Friday, March 13

ब्रेकिंग न्यूज़

अवैध संबंध के शक में पत्नी के कथित प्रेमी के अबोध बेटे को नेपाल ले जा कर नारायणी नदी मे जिंदा फेंका,नेपाल पुलिस के सहयोग से तलाश अभियान शुरू!

अवैध संबंध के शक में पत्नी के कथित प्रेमी के अबोध बेटे को नेपाल ले जा कर नारायणी नदी मे जिंदा फेंका,नेपाल पुलिस के सहयोग से तलाश अभियान शुरू!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल (vor desk) शहर में मंगलवार की सुबह एकाएक उस समय सनसनी फैल गयी जब अनुमंडलीय अस्पताल रक्सौल के स्वास्थकर्मी प्रेमराज के इकलौते छह वर्षीय बेटे आयुष की कथित हत्या के जुर्म में आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपी रक्सौल प्रखंड के ही जोकियारी पंचायत का निवासी मनोहर लाल साह है।बच्चे के गायब होने के दिन से ही मनोहर लाल गायब था। जोकियारी पंचायत के मुखिया राजू साह की मदद से मनोहर को नेपाल के चितवन जिले के नारायण घाट से पकड़ा गया है।घटना के संबंध मे आरोपी ने पुलिस और मीडिया के समक्ष स्वीकारोक्ति बयान में इस बात को कबूला और आरोप लगाया कि उसकी पत्नी रेणु देवी जो स्थानीय अनुमंडलीय अस्पताल में आशा कार्यकर्ता है का उसी अनुमंडलीय अस्पताल के स्वास्थकर्मी प्रेमराज( मोतिहारी निवासी )से अवैध संबंध है। इसके खिलाफ पंचायती करने के लिए उसने कई बार पुलिस से लेकर स्थानीय जनप्रतिनिधियों क...
विश्व साइकिल दिवस पर वीरगंज स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास द्वारा साइकिल रैली का आयोजन

विश्व साइकिल दिवस पर वीरगंज स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास द्वारा साइकिल रैली का आयोजन

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
बीरगंज (नेपाल)।(Vor desk)। विश्व साइकिल दिवस के अवसर पर वीरगंज स्थित भारतीय महावाणिज्य दूतावास ने 3 जून 2025 को एक साइकिल रैली का आयोजन किया। यह कार्यक्रम बीरगंज साइक्लिंग क्लब, बारा राइडर्स एसोसिएशन (जितपुरसिमरा-बारा), नेपाल इनोवेटिव सोसाइटी (बीरगंज) और ग्रीनसिटी सामुदायिक सेवा केंद्र (आदर्शनगर, बीरगंज) के सहयोग से सम्पन्न हुआ।भारतीय महावाणिज्य दूत श्री देवी सहाय मीणा ने हरी झंडी दिखा कर इस रैली का शुभारंभ किया और खुद भी साइकल रेस में हिस्सा लिया। इस रैली का उद्देश्य साइकिल चलाने के स्वास्थ्य लाभों के प्रति जागरूकता फैलाना और पर्यावरण संरक्षण में इसकी भूमिका को उजागर करना था। यह पहल महावाणिज्य दूतावास द्वारा स्वास्थ्य और पर्यावरण के क्षेत्र में जनजागरूकता बढ़ाने की दिशा में उठाया गया एक महत्वपूर्ण कदम है। रैली मे विभिन्न संगठनों के प्रतिनिधि, स्कूलों के शिक्षक व छात्र, ...
भारत-नेपाल सीमा समन्वय बैठक,बिहार विधान सभा चुनाव को ले कर बॉर्डर की सुरक्षा बढ़ाने पर हुई चर्चा

भारत-नेपाल सीमा समन्वय बैठक,बिहार विधान सभा चुनाव को ले कर बॉर्डर की सुरक्षा बढ़ाने पर हुई चर्चा

