Thursday, March 12

ब्रेकिंग न्यूज़

आश्वासनों के बाद जन सुराज नेत्री पूर्णिमा भारती का आमरण अनशन स्थगित,डायवर्शन और हाई लेबल ब्रिज निर्माण अधर में!

आश्वासनों के बाद जन सुराज नेत्री पूर्णिमा भारती का आमरण अनशन स्थगित,डायवर्शन और हाई लेबल ब्रिज निर्माण अधर में!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। रक्सौल में पांच दिनों से जारी जन सुराज नेत्री पूर्णिमा भारती का आमरण अनशन बुधवार को स्थगित हो गया। रक्सौल एसडीओ मनीष कुमार और जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने जूस पिला कर अनशन तुड़वाया।एसडीओ मनीष ने आश्वासन दिया कि नहर में जो चचरी पुल बना है उसको आवाजाही की सुविधा के दृष्टि से चौड़ा बनाया जाएगा।पानी ज्यों ही कम होगा, हाई लेबल ब्रिज निर्माण शुरू हो जाएगा।पंद्रह दिनों में पुल बनाने की पहल होगी। वहीं,जन सुराज के प्रदेश अध्यक्ष मनोज भारती ने कहा कि पुर्णिमा भारती की जान महत्वपूर्ण है।जब पानी खत्म होने के बाद पुल पंद्रह दिनों में बन जाना है,तो,लोहे का डायवर्शन की मांग किसी तरीके से तर्क सम्मत नहीं है,क्योंकि,पुल बनने के बाद यह अनुपयोगी बन जाएगा।उन्होंने कहा कि एक माह बाद30अगस्त को फिर से हम समीक्षा करेंगे और यदि प्रगति नहीं हुई तो यहां पूर्णिमा भारती के साथ खु...
भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवाओं के साथ नेपाल के मकवानपुर में चार भारतीय गिरफ्तार 

भारी मात्रा में प्रतिबंधित नशीली दवाओं के साथ नेपाल के मकवानपुर में चार भारतीय गिरफ्तार 

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।नेपाल  पुलिस और नेपाल आर्म्ड पुलिस फोर्स ने संयुक्त अभियान में भारी मात्रा में नशीली दवा की खेप के साथ चार भारतीय नागरिकों को गिरफ्तार किया है।एक भारतीय नंबर के स्कॉर्पियो संख्या  बीआर 05पिए 9093 में में फॉल्स बटम बनाकर उक्त नशीली दवा को छुपाया गया था,जिसे काठमांडू ले जाया जा रहा था।इसी बीच मकवानपुर के इंद्र सरोवर कुलेखानी सड़क स्थित हैवी चौक से जांच में उक्त बरामदगी हुई।पकड़े गए तस्कर की पहचान बिहार के पूर्वी चंपारण के सुगौली,थाना बंजरिया निवासी शेख गुलज़ार, वसीम अहमद, नेसाब अहमद और शेख स्कूत के रूप में हुई है।इनके पास से कुल6443 एम्पुल डायजीपाम , नूरफिन,ट्रामाडोल और प्रोमेंथाईजिन हाइड्रोक्लोराइड बरामद हुआ है।नेपाल आर्म्ड पुलिस फोर्स के  निरीक्षक अमृत थापा की कमांड में उक्त सफलता मिली।उन्होंने बताया कि ये वीरगंज होते काठमांडू जा रहे थे,इसी बीच हेवी चौक पर उन्...
रक्सौल:नगर परिषद क्षेत्र में गंदा पानी पीने की मजबूरी,बढ़ा बीमारी का खतरा

