Thursday, July 30

ब्रेकिंग न्यूज़

बजरंग दल ने मुबंई के पालघर मे मॉब लीचिंग के शिकार संतो की आत्मा की शान्ति हेतु जलाया दीप,हत्यारों पर कार्रवाई की मांग !

बजरंग दल ने मुबंई के पालघर मे मॉब लीचिंग के शिकार संतो की आत्मा की शान्ति हेतु जलाया दीप,हत्यारों पर कार्रवाई की मांग !

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।बजरंग दल के रक्सौल इकाई के जिला अध्यक्ष राणा जितेश कुशवाहा के नेतृत्व मे मंगलवार को मुबंई के पालघर मे हुए संतो की हत्या की आत्मा के शान्ति हेतु जिला कमिटि सदस्यो द्वारा दीप जलाया गया और और दो मिनट का मौन भी रख कर श्रद्धांजलि दी। बताया गया कि लाकडाउन के चलते सभी सदस्यो ने अपने घर मे ही एक दिया जलाया और मौन रखा। साथ ही कातिलो को सजा दिलाने की मांग की गई। इस दौरान प्रदेश उपाध्यक्ष प्रेम गुप्ता ने कहा जल्द से जल्द दोषीयो पर कारवाई हो ।वहीं,जिला उपाध्यक्ष अरविंद कुशवाहा ने कहा मुबंई सरकार हत्यारों को फासी की सजा दे । सभी सदस्यो ने एक स्वर से कहा है कि दोषीयो को सजा मिले वरना हम सभी धरना प्रदर्शन करेगे।मांग करने वालों में प्रदेश उपाध्यक्ष राज गौरव ,दिपक सिंह , मंकेशवर ,जिला उपाध्यक्ष अरविंद कुशवाहा ,अमित कुमार,शयाम चौरसिया ,राजू कमार, रीतिक,पुरण,अभिषेक बरनवाल ,...
विधायक डॉ0 अजय सिंह के देख रेख में आदापुर प्रखण्ड के जरूरतमंदों के बीच घर घर पहुंचाया गया भोजन, कार्यकर्ताओं में मास्क वितरण!

विधायक डॉ0 अजय सिंह के देख रेख में आदापुर प्रखण्ड के जरूरतमंदों के बीच घर घर पहुंचाया गया भोजन, कार्यकर्ताओं में मास्क वितरण!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
पूरी सब्जी बांटते भाजपा कार्यकर्ता विधायक डॉ0 अजय सिंह के देख रेख में आदापुर प्रखण्ड के जरूरतमंदों के बीच घर घर पहुंचाया गया भोजन ! रक्सौल।(vor desk)। रक्सौल भाजपा विधायक डॉ0 अजय कुमार सिंह के देखरेख में भोजन वितरण का कार्य शुरू कर दिया गया है। वहीं,विधायक डॉ0 सिंह ने भाजपा कार्यकर्ताओं के बीच मास्क का वितरण किया और हमेशा मास्क पहनने व सोशल डिस्टेंस को मेनटेन करने की अपील की। मंगलवार को लॉक डाउन के बीच भाजपा की टीम ने आदापुर प्रखण्ड के श्यामपुर,कचुरवारी व बेलवा टोला समेत विभिन्न पंचायतो के ग्रामीणों में करीब 300 र्सव ज्यादा पैकेट बांटे।पैकेट में पूरी व सब्जी था। बता दे कि इस तैयार भोजन के अलावे नगर परिषद के जरूरतमंदो के बीच राशन वितरण लगातार जारी है। बताया गया कि विधायक प्रतिनिधि प्रो0 अवधेश कुमार सिंह के देख-रेख में आदापुर प्रखंड के महादलित बस्तियों सहित कई गांव...
रामगढ़वा में बना आइसोलेशन सेंटर, एसडीओ अमित कुमार ने किया निरीक्षण!

