एनडीआरएफ ने बरामद किया बंगरी नदी में डूबे मजदूर का शव ,अब मुआवजे का इंतजार!
रक्सौल।( vor desk )।एनडीआरएफ की टीम ने बंगरी नदी में डूबे मजदूर का शव बरामद कर लिया है।लेकिन,अब तक मृतक के परिजनों को मुआवजे की राशि नही मिल सकी है।
बता दे कि गुरुवार को करीब एक बजे दिन में बंगरी नदी में बांध बांधने के समय अचानक लक्ष्मी प्रसाद चौरसिया नामक 28 वर्षीय मजदूर तेज धारा में बह गया।ग्रामीणों ने नदी में शव को काफी खोजबीन की।लेकिन,शव बरामद नही हुआ।तब प्रशासन को खबर की गई।जिसकी पहल पर एनडीआरएफ की टीम करीब पांच बजे शाम में पहुंची।और शव की तलाश शुरू की।यह सिलसिला रात के दस बजे तक चला।लेकिन,सफलता नही मिली।
इस क्रम में स्थानीय मुखिया शम्भू साह,सीओ विजय कुमार ,इंस्पेक्टर अभय कुमार,एसआई सूरज पासवान,आदि कैम्प किये रहे।
वहीं,भाजपा विधायक डॉ अजय कुमार सिंह ने भी पहुंच कर परिजनों को सांत्वना दी और शीघ्र मुआवजा देने की पहल का निर्देश दिया।वही,राजद नेता सुरेश यादव ने भ...









