Tuesday, March 10

ब्रेकिंग न्यूज़

तेज आंधी -पानी से सहमे लोग,सतर्क रहें क्योंकि अभी खराब रहेगा मौसम  !

तेज आंधी -पानी से सहमे लोग,सतर्क रहें क्योंकि अभी खराब रहेगा मौसम !

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास
आंधी पानी मे शीतलपुर में घर गिरा,जान बची रक्सौल।( vor desk )।भारत-नेपाल सीमाई क्षेत्र में सोमवार की रात जोरों के साथ आयी तेज आंधी पानी से भारी नुकसान हुआ है। खास कर आम, लीची की फसलों को हुई नुकसान के कारण किसान काफी आहत हैं। इस प्राकृतिक आपदा से कुंजड़ों की कमर टूट गई है। उनलोगों ने किसानों से बाग खरीदे हैं। उसे बेच कर वो मुनाफा कमाते हैं। कई जगहों पर पेड़-पौधों के गिरने से आवागमन बाधित रहा। रकसौल में कई जगह बिजली के खम्भे गिरने से विद्युत आपूर्ति बाधित रही। वहीं, कई आशियाने उजड़ गए हैं। रक्सौल प्रखण्ड के शीतल पुर में सुभाष सिंह व भिखारी मियां के घर-झोपड़ी उड़ गई।परिजन बाल बाल बचे।बिजली के पोल ढह गई।बिजली बाधित रही,जो,मंगलवार को ठीक हो सका। इसी तरह रक्सौल नगर समेत अनुमण्डल के अनेको क्षेत्रो में आंधी पानी का व्यापक असर दिखा।खेत खलिहान में बारिश के बाद जल जमाव से कृषक परेश...
लॉक डाउन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद  द्वारा गरीब-असहाय के बीच’सेवा कार्य’ अनवरत जारी!

लॉक डाउन में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा गरीब-असहाय के बीच’सेवा कार्य’ अनवरत जारी!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास
रक्सौल।( vor desk )।अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की रक्सौल नगर इकाई द्वारा लॉक डाउन में गरीब व असहाय लोगों के लिए 'सेवा कार्य' निरन्तर जारी है।पिछले तीन दिनों से परिषद कार्यकर्ताओं द्वारा राशन वितरण किया जा रहा है। जिसमे संगठन के कार्यकर्ता उन जरूरतमंदों तक पहुच रहे है। जिन्हें सही मायने में इस आपातकाल स्थिति में उन्हें एक उम्मीद की जरूरत है।इसी कड़ी में उन्होंने यूपी के झांसी के एक पुचका बेचने वाले परिवार को भी सहयोग किया।जिसका यहां कोई नही है। इस बाबत विश्वविद्यालय प्रमुख पंकज कुमार श्रीवास्तव और नगर मंत्री अंकित कुमार ने कहा कि संगठन के कार्यकर्ता भीषण परिस्थिति में भी अपना दायित्व को भलीभांति निभा रहे है। संभवतः हर उन परिवार के पास पहुँच रहे है जिन्हें आवश्यकता है। उन्होंने सभी भाई, मित्र ,अभिभावक को धन्यबाद दिया। जिन्होंने मानव जाति पर आए संकट के समय मे भी संगठन के हाथों को मज...
राशन कार्ड में नाम जोड़ने के लिए जीविका के माध्यम से किया जा रहा है सर्वे:डीएम कपिल शीर्षत अशोक

राशन कार्ड में नाम जोड़ने के लिए जीविका के माध्यम से किया जा रहा है सर्वे:डीएम कपिल शीर्षत अशोक

