बिहार विधानसभा चुनाव एवं बॉर्डर सुरक्षा को लेकर एसएसबी , आरपीएफ और जीआरपी का हुआ कोर्डिनेशन मीटिंग!
रक्सौल।( vor desk )। बिहार विधानसभा चुनाव को शांतिपूर्ण कराने के लिए सभी सुरक्षा एजेंसी एलर्ट मोड में है। रक्सौल सीमावर्ती शहर होने के कारण कई सुरक्षा एजेंसी यहाँ काम करती है। इसी को लेकर रक्सौल आरपीरफ पोस्ट पर एसएसबी इंस्पेक्टर मनोज कुमार शर्मा, आरपीएफ इंस्पेक्टर इंस्पेक्टर राज कुमार और जीआरपी के सब-इंस्पेक्टर पंकज कुमार दास के बीच एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। बिहार विधानसभा चुनाव और बॉर्डर सुरक्षा के परिपेक्ष में चर्चा हुई।सुरक्षा से जुड़े विभिन्न प्रकार के महत्वपूर्ण बिन्दुओ पर वार्तालाप हुई.
चूँकि, बिहार में अगले माह अक्टूबर में विधानसभा के चुनाव होने जा रहें हैं, अत: अवैध कार्य में लिप्त लोग इस समय में अवैध सामग्रियों को लाने ले जाने का भरपूर प्रयास करते हैं ताकि चुनाव के परिणाम में प्रभाव बनाया जा सके.इसको रोकने के लिए यह निर्णय लिया गया कि जितना हो सके अपराधिक कार्य...