रक्सौल:नगर परिषद क्षेत्र में गंदा पानी पीने की मजबूरी,बढ़ा बीमारी का खतरा

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।एक तरफ इंद्र भगवान का प्रकोप दूसरे तरफ सिस्टम का लापरवाही से लोग परेशान है। बूंद बूंद पानी के लिए लोग हाथों में बाल्टियां लेकर इधर उधर घूम रहे है। इसी बीच रक्सौल नगर परिषद शहर में  गंदा  पानी लोगों को पीने पर मजबूर कर दिया है । एक ऐसा ही वाक्या रक्सौल के वार्ड नंबर 24 से सामने आयी है, जहाँ कहने के लिए नगर परिषद लोगो को जल आपूर्ति के लिए टंकी से पानी तो भेजवा रही है, लेकिन हकीकत यह है कि इस  पानी से कोई हाथ पैर धोना भी नही चाहेंगे । वार्ड 24के स्थानीय मालती देवी और अशरफ अंसारी ने बताया कि ऐसा पानी जानवर भी पीकर बीमार हो जाएं। वैसा पानी नगर परिषद लोगो को पीने के लिए सप्लाई कर रहा है।स्थिति यह है कि जल संकट के वजह से लोग क्या करे वही गंदा पानी पिने को मजबूर है, यह केवल इसी वार्ड का नहीं बल्कि पूरे नगर परिषद क्षेत्र की स्थिति है, लगभग सभी जगह उसी तरह का पानी दिया जा रहा ...
छात्र राजद के प्रखंड अध्यक्ष बने संदीप कुमार यादव,प्रधान महासचिव बने सोनू  पासवान,कॉलेज अध्यक्ष बने निखिल

छात्र राजद के प्रखंड अध्यक्ष बने संदीप कुमार यादव,प्रधान महासचिव बने सोनू  पासवान,कॉलेज अध्यक्ष बने निखिल

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।छात्र राष्ट्रीय जनता दल पूर्वी चंपारण मधुबन संगठन के जिला अध्यक्ष राकेश कुमार यादव  ने रक्सौल प्रखंड छात्र राजद का प्रखंड अध्यक्ष संदीप कुमार यादव को मनोनीत किया है। संदीप कुमार यादव के दूसरी बार छात्र राजद प्रखंड अध्यक्ष बनने पर रक्सौल के छात्रों में हर्ष है।वहीं,छात्र राजद के रक्सौल प्रखंड के प्रधान सचिव पद पर सोनू कुमार पासवान को मनोनीत किया गया है।इसी तरह निखिल कुमार को स्थानीय केसीटीसी के राजद इकाई अध्यक्ष पद पर दूसरी बार मनोनीत किया गया है।उन्हें सौरंजन कुमार यादव (राजद प्रखंड अध्यक्ष),अरमान आलम (युवा प्रखंड अध्यक्ष) संजय यादव (किसान प्रकोष्ठ के प्रखंड अध्यक्ष),चंद्रशेखर गुप्ता (नगर अध्यक्ष),सैफुल आजम (विधानसभा प्रभारी),प्रमोद राय,सुनील कुशवाहा रवि भारती, सुभाष यादव आदि ने बधाई दी है। ...
संतोष जायसवाल लगातार दूसरी बार बने राजद के राष्ट्रीय सचिव ,पार्टी नेताओं कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

संतोष जायसवाल लगातार दूसरी बार बने राजद के राष्ट्रीय सचिव ,पार्टी नेताओं कार्यकर्ताओं ने दी बधाई

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। राष्ट्रीय जनता दल की राष्ट्रीय कार्यकारिणी कमेटी ने राष्ट्रीय कार्य समिति का मनोनयन किया गया है।जिसमें रक्सौल विधानसभा से नेता संतोष जायसवाल को दुबारा पार्टी का राष्ट्रीय सचिव मनोनीत किया है। दिल्ली में हुई बैठक के बाद इसकी घोषणा की गयी है पार्टी का राष्ट्रीय सचिव मनोनीत होने पर हर्ष व्यक्त करते हुए संतोष जायसवाल ने कहा कि पार्टी अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने मुझपर भरोसा जताया गया है ।उनके उम्मीदों और पार्टी की नीति सिद्धांत पर खड़ा उतरने की पूरी कोशिश करूंगा।पार्टी की मजबूती और आगामी विधानसभा चुनाव में दल को मजबूत करने के लिए पार्टी आलाकमान का जो निर्देश होगा, उसका पालन किया जाएगा। इधर, संतोष जायसवाल के राष्ट्रीय सचिव मनोनीत होने पर स्थानीय राजद नेताओं ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं दी है। इनके मनोनयन पर हर्ष व्यक्त करने वाल...
रक्सौल:टाटा मोटर्स के नाम पर चल रहा था नशीली दवा का अवैध कारोबार, मैनेजर सहित तीन गिरफ्तार!