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
वीरगंज।(Vor desk)।भारत और नेपाल के उच्चाधिकारियों ने सीमा पार की चुनौतियों से निपटने के लिए आपसी सहयोग और समन्वय बढ़ाने पर चर्चा की। वीरगंज के एक आवासीय होटल में हुई इस बैठक की अध्यक्षता परसा जिला के डीएम गणेश अर्याल और पूर्वी चंपारण के डीएम सौरभ जोरवाल ने संयुक्त रूप से किया । । बैठक में निम्नलिखित महत्वपूर्ण मुद्दों पर सहमति बनी: मानव तस्करी नियंत्रण: दोनों देशों ने नाबालिग लड़कियों की तस्करी को रोकने के लिए संयुक्त प्रयास करने का निर्णय लिया। जाली नोट और आर्म्स तस्करी: जाली नोट और आर्म्स तस्करी को रोकने के लिए दोनों देशों ने संयुक्त कार्रवाई करने पर सहमति जताई। अपराध नियंत्रण: सीमा पर अपराध नियंत्रण के लिए आपसी समन्वय और सूचना आदान-प्रदान करने पर सहमति बनी।शराब,मादक पदार्थ,ड्रग्स की तस्करी रोकने का संकल्प लिया गया। सीमा सुरक्षा: सीमा सुरक्षा को बढ़ाने के लि...
पूर्व मंत्री सगीर अहमद: एक प्रेरणादायक व्यक्तित्व की यादें आज भी जीवंत

पूर्व मंत्री सगीर अहमद: एक प्रेरणादायक व्यक्तित्व की यादें आज भी जीवंत

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।रक्सौल एक ऐसा शहर जो महात्मा गांधी की कर्मभूमि चंपारण के प्रवेश द्वार के रूप में जाना जाता है, ने समय-समय पर कई महान विभूतियों को जन्म दिया है। इन्हीं में से एक हैं स्वर्गीय सगीर अहमद,जिनकी पुण्यतिथि पर उन्हें रक्सौल में शिद्दत से याद किया गया।उनका व्यक्तित्व ,सादगी,वक्तृत्व कला ,राजनीतिककुशलता आज भी याद करने लायक है। जीवन परिचय सगीर अहमद का जन्म हाजी जाहिर हुसैन साहब के परिवार में हुआ था। वह अपने पाँच भाइयों में तीसरे नंबर पर थे। उनकी प्रारंभिक शिक्षा रामपुर (यूपी) में हुई और आगे की पढ़ाई दरभंगा के मिल्लत कॉलेज में पूरी की। देशभक्ति और सामाजिक सेवा सगीर अहमद में देश सेवा का जज्बा कूट-कूट कर भरा था। वह एक प्रखर वक्ता थे और उनकी भाषण कला ने उन्हें एक अद्वितीय पहचान दिलाई। सन् 1965 के भारत-पाक युद्ध के दौरान, जब उनकी उम्र मात्र 18-19 साल थी, उन्होंने अप...
नेपाल में यातायात संचालको ने किया अनिश्चितकालीन चक्का जाम,मुश्किल में फंसे भारतीय पर्यटक

नेपाल में यातायात संचालको ने किया अनिश्चितकालीन चक्का जाम,मुश्किल में फंसे भारतीय पर्यटक

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
नेपाल में यातायात व्यवसाय से जुड़े संगठनों के चक्का जाम से बस स्टैंड में खड़ी बस रक्सौल।(Vor desk)। नेपाल में यातायात व्यवसाय से जुड़े संगठनों ने सोमवार को चक्का जाम कर दिया, जिससे पूरे देश में यातायात व्यवस्था ठप हो गई। इस आंदोलन के कारण हजारों नागरिकों और पर्यटकों को परेशानी हुई, और कई लोग अलग-अलग जगहों पर फंस गए।सरकार और आंदोलन पर उतरे संगठनों के बीच सोमवार को कई राउंड वार्ता हुई,लेकिन,बात नहीं बनी।ऐसे में मंगलवार को भी चक्का जाम रहेगा। आंदोलन के कारण यातायात व्यवसाय से जुड़े संगठनों की मांग है कि निजी वाहनों को कॉमर्शियल उपयोग के लिए इजाजत नहीं मिलनी चाहिए।गंडक प्रदेश सरकार ने इसके लिए अधिसूचना जारी कर दिया है।जिससे यातायात व्यवसाई भड़क गए और सड़क पर उतर गए।इनकी मांग भारतीय नंबर की गाड़ियों को नेपाल में 72 घंटे से अधिक रुकने की अनुमति पर रोक लगाने की भी है। उनका तर्क है ...
राजद नेता फखरुद्दीन आलम बने विधान परिषद सदस्य के रक्सौल अनुमंडल प्रतिनिधि, मिल रही बधाई