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास
जिलाधिकारी शीर्षत कपिल अशोक मोतिहारी।( vor desk )।राशन कार्ड से वंचित लोगों के नाम को जोड़ने हेतु जीविका के माध्यम से सर्वे किया जा रहा है। जिलाधिकारी कपिल शीर्षत अशोक ने कहा कि राशन कार्ड से वंचित लोग जीविका के अध्यक्ष/कोषाध्यक्ष एवं सचिव को विहित प्रपत्र में सूचना भरकर अविलंब उपलब्ध कराएं ताकि आपके नाम को राशन कार्ड में जोड़ा जा सके, एवं आपको राशन ससमय उपलब्ध हो सके। खाद्यान्न की आपूर्ति में किसी प्रकार की शिकायत होने पर जिला नियंत्रण कक्ष 0612-242418 या आपूर्ति कार्यालय के कंट्रोल रूम संख्या 0612-235037 पर करें। आपके शिकायत पर त्वरित करवाई की जाएगी। उन्होंने अपील किया कि सभी लोग लॉक डाउन का अनुपालन करें। मास्क का यूज़ करें। भीड़-भाड़ वाले स्थान से बचें। उन्होंने कहा कि Covid 19 में मोतिहारी के ग्रीन जोन में होने का श्रेय सभी जनता को जाता है। वह धन्यवाद के पात्र है।...
लॉक डाउन व बॉर्डर सील होने के बावजूद जारी है शराब तस्करी,हरैया पुलिस ने बरामद किया 146 बोतल शराब, तस्कर फरार!

लॉक डाउन व बॉर्डर सील होने के बावजूद जारी है शराब तस्करी,हरैया पुलिस ने बरामद किया 146 बोतल शराब, तस्कर फरार!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास
रक्सौल।( vor desk )।लॉक डाउन व बॉर्डर सील होने के बावजूद शराब की तस्करी जारी है। इसी तस्करी की सूचना पर हरैया ओपी पुलिस ने रक्सौल नगर के वार्ड नंबर 7 में सीमा पर अवस्थित प्रेम नगर में छापेमारी कर 146 बोतल नेपाली शराब बरामद किया है। बताया गया कि नो मेंस लैंड से लगा प्रेमनगर तस्करों के सेफ जोन बना हुआ है।सूचना मिली कि स्थानीय लोग इस धंधे को संरक्षण दे रहे हैं।जिसके बाद पुलिस ने छापेमारी की।इसकी पुष्टि हरैया थानाध्यक्ष ध्रुव नारायण प्रसाद सिंह ने की। छापेमारी टीम में थानाध्यक्ष के अलावे सहायक अवर निरीक्षक डी एन सिंह समेत अन्य पुलिस कर्मी मौजूद थे। पुलिस सूत्रों ने बताया कि इस दौरान स्थानीय कन्हैया प्रसाद यादव व विजय गिरी के घर में रखे गए शराब की खेप को बरामद किया गया।जिसमे नेपाली शराब लीची व कस्तुरी ब्रांड के 300 एमएल की कुल 146 बोतल शराब बरामद हुई।इस दौरान धंधेबाज भा...
बच्चे की जन्मदिन पर केक लेकर पहुंची रामगढ़वा पुलिस,कहा-हैप्पी बर्थ डे एरिका!

बच्चे की जन्मदिन पर केक लेकर पहुंची रामगढ़वा पुलिस,कहा-हैप्पी बर्थ डे एरिका!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास
रामगढ़वा पुलिस पहुची केक ले कर,मनाया बर्थ डे रामगढ़वा।( vor desk )।लॉक डाउन के कारण जन्मदिन मनाने वाले बच्चे उदास नही हो ,इसके लिये पूर्वी चंपारण पुलिस केक ले कर उनके घर पहुच रही है।केक कटवा कर हैप्पी बर्थ डे बोल रही है! इस तरह की पहल मोतिहारी के बाद रामगढ़वा में दिखी।रामगढ़वा थानाध्यक्ष संजय पाठक ने बताया कि पुलिस अधीक्षक नवीन चन्द्र झा का निर्देश है कि बच्चों का मनोबल बढ़ाने का पुलिस प्रयास करे । लॉक डाउन का बच्चों की खुशियों पर प्रभाव नही पड़े इसको लेकर रामगढ़वा में भी अभियान शुरू किया गया है। https://youtu.be/JP7ChiW8dlc बर्थ डे पर केक ले कर पहुंची रामगढ़वा पुलिस,बोला हैप्पी बर्थ डे! रामगढ़वा पुलिस ने एरिका का बर्थ डे मनाया।मुह मीठा करा कर बधाई दी।बता दे कि एरिका मूल रूप से हरसिद्धि की रहने वाली है जो लॉक डाउन लागू होने से दो दिन पूर्व अपने नाना उमेश सर्राफ के घर आई ह...
कुष्ठ रोगियों की बस्ती सुंदरपुर में बन रहे ‘एंटी कोरोना मास्क’,लॉक डाउन में भी आधी आबादी है व्यस्त!

