लॉक डाउन के अनुपालन के लिए रक्सौल नगर परिषद क्षेत्र में लगा बैरियर,हुई बैरिकेटिंग,सख्ती बढ़ी
रक्सौल।(vor desk )।कोविड 19 के रोक थाम को ले कर स्वास्थ्य विभाग के प्रस्ताव व डीएम कपिल शीर्षत अशोक के निर्देश पर रक्सौल नगर परिषद क्षेत्र में बेवजह आवाजाही ,भीड़ व वाहन परिचालन को रोकने के उद्देश्य से मुख्यपथ समेत शहर के विभिन्न वार्डो के सड़को की बैरिकेटिंग कर दी गई है।नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी गौतम आनन्द के मुताबिक,फिलवक्त कोरोना संक्रमण को रोकने के लिए गली,मुहल्लों व सड़को की बैरिकेटिंग की गई है।जरूरत पड़ने पर इसमे इजाफा किया जा सकता है।बैरिकेटिंग वाले इलाके में दण्डाधिकारी व पुलिस बल की निगरानी तेज कर दी गई है।लॉक डाउन व नियमो के उलनङ्घ्न पर कार्रवाई की जाएगी।
बताया गया है कि नगर परिषद क्षेत्र के नहर चौक, बाटा चौक, कौड़िहार चौक, आश्रम रोड, स्टेशन रोड, सब्जी बाजार, मछली बाजार-फल मंडी व नागा रोड चौक पर बैरियर लगा दिया गया है। जबकि,शहर के आर्य समाज रोड, पोस्ट ऑफिस रोड व मार...









