माहेर ममता की टीम ने रक्सौल में भटक रही।दो बेसहारा महिलाओं को किया रेस्क्यू
रक्सौल।(Vor desk)।असहाय और मानसिक रूप से बीमार महिलाओं के उत्थान के लिए काम करने वाली माहेर ममता निवास संस्था की टीम ने रक्सौल के अलग अलग स्थानों से दो महिलाओं को रेस्क्यू किया गया है।इस बारे में माहेर ममता निवास रक्सौल के प्रबंधक विरेन्द्र कुमार ने बताया कि ग्रामीणों के द्वारा दी गयी सूचना के आधार पर हरैया थाना क्षेत्र के आइसीपी बाइपास रोड में ओवरब्रिज के नीचे तथा रक्सौल थाना क्षेत्र में सरिसवा नदी के किनारे से दो महिलाओं को रेस्क्यू किया गया है।इसमें एक महिला अपना नाम पता बताने में असमर्थ है ।
जबकि दूसरी महिला ने अपना घर पताही बताया गया है।दोनों महिलाओं को रेस्क्यू किये जाने के बाद प्राथमिक उपचार कराते हुए माहेर ममता निवास में आवासित किया गया है। इस रेस्क्यू अभियान में माहेर ममता निवास के छोटेलाल भगत, सुप्रिया बोदरा व उनकी टीम शामिल थी।इस संबंध में रक्सौल व हरैया थाना को ...









