Thursday, March 12

ब्रेकिंग न्यूज़

पुन: नये डाईवर्सन के निर्माण को लेकर इंडिया गठबंधन के नेताओं ने किया रक्सौल मे उग्र विरोध प्रदर्शन, स्थानीय सांसद और विधायक का किया गया पुतला दहन!

पुन: नये डाईवर्सन के निर्माण को लेकर इंडिया गठबंधन के नेताओं ने किया रक्सौल मे उग्र विरोध प्रदर्शन, स्थानीय सांसद और विधायक का किया गया पुतला दहन!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल। ( vor desk)। रक्सौल के मेन रोड़ कोइरिटोला नहर पर फिर से नया डाईवर्सन बना कर आवागमन को सुचारु रूप से चालू करने को लेकर इंडिया गठबंधन ने अपने पूर्व घोषित मांगो को लेकर मेन रोड़ अंबेडकर चौक पर काफी उग्र विरोध प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन के दौरान इंडिया गठबंधन के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने स्थानीय सांसद संजय जयसवाल और विधायक प्रमोद सिन्हा के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और सभा के अंत में उनका पुतला दहन किया। इंडिया गठबंधन के नेताओ ने यह आरोप लगाया कि करीब पांच करोड़ की लागत से बनने वाले इस पुल के बगल में बने वैकल्पिक डाईवर्सन को स्थानीय सांसद और विधायक के इशारे पर हटा दिया गया है जिससे लोगों को इस पार से उस पार जाने में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। विरोध प्रदर्शन में शामिल नेताओं का यह भी आरोप है कि डाईवर्सन निर्माण के लिए आवंटित करीब पचास लाख रुपये का भी इस दौरान सब की मिल...
तमिलनाडु के चालक की हार्ट अटैक से रक्सौल में मौत,माल ले कर जा रहा था नेपाल

तमिलनाडु के चालक की हार्ट अटैक से रक्सौल में मौत,माल ले कर जा रहा था नेपाल

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। तमिलनाडु से नेपाल जा रहे चालक की अचानक रक्सौल में मौत हो गई।जानकारी के मुताबिक,तमिलनाडु से सामान लेकर नेपाल जा रहे ट्रक चालक राजा नालायायन (47) की हरदिया के गम्हरिया गांव के पास एनएच 28 स्थित बालाजी ट्रांसपोर्ट के पास अचानक हार्ट अटैक होने से गुरुवार की रात मौत हो गयी। थानाध्यक्ष विजय कुमार ने बताया कि तत्काल पुलिस टीम घटनास्थल पर पहुंची व वहां पड़े ट्रक चालक को अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। शव बरामद करके उसे पोस्टमार्टम के लिए मोतिहारी भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार बरामद आधार कार्ड व अन्य कागजात के आधार पर परिवार से सम्पर्क किया जा रहा है।(रिपोर्ट:पीके गुप्ता) ...
जिला कृषि पदाधिकारी के नेतृत्व में छौड़ादानों के उर्वरक दुकानों में छापेमारी,अनियमितता के मामले की जांच और कारवाई शुरू!

जिला कृषि पदाधिकारी के नेतृत्व में छौड़ादानों के उर्वरक दुकानों में छापेमारी,अनियमितता के मामले की जांच और कारवाई शुरू!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(Vor desk)।उर्वरक के जीरो टॉलरेंस नीति के तहत पूर्वी चंपारण जिले के रक्सौल अनुमंडल के सीमावर्ती छौड़ादानों प्रखंड में अवस्थित विभिन्न उर्वरक प्रतिष्ठानों पर जिला कृषि पदाधिकारी मनीष कुमार सिंह द्वारा औचक छापेमारी की गई।छापेमारी के दौरान उर्वरक प्रतिष्ठानों के स्टॉक पंजी, बिक्री पंजी, पॉस में अंकित उर्वरक, गोदाम में भंडारित उर्वरक आदि की जांच की गई।छापेमारी के दौरान मे0 मां लक्ष्मी कृषि सेवा केंद्र, मे0 स्मृति बीज भंडार, मे0 जय माता दी ट्रेडर्स, मे0 सौरभ इंटरप्राईजेज, मे0 छौड़ादानों आदर्ष कृषक सेवा स्वालंबी सहयोग समिति लि0 आदि प्रतिष्ठानों की जांच की गई।जांच में कुछ प्रतिष्ठानों द्वारा अनियमितता बरती गई है जिसके विरूद्ध उर्वरक नियंत्रण आदेश 1985 के तहत कार्रवाई की प्रक्रिया की जा रही है।जांच के दौरान जिला कृषि पदाधिकारी मनीष कुमार सिंह द्वारा बताया गया कि सीमावर्ती क्षेत्रों में ...
राजकीय मध्य विद्यालय पनटोका में उत्सवी माहौल के बीच तिथि भोज का आयोजन,बच्चों ने किया खीर पूरी ग्रहण!

