार्ड20 निवासी रवी गुप्ता उर्फ मनोज कुमार गुप्ता को दबोचा। उसके पास से ट्रामैडस 50 कैप्सूल 6800 पीस,सेमपेक्स कैप्सूल 6 पैकेट 864 पीस, ट्राकेर्न 100 कैप्सूल 240 पीस, नाईट्रावेट 10 पैकेट 600 टेबलेट,ओनरेक्स सिरप 6 बोतल(100एमएल), नेटजेकेयर टेबलेट 10पैकेट 100 पीस,ब्लेंडीप रिजर्व व्हिस्की की 5 बोतल बरामद हुई। प्रतिबंधित नशीली दवा की बरामदगी के बाद पूछ ताछ में सामने आया कि रवी गुप्ता इसकी सलाई नेपाल तक करता था। पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि इस गिरोह में और कौन-कौन शामिल है।एसपी स्वर्...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!