हरियाणा के गुड़गांव से रक्सौल आया था कोरोना संक्रमित युवक,इलाज के लिए मोतिहारी रेफर!
रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल प्रखण्ड में कोरोना पॉजिटिव मरीज मिलने के बाद खलबली है।
उक्त 35 वर्षीय युवक पलनवा थाना क्षेत्र के एक गांव का निवासी है।जो हरियाणा के गुड़गांव से रक्सौल आया था।बताया गया है कि उसके साथ तीन अन्य लोग भी साथ थे।जो कोरेनटाइन किये गए थे।सूत्रों ने बताया कि पहले उन्हें कैम्ब्रिज पब्लिक स्कुल में कोरेनटाइन किया गया।जब मेडिकल टीम ने जांच की,तो,उसमे लक्षण दिखे।फिर रक्सौल पीएचसी की मेडिकल टीम चारों को हेल्थ आइसोलेशन सेंटर लाई।जहां इनके साथ ही कुल छह लोगों की सेम्पलिंग की गई।
बताया गया कि सेमलपिंग के बाद कुल छह लोगों की जांच रिपोर्ट आई।जिसमें पांच लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई।जबकि, उक्त एक युवक की रिपोर्ट पॉजिटिव आई।
उक्त 35 वर्षीय युवक के पॉजिटिव मिलने के बाद उसे इलाज के लिए रविवार की देर रात्रि मोतिहारी भेज दिया गया।इधर,अन्य पांच लोगों को सोमवार को छोड़ने की त...