राजकीय मध्य विद्यालय पनटोका में उत्सवी माहौल के बीच तिथि भोज का आयोजन,बच्चों ने किया खीर पूरी ग्रहण!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।प्रखण्ड के राजकीय मध्य विद्यालय, पनटोका में पूर्व प्रमुख सह समाजसेवी व भूमिदाता परिवार के सदस्य संतोष कुमार उर्फ पप्पू जी के सौजन्य से विद्यालय में तिथि भोज का आयोजन किया गया। इस मौके पर विद्यालय के 352 छात्र- छात्राओं सहित करीब अन्य आगत अतिथियों ने भी श्रावण मास में विशुद्ध शाकाहारी सुस्वादु व्यंजनों का रस्सावदान किया। भोज में बच्चों ने खीर- पूरी, सब्जी व मिठाई का लुत्फ़ उठाया। इसका आयोजन प्रधानाध्यापक मुनेश राम की प्रेरणा से पूर्व प्रमुख संतोष कुमार उर्फ पप्पू जी द्वारा किया गया।मौके पर बीईओ ब्रजेश कुशवाहा ने कहा कि तिथि भोज के आयोजन से सामाजिक समरसता को बढ़ावा मिलता है तथा विद्यालय से समुदाय का जुड़ाव शैक्षणिक माहौल बनाने में कारगर साबित होता है। ऐसे सामूहिक प्रयास समुदाय के द्वारा होते रहने चाहिए।अगर यह सतत प्रक्रिया चलता रहा तो विद्यालय में बच्चों का ठहराव ...
नेपाल सरकार आतंकवाद के खिलाफ करे सख्त कार्रवाई,बंद करे पाकिस्तानी दूतावास:विनय यादव

नेपाल सरकार आतंकवाद के खिलाफ करे सख्त कार्रवाई,बंद करे पाकिस्तानी दूतावास:विनय यादव

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।राष्ट्रीय एकता अभियान पर्सा द्वारा वीरगंज में आयोजित "जेहादी आतंकवाद और मधेश - नेपाल की सुरक्षा चुनौती" विषयक गोष्ठी कार्यक्रम में वक्ताओं ने भारत-नेपाल खुले सीमा का दुरुपयोग करते हुए पाकिस्तान समर्थित आतंकवादी समूहों द्वारा नेपाल में आंतरिक सुरक्षा चुनौती बढ़ाने को ले कर गंभीर चिंता व्यक्त की। कार्यक्रम के प्रमुख अतिथि राष्ट्रीय एकता अभियान के केंद्रीय अध्यक्ष विनय यादव ने कहा कि पाकिस्तान दुनिया का एकमात्र देश है जो आतंकवाद का कारखाना चलाता है और दुनिया भर में सप्लाई करता है। उन्होंने कहा कि नेपाल स्थित पाकिस्तानी दूतावास के कर्मचारी इस कार्य में प्रत्यक्ष रूप से संलग्न हैं।उन्होंने नेपाल सरकार को पाकिस्तानी आतंकी गतिविधि को ले कर सतर्क रहने की चेतावनी देते हुए कहा कि पहले भी पाक दूतावास के कई कर्मियों को देश निकाला मिल चुका है।उन्होंने काठमांडू स्थित पा...
नगर परिषद बोर्ड बैठक में रक्सौल के पेय जल संकट को ले कर हुआ हो हल्ला,पार्षद सोनू गुप्ता को झेलना पड़ा विरोध!