राजद नेता फखरुद्दीन आलम बने विधान परिषद सदस्य के रक्सौल अनुमंडल प्रतिनिधि, मिल रही बधाई

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(Vor desk)।राष्ट्रीय जनता दल के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव फखरुद्दीन आलम को विधान परिषद सदस्य मो फारुख ने अपना अनुमंडल प्रतिनिधि बनाया है। उनके द्वारा इस आशय का पत्र जारी कर यह जानकारी दी गई है। जारी पत्र मे सदस्य मो फारुख ने कहा है कि रक्सौल अनुमंडल में उनके प्रतिनिधि के तौर पर कार्य करेंगे। किसी भी तरह की प्रशासनिक बैठक में उनके प्रतिनिधि के रूप में फखरुद्दीन आलम ही भाग लेंगे। उनके प्रतिनिधि बनाए जाने पर विधायक मनोज यादव, विधायक डॉ शमीम अहमद, विधायक शशि भूषण सिंह, पूर्व विधायक फैसल रहमान, जिला अध्यक्ष नूर आलम खान , प्रधान महासचिव प्रेम यादव जिला प्रतिनिधि शाहिद अख्तर, जिला उपाध्यक्ष सह विधानसभा प्रभारी सैफुल आजम,रक्सौल पूर्व प्रत्याशी सुरेश यादव,युवा राजद जिला अध्यक्ष म असलम,युवा राजद पूर्व जिला अध्यक्ष हामिद राजा,युवा राजद पूर्व जिला अध्यक्ष ई एहतेशाम अहमद,सुनील ...
आरपीएफ एवं जीआरपी के संयुक्त अभियान में बियर और वाइन की खेप के साथ सीतामढ़ी का धंधेबाज गिरफ्तार!

आरपीएफ एवं जीआरपी के संयुक्त अभियान में बियर और वाइन की खेप के साथ सीतामढ़ी का धंधेबाज गिरफ्तार!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(Vor desk)। रक्सौल स्टेशन पर रेल सुरक्षा बल एवं राजकीय रेल पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में शराब की खेप बरामद हुई है।मिली जानकारी के मुताबिक,एक संदिग्ध युवक को पकड़ कर पूछताछ के बाद उक्त सफलता मिली।युवक के पास से 53पिस बीयर और 5सीसी व्हिस्की बरामद हुआ। गिरफ्तार व्यक्ति की पहचान सीतामढी निवासी भागीरथ के रूप में हुई है।इसकी पुष्टि करते हुएरेल सुरक्षा बल इंस्पेक्टर ए.के. चौधरी ने कहा कि शराब की तस्करी और कारोबार करने वाले बक्शे नहीं जाएंगे। ...
नेपाल में 7संक्रमित मिलने के बाद वीरगंज बॉर्डर पर कोविड को ले कर सतर्कता