रामगढ़वा में बना आइसोलेशन सेंटर, एसडीओ अमित कुमार ने किया निरीक्षण!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
150 बेड के आइसोलेशन सेंटर का एसडीओ ने किया निरीक्षण रामगढ़वा।( vor desk )। कोरोना वायरस की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन के द्वारा संचालित पंचायत स्तरीय आइसोलेशन सेंटर का जिला प्रशासन लगातार निरीक्षण कर लोगों को उत्साहव‌र्द्धन कर रहा है। अनुमंडल पदाधिकारी अमित कुमार व बीडीओ राकेश कुमार ने मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित रेशमा देवी कन्या उच्च विद्यालय में बने प्रखंड स्तरीय आइसोलेशन केंद्र का निरीक्षण किया। उन्होंने वहां रह रहे लोगों को कोरोना वायरस की गंभीरता को देखते हुए वहीं रहने का ही निर्देश दिया। बीडीओ राकेश कुमार ने बताया कि कोरोना वायरस एक वैश्विक महामारी के रूप में हो गया है। इससे बचाव के लिए लोगों को शारीरिक दूरी का अनुपालन करना जरूरी है। उन्होंने कहा कि पंचायत स्तरीय जनप्रतिनिधि भी इस काम में जिला,अनुमंडल, व प्रखंड प्रशासन का सहयोग करें ताकि वैश्विक महामारी का प्...
रक्सौल के सब्जी बाजार में हुई आगलगी,फायरबिग्रेड व पुलिस टीम ने जन सहयोग से पाया काबू !

रक्सौल के सब्जी बाजार में हुई आगलगी,फायरबिग्रेड व पुलिस टीम ने जन सहयोग से पाया काबू !

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल के सब्जी बाजार में मंगलवार की सन्ध्या करीब सवा सात बजे अचानक हुई आगलगी से अफरातफरी मच गई।लॉक डाउन के बीच इस घटना से लोग सकते में आ गए। मिली जानकारी के मुताबिक, सब्जी बेचने वाले दो खटीक के दुकानो में उक्त आगलगी हो गई।जिसे स्थानीय लोगों व फायरबिग्रेड टीम ने काफी मशक्कत से काबू किया। बताया गया कि आगलगी की लपटे दिखते ही स्थानीय लोग जुट गए और आगलगी को काबू में जुट गए।वहीं सूचना के बाद पुलिस टीम व फायरबिग्रेड वाहन पहुंच गई। रक्सौल थाना के सब इंस्पेक्टर एम आलम ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है।मामले की जांच की जा रही है। इधर,जिस दो दुकान में हुई इस आगलगी में करीब पच्चीस हजार की क्षति पहुंची है।सब्जी व अन्य समान जल गए। वार्ड 20 मौजे निवासी दुकान संचालक मनीष सोनकर व नरेश सोनकर के मुताबिक, शाम छह बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे।कोई दिया या...
भाजपा किसान मोर्चा की पहल रंग लाई,किसानों को मिलेगा फसल नुकसान की क्षति पूर्ति:अरविंद सिंह

भाजपा किसान मोर्चा की पहल रंग लाई,किसानों को मिलेगा फसल नुकसान की क्षति पूर्ति:अरविंद सिंह

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk )।बिहार के किसानों के हित में भारतीय जनता पार्टी बिहार प्रदेश किसान मोर्चा कमेटी के द्वारा की गई पहल अब रंग ला रही है। उक्त बातें आज किसान मोर्चा के पदाधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग में रक्सौल संगठन जिला भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने कही। पदाधिकारियों को संबोधित करते हुए उन्होंने बताया कि अप्रैल माह में भारी आंधी बारिश और ओले गिरे थे। जिसके कारण किसानों की फसल खराब हो गई थी। उसके लिए किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सरोज रंजन पटेल से आग्रह किया गया था कि किसानों का जो नुकसान हुआ है उसकी क्षतिपूर्ति मिले।किसान मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष सरोज रंजन पटेल और एक कमेटी बिहार सरकार के कृषि मंत्री प्रेम कुमार से मिलकर के इस समस्या के समाधान के लिए निवेदन किए। जिला अध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह ने यह बताया कि बिहार सरकार ने मांगों को मानते...
भाजपा ने शुरू किया रक्सौल नगर में राशन वितरण कार्य,कार्यकर्ता कर रहे जरूरत मन्दों का सर्वे!

