पहले की तुलना में दुगुने मत से भाजपा विधायक डॉ0 अजय सिंह को जिताएं,सूबे में एनडीए की सरकार बनाएं:राम कृपाल यादव
रक्सौल।( vor desk )।पूर्व केन्द्रीय मंत्री सह पाटलिपुत्र के वर्तमान सांसद रामकृपाल यादव रक्सौल विधानसभा क्षेत्र में चुनावी का शंखनाद किया।आगमन के पूर्व मोतीहारी अवधेश चौक पर रक्सौल विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ0 अजय कुमार सिंह के निर्देशानुसार भाजपा के पदाधिकारियों एवं विधायक प्रतिनिधि प्रो॰ अवधेश कुमार सिंह के साथ सैकड़ों कार्यकर्ताओं के द्वारा दर्जनों गाड़ियों के साथ फूल मालाओ से भव्य स्वागत किया गया।
उसके बाद आदापुर प्रखण्ड के विभिन्न यादव बस्तियों में भ्रमण हुआ। बखरी गांव में उन्होंने मंच से उपस्थित लोगों को सम्बोधित किया।उक्त जानकारी विधायक प्रतिनिधि प्रो0 अवधेश कुमार सिंह ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी है।
श्री यादव ने लोगों को अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि बिहार में एनडीए सरकार की पूर्ण बहुमत से वापसी तय है।उन्होंने कहा कि बिहार के लोग अब जंगल राज की ओर नही ल...