नेपाल में 7संक्रमित मिलने के बाद वीरगंज बॉर्डर पर कोविड को ले कर सतर्कता

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।नेपाल सरकार ने देश में कोविड के नए वेरिएंट के 7संक्रमित मिलने के बाद देश व्यापी अलर्ट जारी कर दिया है।साथ ही भारत से लगे सभी बॉर्डर पर भारत सहित तीसरे देशों से आने जाने वाले लक्षण युक्त लोगों की हेल्थ स्क्रीनिंग,कोविड जांच और सतर्कता शुरू कर दी गई है। स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देश पर नेपाल के प्रमुख प्रवेश मार्ग वीरगंज बॉर्डर पर स्थापित हेल्थ डेस्क पर निगरानी बढ़ा दी गई है। परसा जिला के प्रमुख जिलाधिकारी गणेश अर्याल ने बताया कि संभावित जोखिम को रोकने के लिए विशेष सतर्कता के निर्देश दिए गए हैं।जिला सुरक्षा समिति की बैठक कर एहतियाती कदम उठाए जा रहे हैं।वीरगंज के शंकराचार्य गेट सहित सीमा के सभी प्रमुख प्रवेश द्वार पर कड़ाई के साथ स्वास्थ्य परीक्षण व्यवस्था लागू की जाएगी,ताकि,भारत के रस्ते नेपाल में संक्रमण फैल न पाए।सरकारी दफ्तरों और आम नागरिकों से कोविड प्रोटोकॉल के...
नगर परिषद की स्टैंडिंग कमेटी की बैठक आयोजित,सात सूत्री मुद्दों पर हुई चर्चा

नगर परिषद की स्टैंडिंग कमेटी की बैठक आयोजित,सात सूत्री मुद्दों पर हुई चर्चा

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। रक्सौल नगर परिषद कार्यालय में शनिवार को स्टैंडिंग कमेटी की बैठक आयोजित हुई।यह बैठक कार्यपालक पदाधिकारी ई. मनीष कुमार की उपस्थिति एवं सभापति धूरपति देवी की अध्यक्षता में हुई।बैठक में सात सूत्री एजेंडों पर चर्चा और योजनाओं की प्रगति की समीक्षा हुई, जिसमे साफ सफाई, नाला उड़ाही,सम्राट अशोक भवन निर्माण,मेन रोड में डिवाइडर में ग्रील और सौंदर्यीकरण,बैंक रोड  की सड़क और नाला निर्माण आदि मुद्दे शामिल थे।बैठक में नगर की साफ सफाई को बेहतर बनाने के साथ ही मॉनसून के पूर्व आगामी 15जून तक नालों की उड़ाही पूर्ण कर लेने का संकल्प जताया गया, ताकि,नगर में बारिश के समय विपरीत हालत न बने।इसके साथ ही नाला उड़ाही में स्लैब टूटने और दुबारा स्लैब लगाने में गैप होने से दुर्घटना की आशंका जताई गई।जिसको ले कर जांच कर इस दिशा में उचित पहल पर जोर दिया गया।वहीं,पंकज हॉल से ले कर बाट्टा चौक तक ...
नेपाल यात्रा के दौरान 4 लाख 25 हजार रुपये तक नकद भारतीय मुद्रा ले जा सकेंगे भारतीय पर्यटक,नए बजट के प्रवधान से सीमा क्षेत्र में हर्ष!

नेपाल यात्रा के दौरान 4 लाख 25 हजार रुपये तक नकद भारतीय मुद्रा ले जा सकेंगे भारतीय पर्यटक,नए बजट के प्रवधान से सीमा क्षेत्र में हर्ष!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।नेपाल की मनोरम वादियों में सैर सपाटा करने जाने वाले भारतीय पर्यटकों और धार्मिक यात्रा पर पहुंचने वाले तीर्थ यात्रियों के लिए एक बड़ी राहत की खबर है। अब वे नेपाल यात्रा के दौरान अपने साथ 4 लाख 25 हजार रुपये तक नकद भारतीय मुद्रा ले जा सकेंगे। पहले यह सीमा केवल 25 हजार रुपये तक ही सीमित थी। नेपाल की केपी ओली सरकार ने अपने हालिया आर्थिक बजट में इस संशोधन की घोषणा की है। नेपाल के अर्थ मंत्री विष्णु प्रसाद पौडेल ने बजट भाषण में यह प्रावधान रखा, जिसमें अब भारतीय पर्यटक 4.25 लाख रुपये नकद लेकर नेपाल में प्रवेश कर सकेंगे। हालांकि, इस व्यवस्था के पूर्ण रूप से लागू होने में 1 से 2 महीने का समय लग सकता है। बजट में विदेशी मुद्रा के लिए नया प्रावधान बजट भाषण के बिंदु संख्या 405 में मंत्री पौडेल ने बताया कि नेपाल में हवाई या स्थल मार्ग से आने वाले यात्रियों को अब 5,000 अमेरिक...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!