भाजपा ने शुरू किया रक्सौल नगर में राशन वितरण कार्य,कार्यकर्ता कर रहे जरूरत मन्दों का सर्वे!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल के भाजपा विधायक डॉ0 अजय कुमार सिंह के देख रेख में नगर के सभी वार्डो में जरूरतमंदों के बीच राहत सामग्री वितरण का कार्य जारी है। विधायक डॉ. अजय कुमार सिंह के द्वारा अपने निजी कोष से रक्सौल विधानसभा-10 अंत र्गत नगर के सभी 25 वार्डों के जरूरतमंद लोगों को चिन्हित कर उनके बीच राहत सामग्री बांटा जा रहा है। इसके लिए रक्सौल के कोइरिया टोला स्थित भाजपा पार्टी कार्यालय में राहत वितरण सामग्री के हजारों पैकेट तैयार किये गये है। इस राहत सामग्री वितरण कार्य के लिए नगर के सभी पार्षदों के साथ ही भाजपा कार्यकर्ताओं की मदद ली जा रही है।पहले चरण में प्रत्येक वार्ड में 40 जरूरतमंदों को चिन्हित किया गया है। इस क्रम में अपने अपने वार्ड में नगर पार्षद रवि गुप्ता(वार्ड 10 ),कुंदन सिंह( वार्ड 9 ) व जितेंद्र दत्ता ( वार्ड 5 )समेत अन्य वार्ड पार्षद सक्रिय दिखे।...
कोरोना के खोज में रक्सौल के 13 हजार 275 घरों में सर्वे,75 हजार लोगों की हुई जांच!

कोरोना के खोज में रक्सौल के 13 हजार 275 घरों में सर्वे,75 हजार लोगों की हुई जांच!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
रक्सौल।( vor desk)।रक्सौल स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शरद चंद्र शर्मा की अध्यक्षता में एक बैठक आयोजित हुई।जिसमे कोरोना वायरस की पहचान के लिए हाउस टू हाउस सर्वे कार्य की समीक्षा की गई।साथ ही आवश्यक निर्देश दिए गए। इस दौरान डॉ शर्मा ने बताया कि विभिन्न गांवों में विदेश या दूसरे राज्य से आये लोगो की स्क्रीनिंग का कार्य 16 अप्रैल से 20 अप्रैल तक घर घर सर्वे का कार्य हुआ था । पुनः उस घर का दुबारा भ्रमण 25 अप्रैल से शुरू हुआ था आज 27 अप्रैल को समापन हुआ। जिसमें तेरह हजार दो सौ पचहत्तर घरो में पचहत्तर हजार लोगों का सर्दी खांसी बुखार सांस लेने में परेशानी के बारे में जॉच की गई। डॉ शर्मा ने बताया कि कोविड 19और जेई एईएस के लिए दो प्रचार गाड़ियों द्वारा रक्सौल प्रखंड के विभिन गाँवो में प्रचार प्रसार कराया जा रहा है । गाँवो में डॉक्टर और स्वास्थ्य कर्मि...
पूर्वी चंपारण में चार कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद डीएम ने क्या अपील की,जानिए!

