एसएसबी की चौकसी से नेपाल जेल से भागा बांग्लादेशी तस्कर रक्सौल बोर्डर से गिरफ्तार,बिहार सीमा पर अब तक करीब 30 भगोड़े कैदी धराए!
रक्सौल,एक संवाददाता।नेपाल में जीएन जेड के जन विद्रोह से उपजे अराजक माहौल में देश भर में जेल ब्रेक की घटनाओं में 13हजार 572 कैदी बंदी और हिरासत में लिए गए 560 आरोपी भाग निकले हैं।जिसको ले कर इंडो नेपाल बॉर्डर पर हाई अलर्ट है।नेपाल ने भारतीय प्रशासन से गिरफ्तारी के लिए सहयोग मांगा है,जिसके बाद बिहार सीमा के अलग अलग जगहों से करीब30 भगोड़े कैदी पकड़े गए हैं।इसी बीच भारत-नेपाल सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की 47वीं बटालियन ने बुधवार को नेपाल के जेल ब्रेक के बाद भाग कर भारत में घुसपैठ कर रहे एक बांग्लादेशी को गिरफ्तार किया है।जानकारी के मुताबिक,काठमांडू के सेंट्रल जेल से फरार एक बांग्लादेशी नागरिक को एसएसबी ने भारतीय सीमा में अवैध रूप से प्रवेश करते वक्त से दबोच लिया।नेपाल में हाल ही में हुए जेल ब्रेक की घटना का फायदा उठाकर, सोने का तस्कर मोहम्मद अब्दुल हसन ढाली काठमांडू जेल ...