रक्सौल:टाटा मोटर्स के नाम पर चल रहा था नशीली दवा का अवैध कारोबार, मैनेजर सहित तीन गिरफ्तार!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।रक्सौल के हरैया बस्ती में टाटा मोटर्स (गिरी मोटर्स) के नाम पर सीमा क्षेत्र में चल रहे अवैध नशे के धंधे के काले कारोबार का पर्दाफाश हुआ है। थानाध्यक्ष किशन कुमार पासवान ने बताया कि आरोपी टाटा मोटर्स जैसे नाम का इस्तेमाल कर काफी चुपचाप ढंग से यह कारोबार कर रहे थे ताकि किसी को शक न हो। प्रतिष्ठान की साख का गलत इस्तेमाल कर लंबे समय से नशीली दवाओं की तस्करी की जा रही थी। गुप्त सूचना पर हुई छापेमारी में तीन लोगों को रंगे हाथ कुल 20बोतल प्रतिबंधित कफ सिरप की खेप के साथ पकडा गया,इसके बाद में जांच में कई खुलासे हुए। पुलिस ने तीनों आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है और पूरे नेटवर्क की गहराई से जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस यह भी पता लगाने में जुटी है कि इस अवैध तस्करी में और कौन-कौन लोग शामिल हैं और यह दवाएं कहां से लाई जा रही थीं। गिरफ्तार लोगों की पहचान म...
कस्टम द्वारा रक्सौल रेलवे से चाइनीज ई सिगरेट जब्ती मामले के दो वारंटी को हरैया थाना ने किया गिरफ्तार

कस्टम द्वारा रक्सौल रेलवे से चाइनीज ई सिगरेट जब्ती मामले के दो वारंटी को हरैया थाना ने किया गिरफ्तार

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।हरैया थाना ने कस्टम टीम द्वारा रक्सौल रेलवे से चाइनीज ई सिगरेट जब्ती मामले में तुमडिया टोला वार्ड नंबर 1 निवासी मदन प्रसाद और तुमरिया टोला वार्ड नंबर 2 निवासी लक्ष्मण प्रसाद नामक दो वारंटी को छापेमारी कर गिरफ्तार किया।इन दोनों पर रक्सौल रेलवे स्टेशन के पार्सल में चाइनीज ई सिगरेट अवैध रूप से बुकिंग करने के आरोप में रक्सौल कस्टम द्वारा विगत आठ माह पूर्व केस किया गया था।इसकी पुष्टि करते हुए हरैया थानाध्यक्ष किशन पासवान ने बताया कि ई सिगरेट जब्ती मामले में दोनों के खिलाफ म गिरफ्तारी वारंट जारी हुआ था,जिसके आलोक में दोनों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया।बता दें कि लगभग आठ माह पूर्व 15 दिसंबर 24 को रक्सौल स्टेशन स्थित पार्सल द्वारा अवैध रूप से 2.63 करोड रुपए मूल्य के 23 पैकेट यानी 9598 पिस चाइनीज ई सिगरेट बुक किया गया था।जिसकी सूचना मिलते ही रक्सौल कस्टम द्वारा ट्रेन में ल...
जन सुराज नेत्री पूर्णिमा भारती को समर्थन देने की होड़,आमरण अनशन तोड़ने के लिए रक्सौल प्रशासन के अपील को भी ठुकराया!

जन सुराज नेत्री पूर्णिमा भारती को समर्थन देने की होड़,आमरण अनशन तोड़ने के लिए रक्सौल प्रशासन के अपील को भी ठुकराया!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। जन सुराज नेत्री पूर्णिमा भारती का अनशन लगातार तीसरे दिन भी जारी रहा।रक्सौल के कोईरिया टोला स्थित अंबेडकर चौक पर नहर में डिवाइडर और हाई लेवल ब्रिज निर्माण के साथ रक्सौल में जल संकट से निजात के लिए पेय जल की व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग को ले कर यह आमरण अनशन शनिवार को शुरू हुआ था।सोमवार को अनुमंडल अस्पताल उपाधीक्षक डा राजीव रंजन कुमार के नेतृत्व में मेडिकल टीम ने उनके स्वास्थ्य स्थिति की जांच की,जिसमे स्वास्थ्य में गिरावट दर्ज की गई।उन्हें फल और जूस देने की कोशिश नाकामयाब रही।एक ओर इस आमरण अनशन को ले कर नैतिक समर्थन देने वाले की संख्या लगातार बढ़ रही है,वहीं,दूसरी ओर रक्सौल प्रशासन पूर्णिमा भारती के गिरते स्वास्थ्य स्तर और लंबा खींच रहे आमरण अनशन से चिंतित और सतर्क दिख रही है।सोमवार की सुबह जहां रक्सौल नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी डा मनीष कुमार ने भी पहुंच कर पेय...
मुंबई जाने वाली ट्रेन से चार बाल मजदूर बरामद,तीन ठेकेदार गिरफ्तार,जांच शुरू!