नगर परिषद बोर्ड बैठक में रक्सौल के पेय जल संकट को ले कर हुआ हो हल्ला,पार्षद सोनू गुप्ता को झेलना पड़ा विरोध!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(Vor desk)।नगर परिषद कार्यालय में शनिवार को नगर परिषद समिति (बोर्ड) की सामान्य बैठक आयोजित हुई। इस बैठक में नगर में जल संकट को लेकर काफी हो हल्ला हुआ और पेय जल संकट दूर करने सहित कई प्रस्ताव भी लाए गए। बैठक में वार्ड 6 के पार्षद घनश्याम प्रसाद ने पेय जल संकट दूर नहीं किए जाने से नगर परिषद के प्रति लोगों में बढ़ते आक्रोश की ओर ध्यान आकृष्ट करते हुए आरोप किया कि इस मामले में वार्डो के साथ भेदभाव हो रहा है। कहा कि चहेते वार्ड पार्षदों के वार्ड में समरसेबल लगा दिया गया है, लेकिन वार्ड 6 में समरसेबल नहीं लगाया जा रहा है। इसी तरह वार्ड 19 के पार्षद सोनू गुप्ता ने भी वार्ड पार्षदों की बिना सहमति के बड़ी आबादी की उपेक्षा कर खास क्षेत्रों में समरसेबल लगाने का आरोप लगाया। इस पर उप सभापति पुष्पा देवी ने उनके विरोध पर कड़ी आपत्ति जताई और कहा कि जहां जरूरत है, वहां पब्लिक डिमांड पर स...
स्वच्छता सर्वेक्षण में रक्सौल फिसड्डी: राज्य स्तर पर 96 और  राष्ट्रीय स्तर पर 745 वा रैंक! 

स्वच्छता सर्वेक्षण में रक्सौल फिसड्डी: राज्य स्तर पर 96 और  राष्ट्रीय स्तर पर 745 वा रैंक! 

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।भारत नेपाल सीमा पर अवस्थित अंतराष्ट्रीय शहर रक्सौल राष्ट्रीय वार्षिक स्वच्छता सर्वेक्षण फिसड्डी साबित हुआ है ।स्वच्छता सर्वेक्षण 2024-2025 में राज्य स्तर पर 96 वा रैंक मिला है,जो मोतिहारी और बेतिया के मुकाबले में कहीं नहीं है।शहरी क्षेत्र में स्वच्छता में हुई प्रगति के आंकलन के लिए राष्ट्रीय स्तर पर सर्वे के लिए आई टीम के द्वारा विभिन्न माप दंडों के आधार पर किए गए सर्वे के बाद यह रैंकिंग जारी की गई है।हालाकि,पिछले बार के सर्वे के मुकाबले रक्सौल नगर का परफॉर्मेंस सुधरा है। रक्सौल नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी ई मनीष कुमार ने बताया कि रक्सौल को राज्य स्तर पर 96 और  राष्ट्रीय स्तर पर 745 वा रैंक प्राप्त हुआ है। रक्सौल नगर में साफ सफाई ,सौंदर्यीकरण,सहित अन्य   मापदंडों पर बेहतर बनाने की लगातार प्रयास जारी है।उन्होंने आशा जताई कि आने वाले समय में रक्सौल का रैंकि...
पीएम मोदी ने रक्सौल हो कर लखनऊ जाने वाली  अमृत भारत ट्रेन का किया शुभारंभ,दरभंगा-नरकटियागंज रेल खंड के दोहरीकरण का भी किया शिलान्यास!