कुष्ठ रोगियों की बस्ती सुंदरपुर में बन रहे ‘एंटी कोरोना मास्क’,लॉक डाउन में भी आधी आबादी है व्यस्त!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास, सीमांचल
कुष्ठरोगियों की बस्ती सुंदर पुर में बने मास्क का बाजार में है खूब डिमांड,लोग कर रहे पसंदकुष्ठ कॉलोनी की आधी आबादी लॉक डाउन में घरों में कर रही है मास्क का निर्माण,नही फैलाती दुसरो के आगे हाथ रक्सौल।(vor desk)।विश्व महामारी बने कोरोना वायरस के विरुद्ध ठूंठ हाथों ने भी मोर्चा संभाल रखा है।रक्सौल के कुष्ठ रोगियों की बस्ती सुंदरपुर की आधी आबादी इस मोर्चे पर सबसे आगे है।कुष्ठ रोगियों व उनके परिजनों द्वारा अब तक आठ हजार से ज्यादा एंटी कोरोना मास्क बनाया जा चुका है।जो करोना वायरस से बचाव के काम आ रहा है।खादी कपड़े से बने हरे व नीले रंग के इस मास्क को सीमावर्ती रक्सौल समेत बिहार के अलावे नेपाल में भी खूब पसंद किया जा रहा है। इस मास्क को बनाने की प्रेरणा सुंदरपुर की संचालिका व साध्वी कविता भटराई से मिली।इसके बाद यहां की आधी आबादी इसमे जी जान से से जुट गई।लिटिल फ्लावर लेप्रोसी वेलफेयर ...
दरपा पुलिस ने देशी कट्टा व जिंदा कारतूस के साथ शराब के धंधेबाज को दबोचा!

दरपा पुलिस ने देशी कट्टा व जिंदा कारतूस के साथ शराब के धंधेबाज को दबोचा!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास
आदापुर।( vor desk )। दरपा पुलिस ने एक देशी कट्टा व जिंदा कारतूस के साथ बाइक सवार युवक को गिरफ्तार किया है।गिरफ्तार युवक को आवश्यक पूछताछ के बाद जेल भेजने की प्रक्रिया जारी है।पुलिस सूत्रों के मुताबिक,गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस ने गश्ती के दौरान बहादुरपुर-लोहड़िया पथ से गुजर रहे एक बाइक सवार को रोका और उसकी सघन तलाशी ली।तलाशी के दौरान उसके पास से एक देशी कट्टा के साथ एक जिंदा कारतूस भी बरामद किया गया।आवश्यक पूछताछ के बाद उक्त युवक के शराब की तस्करी करने का खुलासा हुआ है।वह नेपाल से शराब की खेप लेकर आ रहा था और उसकी होम डिलीवरी देने के बाद अपने घर लौटने के क्रम में उसकी गिरफ्तारी हो गयी।पुलिस तस्कर से बरामद बाइक को भी चोरी के होने की आशंका जता रही है,क्योंकि बाइक के चेसिस नम्बर को खरोंचा गया है और गिरफ्तार तस्कर ने अभी तक कोई कागजात भी पुलिस को प्रस्तुत नही किया है।उक्त गिरफ्तारी रविव...
कोविड19 को ले कर होम टू होम सर्वे की सफलता को ले कर रक्सौल पीएचसी में बैठक!