मुंबई जाने वाली ट्रेन से चार बाल मजदूर बरामद,तीन ठेकेदार गिरफ्तार,जांच शुरू!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)। रेलवे स्टेशन पर मानव व्यापार और बाल मजदूरी रोकने के लिए एक संयुक्त अभियान चलाया गया था। इस अभियान में रेलवे सुरक्षा बल, बचपन बचाओ आंदोलन, एंटी ह्यूमन ट्रेफिकिंग एसएसबी, और राजकीय रेल पुलिस शामिल थे। इस दौरान मुंबई जाने वाली ट्रेन से चार नाबालिग बच्चों और तीन ठेकेदारों को संदेह के आधार पर पकड़ा गया। इन बच्चों को नासिक बैग फैक्ट्री, मुंबई बैग फैक्ट्री, और इंदौर में जड़ी फैक्ट्री में मजदूरी करने के लिए ले जाया जा रहा था। बच्चों को 6-7 हजार रुपये मिलते थे और खाना-रहना उसी में दिया जाता था। एक बच्चे के परिवार वालों को 10 हजार रुपये एडवांस के रूप में ठेकेदार द्वारा दिया गया था। पकड़े गए बच्चे पूर्वी चम्पारण जिला के रहने वाले थे, जिनकी उम्र 12-15 वर्ष के बीच थी। ठेकेदार भी पूर्वी चम्पारण जिला के रहने वाले थे, जिनके नाम मो इजरायल, मो अफसारुल, और मो साजिर आलम हैं। रेलव...
पुल निर्माण निगम की टीम ने किया दौरा,नहर में पानी बंद होने पर एक सप्ताह में पुल की ढलाई पर बनी सहमति,जन सुराज नेत्री पूर्णिमा ने कहा नहीं तोडूंगी आमरण अनशन !

पुल निर्माण निगम की टीम ने किया दौरा,नहर में पानी बंद होने पर एक सप्ताह में पुल की ढलाई पर बनी सहमति,जन सुराज नेत्री पूर्णिमा ने कहा नहीं तोडूंगी आमरण अनशन !

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।(Vor desk)।काठमांडू दिल्ली राज मार्ग अंतर्गत रक्सौल के कोईरियाटोला अंबेडकर चौक पर निर्माणाधीन हाई लेबल ब्रिज में तेजी लाने और डायवर्सन निर्माण को ले कर बिहार राज्य पुल निगम लिमिटेड के चेयर मैंन शीर्षत कपिल अशोक के निर्देश पर विभाग की एक टीम ने रक्सौल पहुंच कर जायजा लिया।टीम ने संकेत दिए कि जब तक नहर में पानी कम नहीं होगा,तब तक काम शुरू नहीं होगा।इस में एक सप्ताह समय लगने का अनुमान है,उसके बाद ही निर्माण प्रक्रिया दुबारा चालू होगी।यह टीम विधायक प्रमोद सिन्हा के पहल पर रक्सौल आई थी,जिसमे डायवर्सन निर्माण पर जोर दिया गया था।विभाग के अधिकारियों ने रक्सौल विधायक आवास पर हुई बैठक में कहा था कि पानी कम हुए बिना काम नहीं हो सकता,करंट आने से खतरा हो सकता है।कुल मिला कर आश्वासन से बात आगे नहीं बढ़ी,लेकिन,ठोस पहल और प्रगति के लिए इंतजार करना ही एक मात्र रास्ता सामने है। इस बीच,...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!