पीएम मोदी ने रक्सौल हो कर लखनऊ जाने वाली अमृत भारत ट्रेन का किया शुभारंभ,दरभंगा-नरकटियागंज रेल खंड के दोहरीकरण का भी किया शिलान्यास!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।मोतिहारी पहुंचे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बिहार -यूपी के बीच बेहतर रेल कनेक्टिविटी के तहत सीमा क्षेत्र के लोगों को तोहफा दिया है।वंदे भारत ट्रेन के शुभारंभ की प्रतीक्षा में जुटे रक्सौलवासियों की मुराद तो नहीं पूरी हुई,मगर, रक्सौल जंक्शन से होकर एक नए "अमृत भारत" ट्रेन का परिचालन का शुभारंभ हुआ है। यहां अमृत भारत दूसरी ट्रेन है, जो दरभंगा से खुल कर रक्सौल होते हुए लखनऊ जाएगी।इससे पूर्व से दरभंगा भाया सीतामढ़ी और अयोध्या होकर दिल्ली के लिए प्रत्येक सोमवार और गुरुवार को अमृत भारत ट्रेन है।अब नया अमृत भारत ट्रेन हर शनिवार को जाएगी और वापस रविवार को आएगी।दोनो अमृत भारत ट्रेन मां जानकी की धरती मिथिला और प्रभु श्री राम की धरती अयोध्या धाम से गुजरेगी।चंपारण और नेपाल के लोगों को भी इससे फायदा होगा,धार्मिक यात्राओं में सुविधा होगी। पीएम नरेंद्र मोदी ने मोतिहारी में आयोजि...
रक्सौल में ईवीएम  डेमोंस्ट्रेशन सेंटर का एसडीएम मनीष कुमार ने किया उद्घाटन,मतदाताओं को मिलेगा प्रशिक्षण!

रक्सौल में ईवीएम डेमोंस्ट्रेशन सेंटर का एसडीएम मनीष कुमार ने किया उद्घाटन,मतदाताओं को मिलेगा प्रशिक्षण!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी के निर्देशानुसाररक्सौल स्थित अनुमंडल कार्यालय में ईवीएम डिमांस्ट्रेशन सेंटर का उद्घाटन रक्सौल एसडीएम मनीष कुमार ने फीता काटकर किया। इस सेंटर का उद्देश्य नए मतदाताओं को मतदान प्रक्रिया की जानकारी देना और उन्हें ईवीएम (इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन) और वीवीपैट (वोटर वेरीफाएबल पेपर ऑडिट ट्रेल) मशीन के बारे में जागरूक करना है।इस अवसर पर एसडीएम ने स्वयं बैलेट यूनिट में बटन दबाकर मतदान प्रक्रिया का डेमो ट्रायल लिया और वीवीपैट से निकलने वाली पर्ची का मिलान कर इसकी पारदर्शिता और विश्वसनीयता को रेखांकित किया।उन्होंने इस मौके पर संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया सेंटर का अधिक से अधिक प्रचार-प्रसार करें।प्रत्येक दिन ज्यादा से ज्यादा मतदाताओं को ईवीएम की कार्यप्रणाली से अवगत कराएं।स्कूल, कॉलेज, पंचायत एवं वार्ड स्तर पर...
रक्सौल पुलिस के छापेमारी में 154ग्राम स्मैक और 842ग्राम गांजा बरामद,दो धंधेबाज गिरफ्तार!

रक्सौल पुलिस के छापेमारी में 154ग्राम स्मैक और 842ग्राम गांजा बरामद,दो धंधेबाज गिरफ्तार!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल ।(Vor desk)। पीएम के मोतिहारी आगमन की तैयारी को ले कर इंडो नेपाल बॉर्डर पर हाई एलर्ट के बीच मादक पदार्थ के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया गया है।पूर्वी चंपारण एसपी स्वर्ण प्रभात के निर्देश पर नशे के खिलाफ कार्रवाई करते हुए पुलिस ने ब्रिज किशोर यादव उर्फ पुलिस(पिता राम छतरी यादव,अहिरवा टोला, रक्सौल) और फिरोज अहमद (पिता मोहम्मद यूसुफ सकीरा,गांधी नगर, रक्सौल)को गिरफ्तार किया है।दोनो को गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस टीम द्वारा छापेमारी कर रक्सौल के गांधी नगर एरिया से गिरफ्तार किया गया है।इनके पास से 154ग्राम स्मैक और 842ग्राम गांजा बरामद किया गया।इसकी पुष्टि प्रभारी एसडीपीओ अभिनव पराशर ने की है।उन्होंने बताया कि मामले में जांच और कानूनी करवाई की जा रही है।नशा कारोबारियों को किसी कीमत पर बक्शा नहीं जायेगा। ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!