रक्सौल नगर में रोटेशन व कोरोना गाइड लाइन का अनुपालन कर खुल सकेंगी दुकानें:डीएम कपिल शीर्षत अशोक
रक्सौल।( vor desk )।पूर्वी चम्पारण के जिलाधिकारी कपिल शीर्षत अशोक ने कहा है कि रक्सौल नगर की दुकानें खुलेंगी।इसके लिए अनुमति दी गई है।जारी रोटेशन को ध्यान में रखते हुए सोशल डिस्टेंस मेनटेन करने और अन्य कोरोना गाइड लाइन का पालन करते हुए व्यवसायिक प्रतिष्ठानों का संचालन किया जा सकता है।
श्री अशोक ने vor teamसे विशेष वार्ता में कहा कि इसके लिए रक्सौल के अनुमण्डल पदाधिकारी को निर्देशित किया गया है।उन्हें यह अधिकार दिया गया है कि रोटेशन का पालन सुनिश्चित करें।और स्थिति व आवश्यकता अनुसार निर्णय ले।
उनसे जब यह पूछा गया कि बिहार सरकार के नए गाइड लाइन में कहा गया है कि जिस प्रखण्ड मुख्यालय में कोरेनटाइन सेंटर हैं।उसे रेड जोन में रखा गया है।वहाँ, व्यवसायिक प्रतिष्ठानों को ढील नही मिलेगी।इसके तहत रकसौल नगर में जारी रोटेशन के तहत दुकानों को को खोलने के लिए क्या निर्देश है?तो,उन्होंने साफ तौ...









