पूर्वी चम्पारण में चार नए कोरोना मरीज मिलने से हड़कम्प!
मोतिहारी।(vor desk )।पूर्वी चम्पारण मे मिले चार नये कोरोना पॉजिटिव मरीजों मे से तीन शिकारगंज (बेला) के रहने वाले हैं जबकि एक पकड़ीदयाल के चैता पंचायत की महिला है। शिकारगंज के तीन लोगों मे से पति पत्नि और पति का चचेरा भाई बताया गया है। पत्नि का मायके मोतिहारी शहर के मिस्कॉट मोहल्ला मे है। बताया जा रहा हैं की इन तीनों के अलावा दो अन्य लोग ( कोरोना पॉजिटिव महिला के माता पिता है) यानि कुल पांच लोग दिल्ली से एम्बुलेंस के जरिये मोतिहारी पहुंचे थे।
जिसके बाद महिला के माता पिता मोतिहारी मे ही मिस्कॉट स्थित अपने घर पर रह गए जबकि तीन अन्य लोग शिकार गंज चले गए। दिल्ली से पूर्वी चम्पारण पहुंचे इन पांचो लोगों का सैंपल लेकर टेस्ट के लिए भेजा गया था। जिसमें से तीन लोग पति पत्नी और चचेरे भाई का रिजल्ट पॉजिटिव आया है। जबकि दो अन्य लोग जो मोतिहारी मे रुक गए उनकी रिपोर्ट नेगेटिव है।
उधर पकड़ीदयाल क...









