नगर परिषद की चयनित भूमि पर चलता रहा मंदिर निर्माण व भजन कीर्तन,प्रशासन रही मूकदर्शक!
रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल के धनगढ़वा कौड़िहार गावँ अंतर्गत कौड़िहार चौक स्थित नगर परिषद के द्वारा ' कम्पोजिट पीट' के लिए चयनित भूमि पर ग्रामीणों के मंदिर निर्माण शुरू किए जाने से प्रशासन सकते में आ गई।उक्त स्थल पर प्रशासन के उपस्थिति में मंदिर निर्माण चलता रहा।वहां उपस्थित ग्रामीण जय श्री राम का नारा लगाते रहे।यह दिन भर चले मंदिर निर्माण के मामले पर पुलिस-प्रशासन की भूमिका मूक दर्शक की रही। ग्रामीणों के तेवर देख कर उनके हौसले पस्त हो गए।
स्थानीय वाशिंदों का यह आरोप है कि नगर परिषद ने कचरा डंपिंग के लिए मंदिर व पूजा-पाठ वाले इलाके का चयन कर लिया है। जिस कारण इसका कड़ा विरोध किया गया और साफ कहा कि किसी कीमत पर यहां कूड़ा कचरा नही गिरने दिया जाएगा।क्योंकि यह देवी स्थान है।
ग्रामीण इस बात से ज्यादा आक्रोशित हैं कि यह पँचायत का क्षेत्र है।जबकि,नगर परिषद ने इसका बिना पंचायत को सूचना दि...









