लॉक डाउन में घरों में मनी राम नवमी,घर-घर जले दीप!
राजडण्डी मन्दिर में पूजन करते पंडित अजय उपाध्याय
रक्सौल।( vor desk )।कोरोना वायरस से बचाव को लेकर देश में घोषित लॉकडाउन के बीच गुरुवार को रक्सौल समेत सीमाई इलाके में मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्री राम का जन्मोत्सव यानी रामनवमी का पर्व सादगी के बीच मनाया गया। लॉकडाउन को लेकर शहर के राजडण्डी स्थित हनुमान मंदिर, राम जानकी मंदिर,काली मंदिर ,सातों माई मन्दिर,दुर्गा मंदिर समेत अन्य मंदिरों को लॉकडाउन कर दिया गया है। सामूहिक रूप से पूजा और दर्शन पर रोक लगा दी गई है। मंदिरों के लॉकडाउन के बीच प्रमुख मंदिरों के पुजारी के द्वारा केवल भगवान का विधिवत पूजा की गई। आरती और हवन कर किया गया।
इस क्रम में भारतीय महावाणिज्य दूतावास परिसदन यानी राजडण्डी स्थित हनुमान मंदिर में पंडित अजय उपाध्याय के द्वारा विशेष पूजा अर्चना आरती की गई।
https://youtu.be/hXddrd_Kq7A
वहीं,शहर स्थित श्री राम ज...









