रक्सौल में मुखिया के भतीजे पर जानलेवा हमला,चाकू मारने के आरोप में चार गिरफ्तार
रक्सौल।(Vor desk)। प्रखंड क्षेत्र के पुरंदरा पंचायत के मुखिया श्रीराय नट के भतीजे राजेश कुमार पर शहर मछली बाजार में चाकू से जानलेवा हमला हुआ है। हमले में गंभीर रूप से घायल राजेश को रक्सौल पुलिस द्वारा अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया, जहां से बेहतर इलाज के लिए एसआरपी मेमोरियल अस्पताल रेफर किया गया है,जहां,स्थिति गंभीर बनी हुई है।
सूत्रों ने बताया कि पुरंदरा के आनंद सागर निवासी राजेश पर तब हमला हुआ,जब वह अस्पताल में किसी से मिलने के बाद घर लौट रहा था।कोई चार हमलावर घात लगा कर बैठे हुए थे,मौका मिलते ही ताबड़ तोड़ चाकू से गोद कर घायल कर दिया और फरार हो गए।इस हमले से अफरा तफरी मच गई,हालांकि,त्वरित करवाई करते हुए पुलिस ने हमलावरो को हिरासत में ले कर जांच पड़ताल शुरू की है।
हमले की वजह गंवई विवाद
मुखिया श्री राय नट के अनुसार, यह हमला आपसी रंजिश के चलते किया गया है।गंवई विवादमें हुए ह...









