भाजपा कार्यकर्ता की कोरोना पॉजिटिव पत्नी की मौत,परिजनों ने लगाया एनएमसीएच पर लापरवाही का आरोप!
रक्सौल।(vor desk )।रक्सौल की कोरोना पॉजिटिव पाई गई एक महिला की मौत पटना में एनएमसीएच गेट पर हो गई।उन्हें पूर्वी चंपारण के स्वास्थ्य महकमा के द्वारा संक्रमित पाये जाने के बाद बुधवार की दोपहर इलाज के लिए पटना रेफर किया गया था।परिजनों का आरोप है कि पटना पहुंचने के बाद एनएमसीएच प्रबन्धन की लापरवाही से मौत हुई।बार बार गिड़गिड़ाने के बाद भी कोई चार पांच घण्टे बाद भी उन्हें भर्ती नही किया गया।इंतजार करते करते तबियत बिगड़ने लगी।तब एडमिट कर आईसीयू में ले जाया गया।इसी बीच देर रात मौत हो गई है।इस घटना से परिजनों में काफी आक्रोश है।
बताया गया है कि मृतका रक्सौल के वार्ड 16 ब्लॉक रोड निवासी ध्रुव सर्राफ़ की पत्नी सुधा देवी( 48 )हैं।
वे कुछ दिनों से बीमार चल रही थी।जिसके बाद उन्हें स्थानीय डंकन हॉस्पिटल में अस्पताल में भर्ती कराया गया था।लेकिन,स्थिति में सुधार नही होने व कोरोना के मिलते जुलते...