पूर्वी चंपारण में चार कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद डीएम ने क्या अपील की,जानिए!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
मोतिहारी।( vor desk )।जिले में चार कोरोना पीजीटीव मरीज मिलने के बाद पूर्वी चम्पारण के जिलाधिकारी कपिल शीर्षत अशोक ने एक बार फिर सभी लोगों को घरों में रहने औए सोशल डिस्टैन्सिंग के पालन करने की अपील की है। https://youtu.be/Ntdl9LBO7sE सुनिए डीएम ने क्या कहा उन्होंने कहा है कि कोई भी सूचना आप कण्ट्रोल रूम या बीडीओ /सीओ को ज़रूर दें I उन्होंने बताया है कि प्रभावित जगह में कन्टेनमेंट ज़ोन बनाया गया है जिसमें कोई भी गतिविधि वांछित नहीं हैं । अतः सभी निर्देशों को शत प्रतिशत पालन करें Iस्वास्थ्य कर्मियों को सहयोग करें। ...
रक्सौल में मिली अनोखी मछली को ले कर कौतूहल,देखने उमड़ रहे लोग!

रक्सौल में मिली अनोखी मछली को ले कर कौतूहल,देखने उमड़ रहे लोग!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
अनोखी मछली रक्सौल।(vor desk)।रक्सौल में एक अनोखी मछली मिलने के बाद उसे देखने वालों की होड़ लग गई । बताया गया कि यह मछली रामेश्वर फल मंडी के पास एक पोखरा से मिली।मछली सुनहरे व चितकावर रंग की है। इस बाबत स्थानीय युवा भाजपा नेता सुनील कुमार गुप्ता ने बताया कि इस अद्भुत मछली को देखने के लिए लोग जुट रहे हैं। वहीं,इसी से मिलते जुलते स्वरूप में पिछले दिनों रक्सौल के सरस्वती शिशु मंदिर के पास खेखरिया गावँ में भी एक मछली मिली थी। https://youtu.be/aooSqMQLq7c रक्सौल के खेखरिया गांव में भी मिली अनोखी मछली जिसको देखे जाने के बाद कौतूहल कायम रहा।हालांकि,उक्त मछली का रंग मटमैला था।स्थानीय युवक सागर कुमार ने बताया कि इस तरह की मछली हमने पहली बार देखी है।उसने बताया कि इस मछली को हमने एक पोखरा में डाल दिया। सूत्रों व जानकारों ने बताया है कि इस तरह की मछल...
लॉक डाउन में तस्करी :बीरगंज पुलिस ने पकड़ा एक ट्रक छुहाड़ा,एक गिरफ्तार!

लॉक डाउन में तस्करी :बीरगंज पुलिस ने पकड़ा एक ट्रक छुहाड़ा,एक गिरफ्तार!

नेपाल, ब्रेकिंग न्यूज़
बीरगंज।( vor desk)।लॉक डाउन में भी बड़े पैमाने पर तस्करी जारी है।इसी सूचना पर बीरगंज पुलिस ने एक ट्रक छोहड़ा अबैध रूप से भारत ले जाते हुए पकड़ा है। बिशेष सुचना के आधार पर ईनर्वा पर्सा के पुलिस टोली ने बीरगंज के वार्ड नं.16, रजतजयन्ती चौक से ना.5.ख.9859 नं. के ट्रक को पकड़ा गया।जांच में ट्रक में लोड अवस्था मे 500 बोरा में 25000 किलो छोहड़ा बरामद किया गया।बताया गया कि यह पाकिस्तान से आयातित छुहाड़ा है।जिसे तस्करी के जरिये भारत भेजा जाता रहा है। बीरगंज की एसपी गंगा पंत ने बताया कि मामले में सक्रिय तस्कर सिंडिकेट की जांच की जा रही है। मामले में पर्सा जिला के बीरगंज वार्ड नं.१६ के कृष्ण बहादुर क्षेत्री के पुत्र निशाल उर्फ बिशाल क्षेत्री को गिरफ्तार करने के साथ ही आवश्यक जांच व कारवाही शुरू कर दिया गया है।वहीं, छोहड़ा सहित ट्रक की कीमत 37 लाख 50 हजार रुपये आंका गया है।जिसे बीरगंज ...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!