मोबाइल छिनतई में पकड़े गए रक्सौल के युवक के पास से बरामद हुआ लोडेड देशी कट्टा
रामगढ़वा।(vor desk)।इन दिनों मोबाइल छीनतई की घटना बढ़ गई है।इसी क्रम में एक युवक को सोने का चैन व मोबाइल छीन कर भागते पकड़ा गया।जिसके पास से लोडेड देशी कट्टा बरामद हुआ।मामला रामगढ़वा थाना क्षेत्र के भैंसड़ा गाँव स्थित एनएच 28 पर रामगढ़वा से सुगौली सड़क खण्ड में घटी।
सूत्रों ने बताया कि सुगौली की तरफ जा रहे एक बाइक सवार से सोने का चेन व मोबाइल छिनने के प्रयास में उक्त अपराधी को ग्रामीणों के सहयोग से पकड़ लिया जिस।जिसे रामगढ़वा पुलिस को सुपुर्द कर दिया गया । घटना बुधवार की शाम करीब सात बजे की है। ग्रामीणों के सहयोग से पकड़े गए अपराधी गयास मिया के पास से रामगढ़वा पुलिस ने एक लोडेड देशी कट्टा भी बरामद भी किया है। गिरफ्तार अपराधी हरैया थाना क्षेत्र के शिवपुर निवासी रफीक मिया का पुत्र बताया जाता है। जबकि फरार अपराधी नागेश्वर महतो पिता सियाराम महतो ग्राम एकडेरवा हरैया के रूप में पहचान हुई है जो अपाच...









