जिले में मिले 51 कोरोना संक्रमित :रक्सौल में फिर मिले 2 संक्रमित,आदापुर व रामगढ़वा में भी एक- एक!
मोतिहारी/रक्सौल।( vor desk )।आज जिले में 51 कोरोना पॉजिटिव मरीज मिले हैं। जिसमें ट्रू नेट के 21 व एंटीजन के 30 मरीज शामिल है। नए मिले मरीजों में मोतिहारी के 29, बंजरिया के 4, ढाका 3, पिपराकोठी,रक्सौल, तुरकौलिया व पश्चिम चंपारण के दो - दो तथा रामगढ़वा, संग्रामपुर, अरेराज, आदापुर, कोटवा व पकड़ीदयाल के एक- एक मरीज शामिल है। जबकि आरटीपीसीआर के 33, ट्रू नेट के 75 व एंटीजन के 315 सहित कुल 423 संदिग्धों का रिपोर्ट निगेटिव आया है। ट्रू नेट के 319 जांच रिपोर्ट पेंडिंग है। जिले में मरीजों की कुल संख्या 594 पहुंच गई है। जिसमें 460 पूरी तरह ठीक हो गए हैं। एक्टिव मरीजों की संख्या 129 है। जिसमें 24 को डायट तथा 105 को होम आइसोलेट किया गया है। छह मरीजों की इलाज के दौरान मौत हो चुकी है।
...