कोविड19 को ले कर होम टू होम सर्वे की सफलता को ले कर रक्सौल पीएचसी में बैठक!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास
रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के सभागार में एक बैठक आयोजित हुई ।जिसमें चिकित्सा पदाधिकारी डॉ शरद चंद्र शर्मा ने निर्देशित किया कि विभिन्न गांवों में विदेश या विभिन्न राज्य से आये लोगो की स्क्रीनिंग का कार्य 16 अप्रैल सेचल रहा है ।इसमे एक एक घर का सर्वे पूर्ण करें।लौटे लोगों की जांच सुनिश्चित करें। उन्होंने बताया कि कोविड 19 को ले कर घर घर सर्वे का आज पांचवा दिन है पांच दिन सर्वे का कार्य हुआ और तीन दिन दुबारा रिभिजिट का कार्य किया जाएगा इसके लिये सभी स्वास्थ्य कर्मी आशा सेविकापर्यवेक्षक की तैनाती की गई हैं जो कि चिन्हित गाँवो और निजी चिकित्सक के साथ दवा दुकानों पर जाकर जानकारी संग्रह कर प्रतिवेदित करेंगे। इस मौके पर डॉ राजीव रंजन, डॉ सेराज अहमद ,बी एच एम सतीश कुमार शाही, यूनिसेफ बीएमसी अनिल कुमार ,पर्यवेक्षक राकेश कुमार, राजेश कुमार, दिवेश मि...
नाले में गिर गई गाय,मशक्कत से बचाई गई बेजुबान की जान!

नाले में गिर गई गाय,मशक्कत से बचाई गई बेजुबान की जान!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास
रक्सौल।(vor desk )।आंधी पानी के बीच एक गाय नाले में गिर कर मुसीबत में फंस गई।जिसे बड़ी मुश्किल से नाले से निकाल बचाया गया। घटना सोमवार की रात्रि करीब 8 बजे के आसपास घटित हुई।बताया गया कि एक गाय यूनियन बैंक के पास 3 फिट गहरे नाले में गिर गई थी। जिसका स्लैब सफाई के दौरान हटा दिया गया था। ट्रांसफार्मर नाले के बीच बरसात के समय और भी खतरनाक हो सकता था। विधुत विभाग के अभियंता एवं नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी को तत्काल ही इस घटना की जानकारी दी गई । वहाँ मौजूद स्थानीय लोगों में संतोष कुमार नाले के गंदे पानी का परवाह नहीं करते हुए नाले में घुस कर गाय के आगे पीछे दोनो पैर के बीच रस्सी बांधी।इसके बाद किसी तरह आम जनों के सहयोग से निकाला गया ।अहम यह था कि अमीर -गरीब, हिंदू- मुस्लिम सब भूल कर सिर्फ गाय को बचाने का धुन था। शुक तो यह था कि बिजली विभाग ने अचानक लाइन नहीं दिया अन्यथा पोल - ट्...
आकाश व आंशिका ने कोरोना पीएम केयर फंड में दिए 2 लाख 11 हजार 111 रुपये!

आकाश व आंशिका ने कोरोना पीएम केयर फंड में दिए 2 लाख 11 हजार 111 रुपये!

ब्रेकिंग न्यूज़, रक्सौल आसपास
चेक देते आकाश व अंशिका एसआरपी हॉस्पिटल के प्रांगण में यूनाइटेड बैंक के प्रबन्धक के माध्यम से प्रेषित हुई राशि हॉस्पिटल के फाउंडर रामाशीष प्रसाद के पौत्र व पौत्री हैं आकाश गुप्ता व अंशिका गुप्ता रक्सौल।( vor desk )।रक्सौल के दो भाई बहनों ने पीएम केयर फंड में एक बड़ी राशि डोनेट किया है। शहर के लक्ष्मीपुर स्थित एसआरपी मेमोरियल हॉस्पिटल के प्रांगण में दोनों भाई बहनों ने उक्त राशि एक बैंक के अधिकारी के माध्यम से राशि प्रेषित की। दोनों होस्पिटल के फाउंडर रामाशीष प्रसाद के पौत्र व पौत्री हैं।पौत्र का नाम आकाश कुमार गुप्ता एवं पौत्री अंशिका कुमारी गुप्ता है।इनके द्वारा कोरोना पीड़ितों के लिए प्रधानमंत्री राहत कोष में यूनाईटेड बैंक ऑफ इंडिया के शाखा प्रबंधक राजीव कुमार को 2 लाख 11 हजार 1 सौ 11 रुपया का चेक प्रदान किया गया है। कोरोना वायरस संक्रमण को ले कर जागरूकता कार्यक्रम क...
error: Content is protected , Contact VorDesk for content and images!!